Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सीएम धामी ने पलटन बाजार में ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व
मुख्यमंत्री धामी ने पलटन बाजार, देहरादून में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर स्टीकर भी लगाए सीएम धामी को मिला आमजन का अभूतपूर्व समर्थन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश [more…]
गढ़वाल विश्वविद्याल में बी.ए. एलएलबी और एलएलबी की प्रवेश परीक्षा सात सितम्बर को
देहरादून। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल ने उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी) के माध्यम से अपने परिसरों और सम्बद्ध महाविद्यालयों/ संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बी.ए. एलएलबी एवं एलएलबी पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियांऑनलाइन आवेदन के लिए लिंकऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथिः 01 सितम्बर 2025प्रवेश परीक्षा की तिथिः 07 सितम्बर 2025
मुख्यमंत्री धामी कल स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्यों का करेंगे निरीक्षण
बड़कोट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 27 अगस्त 2025 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर स्यानाचट्टी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 27 अगस्त 2025 को अपराह्न 12:00 बजे बड़कोट हैलीपेड पर उतरने के बाद 12:10 बजे स्यानाचट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे। स्यानाचट्टी में मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 13:45 बजे बड़कोट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 15:25 बजे वापस देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
भव्य रूप से मनाई जाएगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती
भीमताल । जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समिति पदाधिकारियों ने समारोह को प्रभावशाली और भव्य बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पंत जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें उनके जीवन दर्शन, साहित्यिक व सामाजिक योगदान, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और देशभक्ति विषय पर गोष्ठियां, भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। उन्होंने मल्लीताल स्थित पंत जी की प्रतिमा पर [more…]
जनसुविधा शिविरों में सुनाई गई समस्याएं, मौके पर हुआ निस्तारण
भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में वार्डवार जनसुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 41 के समरथ गार्डन बैंक्वेट हॉल और वार्ड संख्या 42 के रघुनाथ बैंक्वेट हॉल में शिविर लगाए गए। शिविरों में नागरिकों ने बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड और अन्य समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग की चार शिकायतों का समाधान किया गया, वहीं पूर्ति विभाग से सात आवेदन प्राप्त हुए जिनमें राशन कार्ड [more…]
सफाई कर्मचारियों के हितों की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे – मकवाना
भीमताल । राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने एमएस एक्ट 2013 की जानकारी देते हुए बताया कि हाथ से मैला ढोने की अमानवीय प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया गया है। इस एक्ट के तहत सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर 30 लाख रुपये और अपंगता [more…]
लोक निमाण विभाग में सहायक अभियंताओं का तबादला
देहरादून। लोक निमाण विभाग में छह सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है। सभी अभियंताओं को तत्काल नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कई कार्यालयों का किया निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को [more…]
मुख्यमंत्री ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को वृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’-1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं [more…]
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक का किया दौरा
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के गरगड़ी, कालाआगर, क्वेराला और गलनी समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रखीं। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने को कहा। साथ ही जिला प्रशासन को आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के नुकसान का आकलन कर [more…]
