Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में कोतवाली के पास दो पक्षों में मारपीट, रेस्टोरेंट संचालक गंभीर घायल

भीमताल । कोतवाली भीमताल के समीप सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक रेस्टोरेंट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रमेश किरौला के रूप में हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने रमेश किरौला के साथ जमकर मारपीट [more…]

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए मंत्री कैड़ा, सड़क खुदाई जल्द पूरी करने के निर्देश

भीमताल, 7 जुलाई। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों ने पेयजल, सीवर, विद्युत केबल, ऑप्टिकल फाइबर या अन्य कार्यों के लिए सड़कें खोदी हैं, वे पहले उन्हें निर्धारित समय में दुरुस्त करें, उसके बाद ही नई सड़क की खुदाई शुरू करें। बैठक में मानसून से पूर्व सड़क निर्माण, जल निकासी, नालों की सफाई, सड़क खुदाई और जनसुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने बरसात के दौरान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

च्युरीगढ़ जूनियर हाई स्कूल बंद करने पर कांग्रेस का विरोध, मनोज शर्मा ने सरकार को घेरा

भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा च्युरीगढ़ में 1980 के दशक में स्थापित जूनियर हाई स्कूल को बंद किए जाने तथा छात्र-छात्राओं को दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित किए जाने के निर्णय पर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए भाजपा सरकार, क्षेत्रीय सांसद और विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं करने तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैंचीधाम में कल लगेगा महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर

भीमताल, 06 जुलाई। “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को तहसील परिसर, कैंचीधाम में महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण विषयक बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा एक ही [more…]

उत्तराखण्ड

सेवा पखवाड़ा: रामनगर में 27 विभाग एक मंच पर, 53 शिकायतों में 32 का मौके पर निस्तारण

भीमताल, 06 जुलाई। मुख्यमंत्री के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड सभागार, रामनगर में स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 27 विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीवान सिंह बिष्ट एवं मंजू नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन महोत्सव सप्ताह: बजून, पाटीयाखान और फगुनियाखेत में 200 से अधिक पौधों का रोपण

भीमताल, 06 जुलाई। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्रों बजून, पाटीयाखान और फगुनियाखेत में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अशोक कुमार आर्या, ग्राम प्रधान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल, 5 जुलाई। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी, नरतोला, झूपली बाझ, पतलोट और भद्रेठा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कहा। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों और भाजपा पदाधिकारियों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का [more…]

उत्तराखण्ड

सेवा पखवाड़ा: मैराथन, साइकिलिंग और शूटिंग प्रतियोगिताओं से खेल प्रतिभाओं को मिला मंच

भीमताल, 5 जुलाई। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ संकल्प और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आयोजित 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में खेल एवं युवा कल्याण पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ [more…]

उत्तराखण्ड

धनगढ़ी पुल का लोकार्पण: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सालभर सुगम रहेगा आवागमन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

भीमताल, 5 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-309 (पूर्व में एनएच-121) पर धनगढ़ी नाले के ऊपर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इसे कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण पुल बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान धनगढ़ी नाला उफान पर आने से राष्ट्रीय राजमार्ग कई बार बंद हो जाता था, जिससे आम लोगों, पर्यटकों, व्यापारियों और आपातकालीन सेवाओं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग

भीमताल। जिला मंत्री भाजपा नैनीताल मनोज भट्ट उर्फ प्रकाश चन्द्र भट्ट ने एक यूट्यूबर द्वारा नौकुचियाताल के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भीमताल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित टिप्पणी से नौकुचियाताल की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय जनभावनाओं तथा मातृशक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने इसे देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता एवं क्षेत्र की गरिमा से जुड़ा विषय बताते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि [more…]