Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गांव-गांव पहुंच रहे मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भीमताल। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने अनर्पा, अनोठी, पोखरी, सकदीना, देवनगर, पलड़ा और सरना सहित कई गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं का [more…]

उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, लंबित मामलों पर अधिकारियों को फटकार; एससी-एसटी भूमि खरीद, नजूल भूमि और सड़क निर्माण पर दिए कड़े निर्देश

भीमताल , 27 जून। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि विवाद, नजूल भूमि, सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत तथा राजस्व अभिलेखों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान हल्द्वानी निवासी ईश्वरी दत्त ने बताया कि चार भाइयों के बीच भूमि के कुर्रे (फाट) के आदेश उपजिलाधिकारी कार्यालय से [more…]

उत्तराखण्ड

जंगलियागांव में खुली बैठक में जीपीडीपी कार्ययोजना को मंजूरी

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, बाहरी लोगों से आय सृजन के लिए मासिक अंशदान का प्रस्ताव पारित भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलियागांव के पंचायत घर में शनिवार को ग्राम प्रधान राधा कुल्याल की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। साथ ही मनरेगा का नाम बदलकर “जी राम जी योजना” किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने [more…]

उत्तराखण्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर प्रशासन का शिकंजा

अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी, नियम तोड़ने पर लाखों का जुर्माना और मान्यता निरस्त करने की चेतावनी भीमताल। निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वसूली पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने जिले के सभी निजी विद्यालयों के लिए शुल्क निर्धारण और वसूली संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के तहत सत्र 2026-27 में विभिन्न मदों में वसूले गए अतिरिक्त शुल्क का समायोजन या वापसी अनिवार्य होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आर्थिक दंड से लेकर मान्यता निरस्त करने तक की कार्रवाई की [more…]

उत्तराखण्ड

04 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 05 जुलाई को पहले दल को रवाना करेंगे मुख्यमंत्री धामी

कुमाऊं आयुक्त ने तैयारियों की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश भीमताल। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष 04 जुलाई से शुरू होगी। यात्रा के पहले दल को 05 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर स्थित टीआरसी से हरी झंडी दिखाकर लिपुलेख-गुंजी के लिए रवाना करेंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चंपावत और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, [more…]

उत्तराखण्ड

त्वरित व सुलभ न्याय सुशासन का मूल मंत्र : अर्जुन राम मेघवाल

अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रथम प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ, नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर भीमताल। अधिवक्ता परिषद देवभूमि (उत्तराखंड) के प्रथम प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार को एफटीआई परिसर में राष्ट्रभक्ति और गरिमामय वातावरण के बीच हुआ। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि त्वरित एवं सुलभ न्याय ही सुशासन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा मां भारती, डॉ. भीमराव आंबेडकर और दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चाँफी-पदमपुरी मोटर मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, गुणवत्ता जांच और कार्रवाई की मांग

भीमताल। चाँफी से पदमपुरी तक मुख्य मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति और लगातार लग रहे जाम को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सरकार और लोक निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को रोजाना घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि पहले भीमताल तक ही जाम की समस्या थी, लेकिन अब चाँफी से पदमपुरी तक भी लोगों को घंटों [more…]

उत्तराखण्ड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

भीमताल। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई, विद्युत समेत अन्य विभागों की तैयारियों का जायजा लेते हुए मंत्री ने बरसात के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले जलभराव, भूस्खलन और सड़क अवरोध जैसी समस्याओं से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन [more…]

उत्तराखण्ड

बिरसिंग्या सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना, जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप

भीमताल । बिरसिंग्या सड़क निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए आश्वासनों के पूरा न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरने का नेतृत्व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल ने किया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता है और इसके अभाव में स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का [more…]

उत्तराखण्ड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

भीमताल। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई, विद्युत समेत अन्य विभागों की तैयारियों का जायजा लेते हुए मंत्री ने बरसात के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले जलभराव, भूस्खलन और सड़क अवरोध जैसी समस्याओं से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन [more…]