Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भारतीय संस्कृति में गोरखा समाज की अहम भूमिका: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, देहरादून में वीर गोर्खा कल्याण समिति दूधली, द्वारा आयोजित ’गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके नौ दिव्य रूपों की आराधना को समर्पित है। यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने से बुराई पर सदैव अच्छाई की विजय होती है। उन्होंने कहा दशैं पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मेडिकल काॅलेजों में निकली फार्मासिस्टों की बम्पर भर्ती

देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा शिक्षा उत्तराखण्ड विभागान्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त 73 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : दिनांक 19 अक्टूबर 2024 (शनिवार) ऑनलाईन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि : दिनांक 05 नवम्बर, 2024 (मंगलवार) ऑनलाईन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि: दिनांक 25 नवम्बर 2024 (सोमवार) (सांय 05.00 बजे तक) आवेदन शुल्क Net Banking/Debit Card/Credit Card/UPI द्वारा जमा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पति की लंबी उम्र और OPS बहाली के लिए महिला कर्मचारियों ने हाथों में रचाई मेहंदी

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा(NOPRUF) के आवाहन पर महिला कर्मचारियों ने करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के साथ-साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए हाथों में मेहंदी रचाई। देहरादून की सभी NPS आच्छादित महिला कर्मचारी के द्वारा बुढ़ापे के आत्मसम्मान, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए हाथों में OPS नाम की मेहंदी रचाई । OPS नाम की मेहंदी रचाने वालों में स्वास्थ विभाग से रीना रावत, हेमा, ममता, शिक्षा विभाग से मनीष शर्मा व संगीत जायसवाल समेत कई महिला कर्मचारी शामिल थी।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU खेलोत्सव: स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ओवरऑल चैम्पियन

200 मीटर बालक वर्ग में अभिनव कुमार व बालिका वर्ग में प्राची जमलोकी सिरमौर 800 मीटर बालक वर्म में नीरज कुमार व बालिका वर्ग में पूर्णिमा ने मारी बाजी रस्साकशी बालक वर्ग में फार्मसी और बालिका वर्ग में ह्यूमैनिटीज़ जीता देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं को मैडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

24 साल के सफर में आधी आबादी ने भरी ऊंची उड़ान

देहरादून। पृथक उत्तराखण्ड राज्य के गठन में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। पलायन प्रभावित कई पहाड़ी जिलों में तो महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। इस कारण महिलाओं को पहाड़ के लोक जीवन की धुरी भी कहा जाता है। अच्छी बात यह है उत्तराखण्ड राज्य के अब तक के 24 साल के सफर में महिलाएं अब हर ऊंचाई को छूती नजर आ रही है। उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद से ही सरकारों ने कई कदम उठाए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। एक बड़ा सकारात्मक बदलाव, निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

नौगांव। रुद्रा एग्रो स्वायत्त सहकारिता समिति और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में देवलसारी में आयोजित कृषि एवं बागवानी उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएचसी नौगांव की एएनएम पूजा राणा ने कहा कि कहा कि पहाड़ी उत्पादों में भरपूर आयरन, कैल्शियम, खनिज लवण और विटामिन पाए जाते हैं। यदि हम अपने पहाड़ी उत्पादों का खाने में अधिक से अधिक इस्तेमाल करें तो हम अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। एएनएम पूजा राणा ने कहा कि रूद्रा एग्रो स्वायत्त सहकारिता समिति के फाउंडर नरेश नौटियाल एवं लता नौटियाल ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रेड फोर्ट इंटरनेशल स्कूल और गुरूनानक एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के अंतर्गत रेड फोर्ट इंटरनेशल स्कूल व गुरूनानक एकेडमी ने क्वार्टर फाइनल मैच में अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के अंतर्गत खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत मेजबान द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस व रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच में शुरूआत दौर से दोनों ही टीमों के खिलाडियों ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 500 आयुष डाॅक्टरोें के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। भारतीय चिकित्सा परिषद ने उत्तराखंड में भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद अधिनियम 1970 के प्राविधानों से इतर किए गए समस्त आयुष चिकित्साधिकारियों के पंजीकरणों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त पंजीकरण प्रमाण-पत्र के आधार पर चिकित्साभ्यास किया जाना अवैध होगा।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अपर सचिव आयुष, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड के रजिस्ट्रार को निर्देश दिए थे कि ऐसे सभी चिकित्सकों के पंजीकरण रद्द करें, जिनके पास बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) या बीयूएमएस (बैचलर ऑफ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन, डीए और बोनस की मिलने की उम्मीद

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डे ने आज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, दीपावली बोनस एवं दीपावली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने सम्बन्धी प्रकरणों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही के लिए सचिव (मुख्यमंत्री) विनय शंकर पांडे को निर्देशित कर दिया है । परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा अपने कार्मिकों हेतु महंगाई भत्ते में 3% की वृद्दि करते हुए, इसे 50% से बढाकर 53% कर दिया है एवं पूर्व की ब्यवसथा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सचिव ने जिलाधिकारियों से जाना जिलों में विद्यालयी शिक्षा का हाल

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए आज सचिव, विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की गई, जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। राज्यस्तर से बैठक में महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, अपर सचिव मदन मोहन सेमवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ० मुकुल कुमार सती, अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रघुनाथ लाल आर्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के प्रारम्भ में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ क्लस्टर विद्यालय, क्लस्टर [more…]