Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भीमताल क्षेत्र के मोटर मार्गों को मिले पीएमजीएसवाई फेज-4 में स्वीकृति : विधायक कैड़ा
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के कई गाँव आज भी मोटर मार्ग से वंचित हैं। वहीं, कई सड़कों का चौड़ीकरण, डामरीकरण और पुलों का निर्माण कार्य लंबित है। विधायक कैड़ा ने पदमपुरी-झाजर मोटर मार्ग पर पुल निर्माण व डामरीकरण, चर्रा बैंड-तल्ला अमजड़ मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण तथा पुटगांव-नौगुनिया मार्ग पर डामरीकरण कार्य को अत्यंत जरूरी बताया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के [more…]
राज्यपाल कल धराली और हर्षिल में आपदा प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
उत्तरकाशी। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह कल 25 अगस्त को एक दिवसीय जनपद दौरे पर आ रहे है। राज्यपाल 25 अगस्त प्रातः जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 9 बजे हर्षिल पहुंचेगे। उसके बाद आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल का निरीक्षण कर प्रातः10 बजे गंगा मैया मंदिर मुखबा में धराली और हर्षिल आपदा प्रभावित लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। राज्यपाल, जिलाधिकारी और एसपी के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनःनिर्माण कार्यो की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। उसके बाद राज्यपाल कार द्वारा हर्षिल के लिए प्रस्थान करेंगे। हर्षिल में प्रातः10.55 बजे कमांडिंग ऑफिसर हर्षिल आपदा [more…]
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर बाधा: सलड़ी के पास पहाड़ से मलबा गिरा, यात्री फंसे
भीमताल। रविवार को भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सलड़ी में अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिर गया। देखते ही देखते सड़क पर यातायात रुक गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों तक फंसे रहने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन मौके पर भेज मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी सड़क पर आ गिरे हैं, लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद सलड़ी मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ ।अधिकारियों ने बताया कि अभी भी मलबा आने का [more…]
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास संगठन में पीतांबर अध्यक्ष और कृष्णा महामंत्री
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का नया गठन रविवार को राजधानी देहरादून स्थित निदेशालय भवन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से अधिकारी उपस्थित रहे। तृतीय द्विवार्षिक सम्मेलन में 40 से अधिक अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से तथा 55 से अधिक अधिकारियों ने हाइब्रिड मोड के माध्यम से शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के उपनिदेशक विक्रम सिंह, यू.पी. सिंह, एस.के. त्रिपाठी एवं वी.के. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन की शुरुआत में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई अंतरिम कार्यकारिणी का गठन किया गया, [more…]
थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, राहत शिविरों में प्रभावितों का हालचाल जाना
थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा कर प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए राहत कार्यों की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को 24Û7 मोड पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने थराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद [more…]
सरकार का ऐतिहासिक फैसला, दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को मिलेगा मालिकाना हक
भीमताल । उत्तराखंड सरकार ने दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने इस क्षेत्र के हजारों लोगों को उनके घर और ज़मीन पर मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने बताया कि यह फैसला राजस्व अधिनियम 1901 की धारा 48 के अंतर्गत जारी शासनादेश के तहत लिया गया है। 21 अगस्त 2025 से शासन ने आधिवासियों को भूमि स्वामित्व का अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस आदेश से हल्द्वानी तहसील अंतर्गत 578 एकड़ [more…]
ई-रिक्शा डीलरों की होगी सघन जांच, बिना डीएल ई-रिक्शा होंगे सीज
भूमि विवाद मामलों में लैंडफ्रॉड एक्ट के तहत कार्रवाई: आयुक्त दीपक रावत भीमताल । आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया।जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, झूठे मुकदमों और प्रतिबंधित पॉलिथीन की सप्लाई से जुड़ी रहीं। बिलासपुर (उप्र) निवासी गुलशन ने शिकायत की कि देवलचौड़ स्थित एक डीलर ने बैंक से लोन दिलाकर 2.40 लाख में ई-रिक्शा उपलब्ध कराया, लेकिन आरसी नहीं दी। किस्त जमा न होने पर डीलर ने ई-रिक्शा [more…]
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी की भूमि क्षति का एडीएम ने किया निरीक्षण
36 करोड़ से होगा तटबंध निर्माण कार्य भीमताल । अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को गोला नदी तटबंध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी की भूमि क्षति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ नियंत्रण व तटबंध सुरक्षा कार्यों की प्रगति देखी। गौरतलब है कि वर्ष 2024 के मानसून में गोला नदी के तेज उफान से स्टेडियम का तटबंध बह गया था। सिंचाई विभाग द्वारा तत्काल कार्य कराया गया, लेकिन पुनः क्षति होने से भुगतान नहीं हो पाया। विभाग ने इसके लिए [more…]
वीर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 89वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, डोनपरेवा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
भीमताल: नैनीताल जनपद के कोटाबाग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा डोनपरेवा में शनिवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 89वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहीद के स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर शहीद दीवान सिंह बिष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि शहीद दीवान सिंह बिष्ट का बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आज देश की प्रगति [more…]
