Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
एसजीआरआरयू खेलोत्सव: 200 मीटर में पारस और प्राची अव्वल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2025 के पांचवें दिन मैदान ने खेल प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखा। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के जयघोष से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। हर खिलाड़ी अपनी सीमा को तोड़ते हुए ‘हर कदम जीत की ओर’ का संदेश दे रहा था। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से पारस रावत ने और बालिका वर्ग से स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्राची ने फिनिशिंग लाइन को सबसे पहले छूकर सबका दिल जीत लिया। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि “सफलता उन्हीं को मिलती है, जो हार नहीं मानते।” 400 मीटर दौड़ में बालक [more…]
DG सूचना बंशीधर तिवारी ने अपने खिलाफ चल रही भ्रामक खबरों को लेकर अपनाया सख्त रुख
पुलिस को सौंपे साजिश के पुख्ता डिजिटल सबूत देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार और फेक पोस्ट्स के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने अपनी छवि धूमिल करने की साजिश में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्र में कहा है कि “कतिपय व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।” उन्होंने [more…]
डीएम सविन दरांति उठाकर सुबह-सुबह खेत में पहुंचे, धान की फसल काटी
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों संग खेत में धान की कटाई भी की । जिसमें 43.30वर्ग मीटर के प्लॉट में 17 किलो 500ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई प्रयोग का संपादन राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जी सी ई एस एवं सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया एवं खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया उक्त आंकड़ों का प्रयोग फसलों के औसत उपज एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किया जाता है।
सीएचसी चौखुटिया 50 बेड के सब-डिस्ट्रीक्ट अस्पताल में उच्चीकृत
देहरादून। अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुये राज्य सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर दिया है। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति देते हुये शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति के साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन व अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की जायेगी। जिस हेतु स्वास्थ्य महानिदेशक को यथाशीध्र प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता और संस्कृति का संगम
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस बड़े हर्षोल्लास और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चिकित्सा जगत में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका और सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रक्रिया की जानकारी आम जन तक पहुंचाई गई। गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के आडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अशोक नायक (प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज), डॉ. अनिल मलिक (मुख्य [more…]
उत्तरकाशी में रेस्टोरेंट में रोटी पर थूकने वाला युवक गिरफ्तार
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी बाजार में खाद्य सामग्री पर थूक कर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले रेस्टोरेंट के स्टाॅफ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि, रेस्टोरेंट को सीज कर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए खाद्य विभाग को रिपोर्ट भेजी है। कल 15 अक्टूबर की रात्रि मे कुछ लोगों ने उत्तरकाशी बाजार में पेट्रोल पम्प के निकट एक रेस्टोरेंट के स्टाफ द्वारा खाद्य सामग्री में थूककर लोगों की धार्मिक भावना आहत करने के सम्बन्ध में उत्तरकाशी कोतवाली में तहरीर दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेन्ट के स्टाफ के विरुद्ध खाद्य पदार्थों मे गंदगी, थूककर लोगों की धार्मिक भावना [more…]
खटीमा में फहराया गया 215 फीट ऊँचा तिरंगा
सीएम धामी बोले- राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और शौर्य का प्रतीक भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहा स्थित 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए इस ध्वज को सीएम ने पूजा-अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर जनता को समर्पित किया। सीएम धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज मात्र एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खटीमा की [more…]
20.89 करोड़ की लागत से बनेगी खटीमा–मेलाघाट सड़क
सीएम धामी ने किया शिलान्यास, बोले– सड़क होगी विकास की धुरी भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग (राजमार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। 20.89 करोड़ रुपये (2089.74 लाख) की लागत से स्वीकृत इस परियोजना में 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना तथा टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि यह सड़क न केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की [more…]
दीपावली पर मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा
हल्द्वानी में खिलौना इकाइयों का निरीक्षण, तीन क्विंटल मिठाई जब्त भीमताल । दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती बरतते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन टीम ने हल्द्वानी में कार्रवाई की। प्रशिक्षु आईएएस अंशुल भट्ट के नेतृत्व में बुधवार को दो खिलौना निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जहां से खिलौनों के दो नमूने भरे गए। इसके अलावा एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से खोये का नमूना भी लिया गया। कार्रवाई के दौरान बरेली से आ रही एक रोडवेज बस में तीन क्विंटल मिठाई पाई गई। टीम ने इसे तत्काल जप्त [more…]
डीएम ललित मोहन रयाल ने की कुमाऊं आयुक्त से शिष्टाचार भेंट
विकास योजनाओं और जनहित कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा भीमताल । नवागंतुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले में संचालित विकास योजनाओं, जनहित कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कुमाऊं आयुक्त ने नवागंतुक जिलाधिकारी को जिले की प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विकास, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि शासन की [more…]
