Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने रेंजर्स ग्राउंड में सरस मेले का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला-2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों के बार में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित मंडुवे के बने केक की सराहना की। उन्होंने, स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित दीए की खरीदकारी कर ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस मेले में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद मातृशक्ति के परिश्रम, नवाचार के प्रतीक हैं। अपने परिश्रम और स्थानीय उत्पादों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बिष्ट ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए पेश की दावेदारी

देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने अपनी दावेदारी का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह को सौंपा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास व्यक्त करती है तो वह पार्टी को केदारनाथ विधानसभा में निश्चित तौर पर जीत दिलाने का काम करेंगे क्योंकि लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक तौर पर केदारनाथ विधानसभा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: अर्थव्यवस्था ने लगाई लंबी छलांग

देहरादून। 24 वर्षों की विकास यात्रा में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने लंबी छलांग लगाई है। आज अर्थव्यवस्था का आकार 24 गुना बढ़ा है। इसी प्रकार प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है। इससे साफ है कि उत्तराखंड राज्य में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। दो दशक दस माह के कालखण्ड में तमाम उतार चढ़ावों का सामना करते हुए उत्तराखंड ने हार नहीं मानी है। पहाड़वासियों के पहाड़ जैसे हौसले ने विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ने दी। आज राज्य की अर्थव्यवस्था (जीएसडीपी) लगातार सुधार की ओर है। अर्थव्यवस्था का बढ़ता आकार राज्य की समृद्धि को बयां कर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

संवेदनशील सरकार: वर्षों बाद हुई घर वापसी तो भर आई आंखें

नारी निकेतन में रह रही महिलाओं को परिवार से मिलाने का प्रयास कर रही है सरकार फैमिली रीयूनियन प्रोग्राम के तहत अब तक 23 महिलाओं को मिल चुका है बिछड़ा परिवार देहरादून। इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसका अपना परिवार न हो। लेकिन वक्त की मार कई बार, इंसान को घर परिवार से इतना दूर कर देती है कि फिर वापसी की उम्मीद दिनों दिन क्षीण होती जाती है। महिला बाल कल्याण विभाग के अधीन देहरादून के केदारपुरम में संचालित नारी निकेतन में भी ऐसी कई दिल तोड़ने वाली कहानियां है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU खेलोत्सव: योगिक साइंस की क्रिकेट में खिताबी जीत

बास्केटबाॅल में नर्सिंग एवम् मैनेजमेंट की खिताबी जीत देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का चौथा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं के नाम रहा। क्रिकेट के फाइनल में स्कूल आफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी ने खिताबी जीत दर्ज की। कबड्डी के नाॅक आउट मुकाबलों में स्कूल आफ एग्रीकल्चर, स्कूल आफ मैनेजमेंट एवम् स्कूल आफ फार्मेसी ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर चौथे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ आर.पी.सिंह, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ज्योतिर्मठ में सुरक्षात्मक कार्यों की DPR तैयार, IIT रुड़की से परीक्षण कराने के बाद जल्द शुरू होंगे

चमोली। ऐतिहासिक एवं धार्मिक शहर ज्योतिर्मठ की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। भूधंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ शहर में सुरक्षात्मक कार्याे के लिए डीपीआर तैयार करने का काम लगभग पूरा हो गया है। आईआईटी रुड़की से डीपीआर का परीक्षण पूरा करने पर जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को ज्योतिर्मठ में स्थानीय लोगों को प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए यह बात कही। ज्योतिर्मठ में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यो को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में स्थानीय लोगों के साथ बैठक हुई। जिसमें कार्यदायी संस्थाओं ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

IPS में प्रोन्नत सरिता डोबाल और हरीश वर्मा को DGP ने पहनाए बैच

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों सरिता डोबाल तथा हरीश वर्मा को भारतीय पुलिस सेवा के बैच पहनाये और प्रोन्नति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, आनंद शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक एवं पी रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था भी उपस्थित रहे।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून इंटरनेशनल स्कूल और निर्मला आश्रम दीपमाला स्कूल सेमीफाइनल में

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के अंतर्गत दून इंटरनेशल स्कूल व निर्मला आश्रम दीपमाला स्कूल ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के अंतर्गत खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला क्वार्टर फाइनल मैच दून इंटर नेशनल स्कूल एवं द हैरिटेज स्कूल के बीच खेला गया और मैच के शुरूआती दौर से ही दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर रणनीति बनाते हुए गोल [more…]