Author: Chaiwala
ग्रामीण भारत महोत्सव में दिखी उत्तराखंड की लोक कला और ग्रामीण उत्पादों की झलक
नाबार्ड समर्थित पांच दिवसीय महोत्सव का सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, 50 स्टॉलों में सजे स्थानीय उत्पाद भीमताल। नाबार्ड के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव का गुरुवार को रामलीला मैदान, शीशमहल, काठगोदाम में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने किया। इस अवसर पर भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और राज्य दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी सहित बैंक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों, ग्रामीण उद्यमियों और शिल्पकारों ने प्रतिभाग किया। 03 से 07 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में 50 स्टॉल लगाए गए हैं। [more…]
नौ खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, सात खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, तीन कारोबारियों के खिलाफ वाद स्वीकृत भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया। अभियान के दौरान नौ खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सात विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा नैनीताल अजब सिंह रावत के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण नंदकिशोर और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खां की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण [more…]
लंपी त्वचा रोग से बचाव को रामनगर में चला जागरूकता व टीकाकरण अभियान
पशुपालकों को पशुओं के समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई रखने की दी सलाह भीमताल। पशुपालन विभाग नैनीताल की ओर से गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर के अंतर्गत विकासखंड रामनगर में लंपी त्वचा रोग (एलएसडी) से बचाव के लिए जनजागरूकता एवं टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रामनगर विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने टीकाकरण अभियान की जानकारी ली तथा पशुपालकों को अभियान का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में उप जिलाधिकारी रामनगर ने सभी पशुपालकों से पशुपालन विभाग की टीमों का सहयोग करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके। [more…]
आपदा प्रभावित भीमताल विधानसभा के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग
मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर नुकसान का आकलन और प्रभावितों को मुआवजा देने का किया आग्रह भीमताल । कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भारी वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में व्यापक नुकसान हुआ है। कई [more…]
गुनियालेख इंटर कॉलेज से छह शिक्षकों के तबादले पर भड़के मनोज शर्मा
कहा—मिड सेशन में शिक्षकों के तबादले से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, सप्ताहभर में व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन भीमताल। धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख से एक साथ छह शिक्षकों और प्रभारी प्रधानाचार्य के स्थानांतरण को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने शिक्षकों के तबादले पर नाराजगी जताते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। शर्मा ने कहा कि गुनियालेख इंटर कॉलेज क्षेत्र का एकमात्र इंटर कॉलेज है, जहां बड़ी आबादी के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों [more…]
मसूरी कांड के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
भीमताल। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ऐतिहासिक मसूरी कांड के शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मसूरी कांड के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में सदैव [more…]
भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए चौबीस घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश
नैनीताल में करीब चार दर्जन मार्ग बंद, ग्रामीण सड़कें सबसे अधिक प्रभावित; गरमपानी में एनएच खोलने का काम जारी भीमताल। जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। इसके चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही [more…]
10 सितंबर तक होंगी न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं
43 न्याय पंचायतों में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाएं करेंगे प्रतिभाग भीमताल। खेल महाकुंभ एवं मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के तहत जिले में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि जनपद की 43 न्याय पंचायतों में शिक्षा, युवा कल्याण, पंचायत और खेल विभाग के सहयोग से न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन आगामी 10 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और मुर्गा झपट की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक खेल में प्रथम, [more…]
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री कैड़ा, प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री
मंत्री ने डीएम को नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने के दिए निर्देश भीमताल। लगातार हो रही बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने चाफी, अलचौना, पांडेयछोड़, भीमताल, कुवाताल समेत अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। [more…]
लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को 163 टीमें मैदान में
गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण के साथ पशुपालकों को किया जा रहा जागरूक भीमताल। जिले में गौवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग ने सघन अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर विभाग की 163 टीमें गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण, दवा वितरण और पशुपालकों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग पशुपालन के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे क्षेत्रों से लम्पी वायरस के संक्रमण [more…]
