Author: Chaiwala
मुख्यमंत्री धामी ने यमकेश्वर की ग्राम पंचायत किनसुर बागी में नयार उत्सव-2024 का किया शुभारंभ
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा पूजन किया, महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी 07 घोषणाएं की। जिसमें देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग, देवप्रयाग-बुआखाल को राष्ट्रीय राजमार्ग में विकसित करने, नांद नदी सड़क का 6 किमी का निर्माण, यमकेश्वर के अंतर्गत लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, यमकेश्वर क्षेत्र में पशुलोक मोटर मार्ग पर गंगा भोगपुर [more…]
अपने दैनिक जीवन में जल का सही उपयोग करेंः मुन्ना सिंह चौहान
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून एवं उत्तराखंड जल संस्थान, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 26 जिला एवं उपखंड प्रयोगशालाओं के कार्मिकों के लिए एक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने जल गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की और कहा कि हमें जल प्रदूषण के विभिन्न कारकों—जैसे बैक्टीरियल संक्रमण, रासायनिक प्रदूषण और माइक्रोप्लास्टिक्स—पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने जल संरक्षण के उपायों पर जोर देते हुए कहा कि हमें [more…]
खेल मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक की
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने हेतु मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और खेल विभाग के अधिकारियों को सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए निर्देशित किया है। दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द और सुचारू रूप से हो जाए इसके लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है । कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क [more…]
मुख्य सचिव ने तलब की शहरों के सीवर सिस्टम मैप पर रिपोर्ट
सरकारी आवासीय काॅलोनियों में सीवर सिस्टम की स्थिति एवं एसटीपी से कनेक्टिविटी के सम्बन्ध मुख्य सचिव ने जल संस्थान से रिपोर्ट मांगी अमृत 2.0 जैसी सभी केन्द्रपोषित योजनाओं का पूरा लाभ राज्य को मिले, अधिकारियों को समयबद्धता से डीपीआर बनाने के सख्त निर्देश देहरादून। सचिवालय में केन्द्रपोषित योजना अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शहरों में सीवर लाइन के पूरी तरह से संचालन आरम्भ होने के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की है। इस सम्बन्ध में सीएस राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित सचिव द्वारा तत्काल इस विषय में समीक्षा करवाने के [more…]
शातिराना अंदाज में लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार
अभियुक्तों द्वारा लोगों को विश्वास में लेने के लिये रेंटल बाइक्स की खरीद फरोख्त की खोली थी कम्पनी लोगों को जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर अभियुक्त वाहनों व अन्य महंगे सामानों को उनके नाम पर कराते थे फाइनेंस देहरादून। श्योमली पत्नी अपराजित निवासी म०न० 56 (क) विंग न० 09, प्रेमनगर, देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पति की मुलाकात अमन जयसवाल नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिसके द्वारा ओम साई ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक की खरीद फरोख्त की कम्पनी संचालित की जा रही थी। अमन द्वारा उनके पति को अपनी [more…]
बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग दम्पत्ति का परिचित था अभियुक्त, बुजुर्ग दम्पत्ति की दिनचर्या की थी पूरी जानकारी जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश में अभियुक्त द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर बनाई थी बुजुर्ग दम्पत्ति के घर में लूट की योजना अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू व मोटर साइकिल हुई बरामद घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा ₹ 10000/- के पुरस्कार से किया पुरस्कृत देहरादून। शमशेर सिंह पुत्र स्व फूल सिंह निवासी सभावाला वार्ड नं0 12 थाना सहसपुर जनपद देहरादून ने 13 अक्टूबर 2024 को थाना सहसपुर पर सूचना दी कि सुबह लगभग [more…]
कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के हाथ लगी मायूसी
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के समस्त कार्मिक आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी सहित राज्य कार्मिकों हेतु बोनस की घोषणा को लेकर कैबिनेट बैठक पर टकटकी लगाए हुए थे, किंतु बैठक में इन बिंदुओं के सम्बन्ध में कोई निर्णय नहीं होने से कर्मचारी निराश है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जोशी ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में अपर मुख्य सचिव के साथ विगत दिनों हुई परिषद की बैठक में बनी सहमति के अनुरूप, राज्य कार्मिकों हेतु एलटीसी का [more…]
उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मचारियों की 48 घंटे की हड़ताल समाप्त, सेवाएं पुनः सुचारू
देहरादून। उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कल 22 अक्टूबर से प्रारम्भ हुई 48 घंटे की प्रदेशव्यापी हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। इस संदर्भ में कल शाम 8 बजे सचिव एवं आयुक्त परिवहन विभाग बृजेश कुमार सन्त ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट जारी करने के सम्बन्ध में जारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के आदेश पर स्थिति स्पष्ट की गई। सचिव द्वारा बताया गया कि उक्त आदेश के तहत फिलहाल कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों के बीच फैली भ्रम की स्थिति को [more…]
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की ‘युवा संसद-जिज्ञासा’ में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स के विद्यार्थियों द्वारा ‘जिज्ञासा – युवा संसद’ का आयोजन किया गया। 21 व 22 अक्टूबर 2024 को यह कार्यक्रम श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी पथरी बाग में आयोजित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा अत्री व मुख्य अतिथि देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने वाद्य वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स, तालाब, पटेल नगर, दून इंटरनेशनल स्कूल, सी.जे.एम, सोशल बलूनी, मानव भारती स्कूल, सेंट जोज़फ्स एकेडमी, श्री गुरु राम यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, नेशनल [more…]
उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, खुशियों के साथ मनाएंगे त्योहार
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है, कि दिनांक 31.10.2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक [more…]




