Author: Chaiwala
आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री डा. हरदेव रावत ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं
देहरादून। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री डा. हरदेव रावत ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं। डा. रावत ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है। डा. रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं [more…]
रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री धामी समेत अधिकारियों ने लगाई दौड़
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड देहरादून में ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने वाले, राष्ट्र के महानायक, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया, उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल [more…]
सतर्कता विभाग में सर्विलांस, तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञों की टीम की जाएगी गठितः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण [more…]
उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा के क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उल्लेखनीय योगदान को सराहा देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर माल्यार्पण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्य रूप से उत्तराखण्ड में सशक्त भू-कानून, स्थाई राजधानी, मूल निवास व आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण जैसे मुद्दों [more…]
दून मेडिकल कॉलेज में MD की सीटों में इजाफा, NMC ने पीडियाट्रिक्स में सात सीटों की दी स्वीकृति
देहरादून। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमडी पीडियाट्रिक्स कोर्स के लिये सात नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की है। यह पहली बार है जब दून मेडिकल कॉलेज को पीडियाट्रिक्स में एमडी कोर्स की मान्यता मिली है। इन सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र ही नीट के माध्यम से शुरू की जायेगी। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने एनएमसी द्वारा प्राप्त इन स्वीकृति के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिये [more…]
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही नदी में डूबा, SDRF सर्चिंग में जुटी
हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस का एक कांस्टेबर आज बैरागी कैंप कनखल में स्नान करते समय नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर डीप डाइविंग और अन्य साधनों से सर्चिंग की जा रही है। आज सीसीआर हरिद्वार ने एसडीआएफ को सूचना दी कि बैरागी कैंप कनखल क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही स्नान करते समय डूब गया है। सूचना पर पोस्ट लक्सर से एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। कांस्टेबल तरेपन सिंह बैरागी कैंप के पास ठोकर नंबर 10 के पास नहाते हुए नदी में डूब गया था। एसडीआरएफ टीम [more…]
पिथौरागढ़ से फरार दो ईनामी ठगों को उत्तराखण्ड STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
देहरादून। पिथौरागढ़ में 25-30 करोड रुपए की ठगी का मास्टर माइंड जगदीश बोरा और उसके भाई कमलेश बोरा को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों तीन वर्ष से फरार चल रहे थे। दोनों पर क्रमशः 25 हजार और 10 रुपय का ईनाम घोषित किया गया था। उत्तराखण्ड के कई जनपदों और सीबीसीआईडी की टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थे। जगदीश बोरा और कमलेश बोरा ने वर्ष 2019 से पिथौरागढ़ क्षेत्र के भोले-भाले व्यक्तियों को शेयर मार्केट, अलग-अलग स्कीमो में धनराशि इन्वेस्ट कर अत्यधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लगभग 40-50 व्यक्तियों से लगभग 25-30 करोड [more…]
केदारनाथ उप चुनावः भाजपा और कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, पीपीआई(डेमोक्रेटिक) और दो निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि आज भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियालए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत, यूकेडी के आशुतोष सिंह भंडारी और निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान और प्रदीप रोशन रूडिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि आज पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल [more…]
केदारनाथ उपचुनाव: पूर्व विधायक आशा नौटियाल होंगी भाजपा की प्रत्याशी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।




