उत्तराखण्ड

कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को दबोचा, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद भीमताल । आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी, जनपदीय एवं मंडलीय प्रवर्तन दल तथा कुमाऊं दल की टीम ने गौलागेट और शांतिपुरी लालकुआं क्षेत्र में घेराबंदी कर कुल 360 पाउच कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग के अनुसार बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग टीमों का गठन कर निगरानी शुरू की गई। प्रातः 4:20 बजे गौलागेट क्षेत्र में बाइक संख्या यूके-06-वी-6890 पर सवार एक [more…]

उत्तराखण्ड

दो और निजी स्कूलों को नोटिस, अब संख्या पहुंची 107

महंगी किताबें और अतिरिक्त शुल्क वसूली पर जिला प्रशासन सख्त, 15 दिन में मांगा जवाब भीमताल । जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने के मामलों में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने दो और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस प्राप्त करने वाले विद्यालयों में सैन ग्लोबल स्कूल तथा ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में नोटिस प्राप्त करने वाले निजी विद्यालयों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। इससे पूर्व हल्द्वानी, लालकुआं, [more…]

उत्तराखण्ड

दिव्यांशी जोशी बनीं लेक्स इंटरनेशनल स्कूल की इंटर टॉपर

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत, कई विद्यार्थियों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 21वें बैच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। घोषित परीक्षा परिणाम में वाणिज्य वर्ग की दिव्यांशी जोशी ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग के अक्षय भाकुनी एवं तनिष्क राजपूत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य वर्ग की अंजली सनवाल ने 90.60 प्रतिशत अंकों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धार्मिक और पर्यटन स्थल से जुड़ेगा छोटा कैलाश मंदिर

शासन से प्रथम चरण के लिए 1 करोड़ स्वीकृत भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों में स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से प्रथम चरण में 1.6 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शासन से मंदिर माला मिशन योजना के तहत मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 2.65 करोड़ से 1.6 करोड़ जारी हो चुके हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आदि छोटा कैलाश मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना से जोड़ने की मांग की थी। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकास खंड धारी के निरीक्षण पर सीडीओ सख्त, भालूगाड़ वाटरफॉल को और विकसित करने के निर्देश

भीमताल, 13 मई। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ने बुधवार को विकास खंड धारी का निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी पटलों का भौतिक निरीक्षण करते हुए कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सीडीओ ने क्षेत्र के पांच अतिसंवेदनशील गांवों को चिन्हित करने के निर्देश देते हुए जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर लाइट एवं फेंसिंग लगाने पर जोर दिया। बैठक में धारी क्षेत्र के सभी होटलों को स्वयं सहायता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

तीलू रौतेली पेंशन में लाभार्थियों को राहत दिलाने की मांग, निदेशक समाज कल्याण से मिले मनोज शर्मा

भीमताल। तीलू रौतेली पेंशन योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को लेकर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुरू की गई तीलू रौतेली पेंशन योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान 20 से 40 प्रतिशत तक दिव्यांग हुए काश्तकारों को पेंशन का लाभ दिया जाता है।शर्मा ने आरोप लगाया कि लंबे समय से नैनीताल जिले के कई पात्र लाभार्थियों को फॉर्म सत्यापन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चंपावत की घटना से आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

भीमताल : चंपावत में कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की ग्राम प्रधान एवं भीमताल ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्षा राधा कुल्याल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। राधा कुल्याल ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में निर्माण कार्यों की समीक्षा: आयुक्त दीपक रावत सख्त, गंदगी पर जताई नाराजगी

समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश, सीसीटीवी निगरानी के आदेश भीमताल, 06 मई। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल नगर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, अन्यथा कार्रवाई तय मानी जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने माल रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क सुधारीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। [more…]

उत्तराखण्ड

बीडीसी बैठक में उठीं जनसमस्याएं, सीडीओ ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल : विकास खंड रामनगर में बुधवार को प्रमुख क्षेत्र पंचायत श्रीमती मंजू नेगी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल का स्वागत कर किया। बैठक में पेयजल, सिंचाई, कृषि, सड़क, बिजली, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण और शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और विभागीय लापरवाही के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे तत्परता के साथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओलावृष्टि से तबाही: मंत्री कैड़ा ने गांव-गांव जाकर लिया जायजा, नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश

भीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने धारी, सुन्दरखाल, सुन्दरनगर, दाडीम, ओड़ाखान, तल्लारामगढ़, झूतिया, बोहराकोट और डाकबंगला समेत कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में किसानों की आड़ू, पुलम, खुमानी, मटर, मिर्च, टमाटर और आलू की फसलें पूरी [more…]