Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल से भाजपा के हरीश बिष्ट बने ब्लॉक प्रमुख

भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी को 20 वोट से हराया भीमताल(नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरीश बिष्ट ने 20 वोटों से जीत हासिल की।बिष्ट ने निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पांडे को हराया। निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पांडे को 10 वोट मिले। बिष्ट की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई। बिष्ट ने बताया कि जनता के आर्शीवाद से उन्होंने जीत हासिल की है। बिष्ट ने कहा कि भीमताल की ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कराए जाएंगे।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मल्लीताल बाजार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम

भीमताल : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे मल्लीताल बाजार स्थित बाखोली के पास ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। व्यापार मंडल भीमताल के अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी व्यापारी, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी को एकजुट होकर देशभक्ति के इस उत्सव में शामिल होना चाहिए।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धारी में 22 वर्षीय भावना बनीं ब्लॉक प्रमुख

भीमताल : धारी ग्रामसभा मज्यूली से निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनी गई 22 वर्षीय भावना ने ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य को एक वोट से हराया। महज 22 वर्ष की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालने वाली भावना प्रदेश की सबसे कम उम्र की ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं।

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव फिर से होंगे

भीमताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। हाल ही में हुए चुनाव में विवाद और गंभीर आरोपों के बाद यह फैसला लिया गया है। आरोप है कि चुनाव के दौरान पंचायत सदस्यों के अपहरण और मतदान में बाधा डालने की घटनाएं हुईं।कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को आवश्यक सिफारिशें भेजने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी वंदना की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने पुनः चुनाव कराने की मंजूरी दी है।जिले के पांच गुम सदस्य अब [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसद अजय भट्ट ने फहराया तिरंगा

भीमताल: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित बच्ची नगर आवास पर तिरंगा फहराकर स्वाधीनता संग्राम में प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। भट्ट ने अपील की कि तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर harghartiranga.com पर साझा कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें और देशभक्ति की लौ को और प्रखर करें।

उत्तराखण्ड

बर्ड फ्लू रोकथाम को लेकर CDO की बैठक

एक सप्ताह तक पोल्ट्री उत्पादों के प्रवेश पर प्रतिबंध भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में गुरुवार को बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम को लेकर आपात बैठक आयोजित हुई। निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश व ऊधम सिंह नगर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जनपद नैनीताल में संभावित संक्रमण से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।उत्तर प्रदेश और ऊधम सिंह नगर से किसी भी प्रकार के कुक्कुट पक्षी, अंडे और कुक्कुट मांस का जनपद में प्रवेश 14 अगस्त से एक सप्ताह के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर इसकी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक

देहरादून। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर के कुछ गांवों में बर्ड फ्लू (एच-5एन-1) के मामले सामने आने के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने बाहरी क्षेत्र से आने वाले पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक लगा दी है। देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियातन बाहरी क्षेत्रों से देहरादून जनपद में कुक्कुट, अंडों और कुक्कुट मांस के परिवहन पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत अध्यक्षः 10 जिलों में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी जीते, देहरादून में कांग्रेस का कब्जा

देहरादून। उत्तराखंड में 11 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। दस जिलों में 10 जिलों में भाजपा के अधिकृत निर्विरोध जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस ने देहरादून सीट पर जीत हासिल की। जबकि, नैनीताल सीट पर हाईकोर्ट के निर्देश पर चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। 18 अगस्त को दोबारा वोटिंग होगी। भाजपा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों दौलत सिंह बिष्ट (चमोली), रचना बुटोला (पौड़ी), हेमा गैड़ा (अल्मोड़ा), पूनम कठैत (रुद्रप्रयाग), शोभा आर्य (बागेश्वर) ने जीत हासिल की। टिहरी गढ़वाल में इशिता सजवाण, उत्तरकाशी में रमेश चैहान, चंपावत आनंत सिंह अधिकारी, उधम सिंह नगर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और समर्पण का प्रतीक: श्रीप्रकाश सिंह

श्रीनगर। हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रीनगर शहर के गणमान्य व्यक्तियों से भेंटवार्ता करते हुए इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई। कुलपति श्रीप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी, कमलेश्वर मंदिर के महंन्त आशुतोष पुरी, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानन्द मैठाणी समेत एक दर्जन से अधिक प्रबुद्ध जनों का स्वागत करते कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि हर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान-परंपरा की धरोहर: डॉ. विश्वेश वाग्मी

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल  विश्वविद्यालय के बिडला परिसर स्थित संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत सप्ताह महोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय व्याख्यानमाला के संयोजक डॉ. विश्वेश वाग्मी ने बताया कि इस व्याख्यानमाला में देश के लगभग 12 राज्यों के विद्वानों और श्रोताओं ने प्रतिभाग किया। डॉ. वाग्मी ने बताया कि संस्कृत सप्ताह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी जड़ों से जुड़ने का एक अवसर है। इससे भाषा का संरक्षण तो होता ही है, साथ ही युवाओं में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय [more…]