Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इस जिले में 21 नवम्बर को रहेगा अवकाश

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट आज शीतकाल हेतु शुभ मुहूर्त में बंद हो गये हैं। 21 नवंबर को चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली के आगमन एवं दर्शनार्थ हेतु आगामी शुक्रवार (21 नवंबर) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक अवकाशों की अनुसूची में मैनुअल आफ गवर्नमेंट आड्र्स 1981 संस्करण पैरा-247 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार आगामी 21 नवंबर (शुक्रवार) को एक दिवसीय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, उमराह यात्रियों से भरी बस तेल टैंकर से टकराई

42 से अधिक मौत की आशंका, कई भारतीयों के होने की खबर भीमताल । सऊदी अरब में उमराह के लिए गए यात्रियों से भरी बस के भीषण सड़क हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसकी टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरा वाहन लपटों से घिर गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह दर्दनाक हादसा [more…]

उत्तराखण्ड

संस्कृत अकादमी की द्वि-दिवसीय प्रतियोगिता सम्पन्न, राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल ओवरऑल विजेता

भीमताल । उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु 14 व 15 नवम्बर को अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में द्वि-दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में विकासखंड स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जानकारी के अनुसार अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में वाद–विवाद, भाषण, समूह गान, श्लोक वाचन एवं संस्कृत नाट्य मंचन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। दो दिन तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।प्रतियोगिताओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे

भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल ठीक आठ बजे विद्यालय के मुख्य गेट से क्रॉस कंट्री दौड़ का आगाज हुआ। इसमें कक्षा नौवीं व दसवीं के बालक वर्ग में विभिनि सिंह प्रथम, गौरव बिष्ट द्वितीय तथा सुधाकर पाण्डे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या चड्डा प्रथम, मुमलिका भंडारी द्वितीय व कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं।इसी क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, व्यास मेडेवाल द्वितीय तथा कार्तिक खत्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी सिंह चौहान प्रथम, हर्षिता पन्त [more…]

उत्तराखण्ड

भवाली–रातीघाट बाईपास का आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, 18.2 किमी में से 8 किमी मार्ग तैयार

भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख एवं प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली–रातीघाट बाईपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सड़क निर्माण की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी आयुक्त को दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा इस हिस्से का डामरीकरण भी हो चुका है। शेष 10.2 किमी में पहाड़ कटिंग का [more…]

उत्तराखण्ड

उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण आंदोलन को राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु का समर्थन

भीमताल । उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर देहरादून में चल रहे आंदोलन को प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने समर्थन दिया। पनेरु सोमवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने उपनल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान राज्य सरकार पर तीखे शब्दों में निशाना साधा। हरीश पनेरु ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में पिछले 10–15 वर्षों से हजारों उपनल कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी अत्यंत कम वेतन पर कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपनल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का विधायक कैड़ा ने किया दौरा, करायला–जमराड़ी मोटर मार्ग सुधार का दिया आश्वासन

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू, ओखलकांडा, इजर, खजूरी, करायला, रैकूना आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने कहा कि करायला से टकूरा वन चौकी तक मोटर मार्ग अत्यधिक खराब स्थिति में है, जिस पर स्थानीय स्तर पर निजी संसाधनों से सोलिंग कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करायला से जमराड़ी तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण की कार्यवाही गतिमान है और जैसे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार का बड़ा फैसला, निगम कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58% किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारियों–कर्मचारियों के लिए DA को 55% से बढ़ाकर 58% किए जाने का निर्णय लिया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी। औद्योगिक विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह बढ़ोतरी राज्य कर्मकारों, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं, नगर निकायों, स्थानीय निकायों तथा पूर्णकालिक व अंशकालिक कर्मचारियों पर भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मुकदमे में कई और धाराएं बढ़ाई

देहरादून। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर कांस्टेबल राजेश सिंह के खिलाफ पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने धारा 30 आर्म्स एक्ट व धारा 126/352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दिव्य प्रताप सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए तीन दिन के अंदर राजपुर थाने में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। साथ ही दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण/निलंबन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई है। यशोवर्धन के अनुसार, 15 जुलाई की देर रात [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिमला बाईपास क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त और अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी सेक्टरों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में आज शिमला बाईपास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें कई अवैध निर्माणों पर निर्णायक कार्रवाई की गई। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत शिमला बाईपास रोड, देहरादून के विविध क्षेत्रों में किए गए अवैध आवासीय निर्माणों एवं प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशानुसार ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई संपन्न हुई। कमल राठौड़ एवं अन्य द्वारा श्रीराम इंक्लेव, मेहुवाला माफी (निकट ईंट भट्टा) [more…]