Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डम्पी और प्रेम ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाजी

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने दोनों विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत भीमताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ोंन के दो विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा नौ की छात्रा डम्पी और कक्षा छह के छात्र प्रेम सिंह चुलगाई ने राज्य स्तरीय परीक्षा में सफलता प्राप्त की। मंगलवार को विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने दोनों विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत [more…]

उत्तराखण्ड

हुनर को पहचान, आत्मनिर्भरता की उड़ान

रामनगर की पुष्कर सोसायटी से जुड़ीं 200 से अधिक महिलाएं, स्थानीय उत्पादों को बाजार और सरकारी सहयोग की उम्मीद भीमताल। यदि हुनर को सही मंच और बाजार मिल जाए तो महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की तस्वीर बदलने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। रामनगर की पुष्कर सोसायटी इसी सोच के साथ महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता और आशीष गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के हाथों से तैयार स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि नगर पालिका भीमताल को निश्शुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी भीमताल। क्षेत्र में बेसहारा और निराश्रित गौवंश के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की पहल पर नौकुचियाताल क्षेत्र के सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि नगर पालिका परिषद भीमताल को निश्शुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी मिल गई है। भूमि हस्तांतरण को लेकर शासन स्तर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि यह [more…]

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जुटेंगे पांच हजार पूर्व सैनिक, 10 सितंबर को होगा गौरव सेनानियों का मिलन समारोह

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी जानकारी, शहीदों की विधवाओं को मिलने वाली अनुदान राशि 10 से बढ़ाकर 50 लाख रुपये भीमताल, 08 सितंबर। कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को उपनल कार्यालय हल्द्वानी में मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे वाटिका गार्डन, हल्द्वानी में “भारतीय सैन्य बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों के गौरव सेनानियों का मिलन समारोह” आयोजित किया जाएगा। समारोह में करीब 5000 पूर्व सैनिकों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मध्यस्थता से समाधान अभियान 31 दिसंबर तक, राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारण पर जोर, प्री-लिटिगेशन मामलों का भी होगा समाधान भीमताल, 8 सितंबर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए दो महत्वपूर्ण विधिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि ‘मध्यस्थता से समाधान-Mediation 3.0’ अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा, जबकि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर (शनिवार) को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशन में देशभर में तीसरी बार Mediation 3.0 [more…]

उत्तराखण्ड

ज्योलिकोट में जल जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

निजी अस्पतालों को प्रतिदिन भर्ती मरीजों की रिपोर्ट देने के निर्देश, पीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं भीमताल, 08 सितंबर। ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने जिले के सभी निजी चिकित्सालयों को जल जनित रोगों से संबंधित भर्ती मरीजों की दैनिक रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयुष्मान कार्ड के तहत भर्ती मरीजों की सूचना भी प्रतिदिन उपलब्ध कराने को कहा गया है। क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में निजी [more…]

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भीमताल। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा और अपर जिलाधिकारी विवेक राय की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज और सरकार के आधार स्तंभ हैं। उनके लिए बेहतर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, बैंकों में वरीयता और सुरक्षित फुटपाथ [more…]

उत्तराखण्ड

SIR-2026 की सुनवाई में बारिश बनी बाधा, अनुपस्थित मतदाताओं को 10-11 सितंबर तक अतिरिक्त अवसर

हियरिंग की तारीख बढ़ाने की जरूरत नहीं, 9 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी होगी : उप जिला निर्वाचन अधिकारी भीमताल । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर सोमवार को एनआईसी कक्ष, तहसील हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। अधिकारियों ने प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सवालों और समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि SIR को लेकर प्रत्येक सोमवार को राजनीतिक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

फसल बीमा को लेकर धारी के किसानों के साथ भेदभाव का आरोप

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बीमा कंपनियों पर लगाया किसानों के शोषण का आरोप भीमताल। धारी ब्लॉक के किसानों को आलू की मौसम आधारित फसल बीमा योजना का पर्याप्त लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सरकार और बीमा कंपनियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साल दर साल बीमा कंपनियां धारी क्षेत्र के किसानों के साथ भेदभाव कर रही हैं और किसानों को उनके नुकसान के सापेक्ष बीमा राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मीडिया को जारी बयान में मनोज शर्मा ने कहा कि धारी [more…]

उत्तराखण्ड

निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए 39 लाख रुपये

87 विद्यालयों में नियमविरुद्ध फीस वसूली की हुई थी पुष्टि, 46 स्कूलों ने लौटाई अतिरिक्त धनराशि भीमताल। जनपद में निजी विद्यालयों की ओर से अभिभावकों से नियमविरुद्ध एवं अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने के मामले में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई का असर अब दिखाई देने लगा है। अतिरिक्त शुल्क की वापसी और शुल्क में कटौती शुरू होने से अभिभावकों को राहत मिली है। अब तक 46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों को 39 लाख पांच हजार 405 रुपये वापस किए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी रंजीत सिंह नेगी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अप्रैल माह में निजी विद्यालयों [more…]