Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नए आढ़त बाजार में भू-खंड आवंटन और प्रतिकर भुगतान 3 नवंबर से होगा शुरू

आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए की समीक्षा बैठक देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आज आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, आढ़त बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में परियोजना से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लेखपाल नजीर अहमद ने उपाध्यक्ष तिवारी को निर्माणाधीन आढ़त बाजार की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। बताया गया कि प्राधिकरण स्तर पर परियोजना का अधिकांश कार्य पूर्व से ही संपन्न किया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंडः राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोत्तरी, जीओ जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित् कर्मचारियों तथा यू०जी०सी० वेतनमानों में कार्यरत् पदधारकों, जिन्हें 7वां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है, को पूर्व निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन 01 जुलाई, 2025 से मूल वेतन में अनुमन्य महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 55% में 3% की वृद्धि कर उसे 58% किया गया है। कर्मचारियों को 01 जुलाई, 2025 से 31, अक्टूबर, 2025 तक के पुनरीक्षित मंहगाई भत्ते के अवशेष (एरियर) का भुगतान नकद किया जायेगा तथा 01, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंडः राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस का जीओ जारी

देहरादून। धामी सरकार ने दीपावली से ठीक पहले कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया है। शासन स्तर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें अराजपत्रित कर्मचारियों को साल 2024-25 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर अधिकतम ₹7000 तदर्थ बोनस के लिए स्वीकृत किए गए हैंA आदेश के अनुसार राज्य कर्मचारियों को अधिकतम 7000 तक का ही बोनस दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों के मौजूदा वेतन के लिहाज से बोनस का निर्धारण होगा। देखें आदेश

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ कार्रवाई जारी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशानुसार राज्यभर में औषधि विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता की औषधियों के विरुद्ध सघन औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व अपर आयुक्त (एफडीए) एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी कर रहे हैं। उनके निर्देशन में राज्य के सभी जिलों में औषधि निरीक्षकों की टीमें लगातार फील्ड पर सक्रिय हैं। अब तक 370 से अधिक सैंपल जांच हेतु संकलित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्यभर की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डॉ. पसबोला को काशी हिन्दी विद्यापीठ ने प्रदान की डी. लिट्. की मानद उपाधि

देहरादून। काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश द्वारा डॉ. डीसी पसबोला को उच्च मानद डॉक्टरेट (Higher Honorary – D Litt) के लिए नामित किया है। विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा के पश्चात कुलपति डॉ० संभाजी राजाराम बाविस्कर के अनुमोदन के पश्चात उप कुलपति एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ० योगेश त्रेहन द्वारा इस सम्बन्ध में पत्र जारी कर दिया गया था। डॉ० पसबोला को यह सम्मान जो कि हिन्दी भाषा के माध्यम से आयुर्वेद एवं योग के अध्ययन के पश्चात आयुर्वेद स्नातक एवं योग डिप्लोमा एवं ध्यान (मेडिटेशन) सर्टिफिकेट जैसी उपाधियां प्राप्त की गयी तथा अपने इन विषयों के ज्ञान से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सात तमंचों के साथ अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने गदरपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में सात तमंचों के साथ अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी कई बार क्षेत्र में कई हथियारों की सप्लाई कर चुका था। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी काफी समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पूर्व में भी दो बार थाना गदरपुर से हथियारों की सप्लाई में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ थाना गदरपुर में आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी को मिली सिटी बस सेवा की सौगात

सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, बोले—सस्ती व सुरक्षित परिवहन से बदलेगा शहर का चेहरा भीमताल । हल्द्वानी शहर की जनता के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा का शुभारंभ कर नागरिकों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा शहरवासियों के जीवन को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में नए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं के समाधान व विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता भीमताल । नैनीताल के नवागंतुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना तथा आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी रयाल ने सर्वप्रथम कोषागार नैनीताल पहुँचकर द्वितालक में जमा अभिलेखों एवं स्टाम्पों का परीक्षण किया और तत्पश्चात औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, यातायात व्यवस्था में सुधार, विकास कार्यों की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी और उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायतराज अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार करने हेतु मकानों पर नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। मुख्यमंत्री ने उक्त [more…]