Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून के प्रमुख व्यस्त्तम चौराहों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली प्रतिबन्धित

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर आये दिन प्रदर्शन,जुलूस, शोभायात्रा, रैली, आदि का आयोजन किया जाता है, जिस कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका प्रभाव सबसे अधिक प्रमुख मार्गों एवं चौराहों के आस-पास के यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण चौराहों के चारों ओर का मार्ग पूर्णतः अवरूद्ध हो जाता है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत मंथन के उपरान्त शहर में वर्षों से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए जन मानस के हित में शहर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मोरी में वज्रपात से 43 भेड़-बकरियों की मौत

उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के धारा गांव के जंगल में वज्रपात होने से 43 भेड़-बकरियों की मृत्यू हुई है। जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम के द्वारा के द्वारा मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित भेड़पालकों रू. एक लाख बहत्तर हजार की राहत राशि वितरित की है। तहसील मोरी के अंतर्गत धारा गांव के निकटवर्ती बायलुड़ी तोक के जंगल में गत सायं करीब 6 बजे अचानक वज्रपात होने के कारण धारा, जखोल व फिताड़ी गांव के भेड़पालकों की भेड़-बकरियों की मृत्यू होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर आज राजस्व एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सितारगंज सीएचसी बना उप जिला चिकित्सालय, मोरी को मिला सीएचसी का दर्जा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय और उत्तरकाशी जिले के मोरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत कर दिया गया है। अब दोनों अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के साथ डॉक्टरों की तैनाती होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्षेत्रीय जनता ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को झटका, UKPSC इस महीने नहीं कराएगा ये भर्ती परीक्षा

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेण्डर के अनुसार उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत अपर निजी सचिव के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु प्रथम चरण की परीक्षा माह अक्टूबर, 2024 में प्रस्तावित थी परन्तु अपरिहार्य कारणों से प्रश्नगत परीक्षा माह अक्टूबर, 2024 में आयोजित किया जाना संभव नहीं है। प्रश्नगत परीक्षा की तिथि के लिए पृथक से विज्ञप्ति जारी की जायेगी।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

250 मीटर से ज्यादा ज़मीन खरीदने वाले बाहरी लोगों की रिपोर्ट तलब

देहरादून। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड के समस्त जिलाधिकारियों को उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (अनुकूलन एवं उपान्तरण आदेश, 2001) (संशोधन) अधिनियम, 2007 के उल्लंघन के प्रकरणों में यथोचित विधिक कार्रवाई के संबंध में संक्षिप्त विवरण राजस्व परिषद, उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का आदेश दिए हैं।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू में नवरंग डांडिया 2.0 की धूम

गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों से यादगार बना नवरंग डांडिया बंगाली, गुजराती व नवरात्री व्यंजन के साथ पहाड़ी व्यंजन भी बने कार्यक्रम का आकर्षण देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को नवरंग डांडिया 2.0 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने गरबा व डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। तेज रोशनी से नहाए जगमग पंडाल में एक ओर गरबा नृत्य तो दूसरी ओर पंजाबी, गुजराती बंगाली सहित पहाड़ी पकवान दर्शकों के लिए आकर्षण का विशेष [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आर्थिकी एवं पारिस्थितिकी में संतुलन के लिए मुख्यमंत्री ने किया ‘त्रि-स्तम्भीय और नौ-सूत्रीय रणनीति कार्यक्रम का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आर्थिकी और पारिस्थतिकी में संतुलन के लिए ‘त्रि-स्तम्भीय और नौ-सूत्रीय रणनीति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य में ईकोलॉजी और इकॉनामी में संतुलन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में नियोजन विभाग द्वारा तीन स्तम्भों समुदाय सशक्तिकरण अभियान, नवाचार एवं तकनीकि अभियान तथा वित्तीय स्वायत्तता एवं साक्षरता अभियान पर रणनीति बनाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हम सबको अपना विशेष योगदान देना है। राज्य सरकार द्वारा विकास के साथ ही पर्यावरण संतुलन पर विशेष [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली-कुमाऊंनी संगीत की मची धूम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को कल्चरल वीक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली- कुमाऊंनी लोक गीत संगीत से सुरों की महफिल में चार चांद लगा दिए। छात्रा अनामिका राज द्वारा द्रापदी चीर हरण के मंचन की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। प्रस्तुति को देखकर भाव विभोर हो गए। गुरुवार देर शाम को एसजीआरआरयू के प्रांगण में नवरंग डांडिया 2.0 की महफिल सजेगी। विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं और फेकल्टी सदस्य नवरंग डांडिया कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। बुधवार को एकल नृत्य और समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्रा अनुष्का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून मेडिकल कॉलेज में दूर हुई मेडिकल फैकल्टी की कमी

देहरादून। राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की समस्या को दूर करते हुये विभिन्न संकायों में रिक्त पदों के सापेक्ष 15 फैकल्टी तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जिससे मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू होगी साथ ही बेस टीचिंग चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर उपचार भी मिल सकेगा। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापरक मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सरकार ने मेडिकल फैकल्टी के रिक्त पदों को शत-प्रतिशत भरने का निर्णय लिया है। जिसके तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संकाय सदस्यों के पदों को तेजी से भरा जा रहा है। इसी [more…]