Author: Chaiwala
उत्तराखंड लोअर PSC परीक्षा का सिलेबस बदला
देहरादून। सरकार ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) का पाठ्यक्रम भी बदल दिया है। इसमें उत्तराखंड से जुड़े दो प्रश्नपत्र जोड़ दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को संशोधित परीक्षा पैटर्न भेज दिया है। पिछले दिनों शासन ने आयोग को लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा था। चूंकि इस परीक्षा का सिलेबस बदलना था, इसलिए आयोग ने संशोधन भी भेजने को कहा। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन स्याल की ओर से आयोग को भेजे गए नवीन पाठ्यक्रम के मुताबिक ही अब भर्ती होगी। आयोग के सचिव जीएस रावत [more…]
कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सीएम धामी से की मुलाकात, निकाय और छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक और प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से नगर निकाय के चुनाव कराने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने का भी आग्रह किया और मामले का जल्द समाधान निकालने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता को जल्द दोनों मामलों में सकारात्मक विचार करने के लिए आश्वसन दिया।
बागेश्वर में 32 लाख गबन का आरोपी डाक सेवक गिरफ्तार
कांडा(बागेश्वर)। 32 लाख रुपए गबन के आरोप में कांडा पुलिस ने सिमगड़ी पोस्ट-ऑफिस के डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल को शनिवार सुबह घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 59 खाताधारकों को 25 लाख और विभाग को सात लाख का चूना लगाया है। बीते दिनों सिमगड़ी के डाक सेवक पर गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कमेड़ीदेवी पोस्ट-ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की थी। प्रदर्शन के बाद डाक विभाग ने छह सदस्यीय जांच समिति बनाई। तीन दिन पहले जांच टीम कमेड़ीदेवी पहुंची। जांच में 32 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई। मुकदमा दर्ज [more…]
वन गूजरों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए किया प्रेरित
नौगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र नौगांव प्रथम की एएनएम पूजा राणा ने अपने क्षेत्र में आए वन गूजरों से बातचीत उनके बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी ली। एनएनएम पूजा राणा ने टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए उन्हें समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड युवा राज्य है। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालयों से संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाए राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर पैरवी मजबूती के साथ हो। राज्य की [more…]
चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत
तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों से संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक उत्तरकाशी। प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गंगोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने हर्षिल में चिकित्सा ईकाई व विद्यालयों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं होटल व्यवसायियों से मुलाकात कर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी फ़ीडबैक लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के बाद आज गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य [more…]
आईटीआई बड़कोट में दीक्षांत समारोह में टाॅपर सम्मानित
बड़कोट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट उत्तरकाशी में आज तृतीय दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया समारोह में उत्तरकाशी जनपद के अन्तर्गत सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के समस्त व्यवसायों में वर्ष 2024 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को सलाहाकार समिति कौशल विकास विभाग उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समारोह के मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह राणा, संस्थान के प्रधानाचार्य निरंजन कुमार खुगसाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलवीर सिंह राणा एवं कार्यदेशक एच०पी० सेमवाल द्वारा पुरस्कार करने के साथ-साथ प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर संस्थान के समस्त कर्मचारियों और प्रशिक्षार्थी मौजूद थे।
गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्री बदरीनाथ / केदारनाथ धाम। आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने सपरिवार मंदिर में दर्शन किये। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने गढ़वाल आयुक्त को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा विषयक जानकारी दी। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय आज प्रात: पहले केदारनाथ धाम पहुंचे मंदिर में जलाभिषेक किया पूजा-अर्चना पश्चात केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने गढ़वाल आयुक्त का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ चैरिटेबल [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय को डीएसटी पर्स से मिला 10 करोड़ रुपए का अनुदान
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता (डीएसटी-पर्स 2024) अनुदान को प्राप्त करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस हेतु प्राप्त कुल ₹10 करोड़ के अनुदान का उद्देश्य विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत कर इसके वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाना है। 28 अगस्त, 2024 को कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल को डीएसटी द्वारा आईआईटी दिल्ली में विश्वविद्यालय के शोध प्रस्ताव के प्रस्तुतीकरण हेतु आमंत्रित किया गया था | 2009 में डीएसटी द्वारा स्थापित पर्स [more…]
पूर्व विधायक मनोज रावत ने धामी सरकार पर बोला हमला
देहरादून। केदारनाथ से कांग्रेस पूर्व विधायक मनोज रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। रावत ने कहा कि उच्च अधिकारी राज्य की बेशकीमती जमीन को निवेश के नाम पर लुटा रहे है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त्यमुनि में एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वह राज्य में सख्त भू कानून लाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी ने सशक्त भू कानून के लिए उप समिति गठित भी की थी, लेकिन इस समिति ने भू कानून को लेकर क्या राय दी, इसका नहीं पता [more…]




