Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

थराली में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी, सीएम ले रहे पल-पल की अपडेट

देहरादून। थराली में भारी बारिश के कारण थराली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आए मलबे के बीच राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री स्वयं रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन तथा जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से लगातार पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा राहत एवं बचाव दलों को अपनी पूरी क्षमताओं के साथ कार्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मेधावी छात्र उत्तराखंड एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड्स से सम्मानित

ऋषिकेश। उत्तराखंड मानव सेवा समिति (यूकेएमएमएसडी), दिल्ली एवं ईशा फाउंडेशन, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के विभिन्न जनपदों के सर्वोत्तम छात्रों को सम्मानित करने के लिए उत्तराखंड एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में गढ़वाल मंडल के पांच जनपदों और 60 ब्लॉकों के 126 छात्रों को उनके अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी, निकिता खंडेलवाल ने छात्रों को नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में मंडल स्तर पर सर्वोत्तम छात्रों को 40 हजार, 35 हजार और 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

थराली में आधी रात को बादल फटने से भारी तबाही

थराली तहसील के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आज बंद रखने का आदेश पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी थराली। चमोली जिले थराली में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटद्वीप बाजार और कुछ घरों में मलबा घुस गया। कुछ वाहन भी मलबे में दबे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक थराली ने बताया ग्राम सगवाडा में एक मकान में मलबा आने के कारण एक लड़की की मलबे में दबने की सूचना प्राप्त हुई, जिसको निकालने की कार्यवाही चल रही [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले में जताया दुःख, परिजनों से फोन पर वार्ता कर प्रकट की शोक संवेदनाएं

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आज मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन मोड जारी, अवैध निर्माण करने वालों पर गिरी गाज

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जों, प्लाटिंग व निर्माणों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद एमडीडीए लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत दो स्थानों भोगपुर और हरबजवाला में अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नियम विरूध अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों, टूटी नालियों और ओवरफ्लो सीवर आदि की समस्याओं को लेकर लोक निर्माण कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की। ज्योति रौतेला ने कहा कि ब्राह्मण वाला, दून यूनिवर्सिटी मार्ग, बंजारावाला, मथुरावाला, केदारपुर, दीपनगर और आईएसबीटी की आंतरिक सड़कों सहित कई वार्डों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन हालातों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन का जीवन संकट में है। वहीं टूटी नालियों और ओवरफ्लो सीवर के कारण जलभराव, गंदगी और बदबू ने स्थानीय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में इस दिन शपथ लेंगे प्रधान, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष

देहरादून। शासन ने प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन, 2025 में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं नवगठित पंचायतों की प्रथम बैठक आहुत किए जाने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सदस्य/प्रधान 27 अगस्त 2025 को शपथ लेंगे और 28 अगस्त 2025 प्रथम बैठक आहूत की जाएगी। सदस्य/कनिष्ठ उप प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख/प्रमुख क्षेत्र पंचायत 29 अगस्त 2025 को शपथ लेंगे तथा 30अगस्त 2025 प्रथम बैठक आहूत की जाएगी। सदस्य/उपाध्यक्ष/अध्यक्ष जिला पंचायत 01 नवम्बर .2025 को शपथ लेंगे तथा 02 नवम्बर 2025 प्रथम बैठक आहूत की जाएगी।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री खट्टर से भेंट की, राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की और राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास तथा आवास योजनाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में HT/LT विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और स्वचालन से जुड़े ₹547.83 करोड़ की डीपीआर को RDSS योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। साथ ही [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में वार्ड 47 और 48 में जन सुविधा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

भीमताल: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 और 48 में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वार्ड 47 के लिए शिविर का आयोजन शिवकालीधाम मंदिर, पुष्प विहार (पार्षद आवास के पास) तथा वार्ड 48 के लिए पलक बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही और बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 42 आधार कार्ड बनाए व संशोधित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में UG की रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने के लिए एक और मौका

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में स्नातक स्तर पर रिक्त पड़ी सीटों पर प्रवेश पाने के लिए एक और मौका दिया है। सीयूईटी परीक्षा में सम्मलित छात्र-छात्राएं 25 अगस्त तक अपना पंजीकरण कर सकते है। गढ़वाल विवि के जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का अनुपालन करते हुए सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित छात्र-छात्राएं गढ़वाल विवि के परिसरों और सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 22 से 25 अगस्त तक पंजीकरण कर सकते है। बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष की सभी शाखाओें में केवल एसटी श्रेणी के [more…]