Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कांग्रेस का तंज, बताया ‘हास्यास्पद’

भीमताल । भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा की गई हालिया घोषणाओं पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘हास्यास्पद’ और ‘चुनावी जुमलेबाजी’ करार दिया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।शर्मा ने कहा कि धारी ब्लॉक के कैलाशद्वार मोटरमार्ग के सिमलिया-साननी रोड के मिलान की घोषणा मुख्यमंत्री करीब तीन वर्ष पूर्व कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में नई घोषणाओं को जनता के साथ ‘सफेद झूठ’ और ‘चुनावी घोषणा’ बताया जाना स्वाभाविक [more…]

उत्तराखण्ड

सीएम धामी के समक्ष उठीं पत्रकारों की समस्याएं, ज्ञापन सौंपकर की समाधान की मांग

भीमताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने शनिवार को भीमताल में पुष्कर सिंह धामी को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अफजाल हुसैन फौजी और नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने किया।ज्ञापन में पत्रकारों ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिजनों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के लंबित भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि पूर्व में निजी अस्पतालों में कराए गए उपचार के बिलों का भुगतान होता था, लेकिन वर्तमान में कई बिल लंबित हैं। नई व्यवस्था के तहत केवल सरकारी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी के भीमताल दौरे पर ग्राम प्रधान ने सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के समाधान का आश्वासन

भीमताल। पुष्कर सिंह धामी के भीमताल आगमन पर ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की ओर से ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने उनका स्वागत किया और चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में प्रमुख रूप से जंगलिया गांव से बूढ़ा धूरा मोटर मार्ग के डामरीकरण, राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग शुरू करने, कृषि उपज को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेरबाड़ की व्यवस्था करने तथा जंगल किनारे बसे ग्रामीणों के सार्वजनिक रास्तों पर सोलर लाइट लगाने की मांग की गई।ग्राम प्रधान ने ये मांगें कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाईं।इस दौरान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मंत्री कैड़ा की मांग पर सीएम धामी ने भीमताल के विकास को दी रफ्तार, कई योजनाओं की घोषणा

भीमताल। पुष्कर सिंह धामी के भीमताल आगमन के दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भीमताल से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री के समक्ष ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक की विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग रखी।मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा और ढोलीगांव में एक्स-रे मशीन की स्थापना, भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोलना, भीमताल में उप-तहसील की स्थापना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में अल्ट्रासाउंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य आगाज़, सीएम धामी ने दिए एक करोड़ के विकास कार्यों के उपहार

भीमताल। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज में आयोजित तकनीकी एवं सांस्कृतिक वर्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस समारोह का उद्घाटन पुष्कर सिंह धामी, राम सिंह कैड़ा, प्रताप बिष्ट, पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार के प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संस्थान में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बी.के. सिंह और कुलसचिव डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।उद्घाटन सत्र के बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन [more…]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जनपद की विकास योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा की, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

भीमताल, 10 अप्रैल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से जनपद नैनीताल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों—लालकुआं, नैनीताल, भीमताल, रामनगर और कालाढूंगी—में चल रही प्रमुख विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्चुअल माध्यम से विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने नैनीताल स्थित सभागार कक्ष से बैठक में प्रतिभाग किया। समीक्षा के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में घोषणाओं की प्रगति और लंबित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। लालकुआं क्षेत्र:कुल 8 घोषणाओं में से 4 के शासनादेश जारी हो चुके हैं, जबकि 3 लंबित योजनाओं पर चर्चा की गई। इनमें गोला व नन्धौर नदी से बाढ़ सुरक्षा, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

“भारत की जनगणना-2027” में नई पहल: अब घर बैठे करें ‘स्व-गणना’, कमिश्नर दीपक रावत की अपील

भीमताल। “भारत की जनगणना-2027” में इस बार नागरिकों को एक नई सुविधा ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) के रूप में दी गई है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव Deepak Rawat ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में नागरिक अब स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।आयुक्त ने जानकारी दी कि स्व-गणना पोर्टल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।उन्होंने बताया कि यह जनगणना के इतिहास में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बड़ौदा आरसेटी का 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 35 महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का प्रशिक्षण

भीमताल। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, हल्द्वानी (नैनीताल) द्वारा 8 अप्रैल से प्रारंभ 35 दिवसीय “जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी)” प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को कुंवरपुर, गौलापार स्थित आरसेटी परिसर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह रैना, महाप्रबंधक, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सहित दीपक चंद्र भट्ट, वरिष्ठ प्रबंधक, पवन सिंह मेहरा (सफल उद्यमी), आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, दीपक जोशी (मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना), प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट एवं मास्टर ट्रेनर रविता पाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा कल, भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ में करेंगे शिरकत

भीमताल, 10 अप्रैल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 11 अप्रैल को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वे अपराह्न 1:00 बजे से 2:30 बजे तक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘स्पेक्ट्रम 2026’ में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे भीमताल से प्रस्थान कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का होगा भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

भीमताल। बिरला संस्थान, भीमताल में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।कार्यक्रम से एक दिन पूर्व जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने आयोजन स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र [more…]