Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा
राज्य में “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन, सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (S3Waas) प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटों का उद्घाटन, नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए विकसित की गई [more…]
रेड अलर्ट के चलते 12 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद
भीमताल: लगातार हो रही भारी बारिश और 12 अगस्त को भी जनपद नैनीताल समेत राज्य के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के मद्देनज़र भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिम—जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव—को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) व सभी आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे।उन्होंने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कार्यालय में उपस्थित [more…]
एक हफ्ते से बंद बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मुख्य अभियंता से मिले कांग्रेस नेता, जल्द समाधान का आश्वासन भीमताल : भारी बारिश से पिछले एक हफ्ते से बंद पड़े बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग को अब तक नहीं खोले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग (कुमाऊं), हल्द्वानी से मिला और मार्ग को तत्काल खोलने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। नेता मनोज शर्मा व युवा नेता प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार और प्रशासन अखबारों में रोज दावा कर रहे हैं कि बारिश [more…]
आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सांसद ने एक माह का वेतन और सांसद निधि से एक करोड़ रुपए दिए
देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य डा. कल्पना सैनी ने कहा कि विगत दिनों धराली में हुई भीषण त्रासदी से पूरा प्रदेश व्यथित है। संकट की इस घड़ी में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना हम सबका कर्तव्य है।। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने अपना एक माह का वेतन और अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपए आपदा प्रभावितों की मदद के लिए देने की घोषणा की।
सासंद डा.नरेश बंसल ने अधूरे भंडारीबाग आरओबी का मामला राज्यसभा में उठाया
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने आज सदन मे विषेश उल्लेख मे एक महत्वपूर्ण मांग उठाई। डा. नरेश बंसल ने सदन मे कहा कि देश मे रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क है व प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी की 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल मे इसके निरंतर सुधार व सुदृढीकरण व आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है जो प्रसंशनीय है। डा. नरेश बंसल ने सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पूरे देश मे विषेशकर उत्तराखंड के देहरादून व हरिद्वार जिले से बहुत सी रेल यहां से सारी निकलती हैं जो लोगो को उनके गंतव्य तक [more…]
भाजपा के चार जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
देहरादून। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में पार्टी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे न केवल जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की विकास नीति पर मुहर लगाई है, बल्कि विकास को और गति देने का मार्ग भी प्रसस्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे गावों में विकास के ट्रिपल इंजन लगने का आगाज बताते हुए, संबंधित निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। भट्ट ने नामांकन के दिन ही बड़ी संख्या में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को बहुप्रत्याशित बताते हुए कहा कि एक [more…]
आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण, अलर्ट रहें अधिकारी:आनंद
एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने कहा-पूरी तैयारी रखें जनपद देहरादून। आगामी कुछ दिनों में विभिन्न जनपदों के लिए जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-प्रशासन आनंद स्वरूप ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिलों की मौजूदा स्थिति, वर्षा, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा प्रभावित इलाकों की जानकारी ली। श्री आनंद स्वरूप ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग पूरी तैयारी में रहें। जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए और अगले तीन दिनों के भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते [more…]
धरालीआपदा में 43 लोग लापता, 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला
गढ़वाल कमिश्नर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में संचालित रेस्क्यू, सर्च और राहत कार्यों की जानकारी मीडिया को दी मलबे में दबे लोगों की खोज का अभियान किया गया तेज सड़क मरम्मत के लिए डबरानी तक पहुंचाई भारी मशीनें, मंगलवार शाम तक सड़क संपर्क बहाल होने की उम्मीद आपदा पीड़ितों राहत एवं पुनर्वास के लिए बनाया जा रहा बेहतर पैकेज मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभावितों को पांच लाख रुपए की दर से अनुग्रह राशि का वितरण शुरू उत्तरकाशी। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने आपदा नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में धराली आपदा को लेकर चलाए जा रहे राहत एवं [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित
प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ तीन वर्षों में 15 हज़ार उद्यमियों को मिलेगा इन्क्यूबेशन सहयोग: मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नये उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर [more…]
राज्य सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा है। साथ ही नए योग एवं वेलनेस केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। सोमवार को ओल्ड राजपुर स्थित एक होटल में 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखंड 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन करने में सफल [more…]
