Author: Chaiwala
नौगांव में बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत
नौगांव। बड़कोट-देहरादून मोटर मार्ग पर नौगांव के पास सामने से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को सीएचसी नौगंाव में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को सुरजन शाह (43) पुत्र हरि शाह निवासी गांव भंकोली, तहसील पुरोला अपने तीन बच्चों सिमरन, गुंजन और सत्यम को बाइक पर बैठकाकर नौगांव आ रहे थे। नौगांव से करीब एक किमी पहले मुलाना के पास मोटरसाइकिल सामने [more…]
एस्ट्रो विलेज बेनीताल में आयोजित होगी नक्षत्र सभा
चमोली। चमोली जिला प्रशासन द्वारा स्टार्सकेप्स और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नक्षत्र सभा की अगली कड़ी बेनिताल घाटी में 08 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम अद्वितीय खगोलीय अवलोकन, एस्ट्रो फोटोग्राफी सत्र, और सांस्कृतिक समर्पण का अनुभव प्रदान करेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि प्रतिभागियों को इस बार शानदार तौरिड्स उल्का वर्षा देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, नंदा देवी जैवमंडल रिजर्व के निकटता से स्थानीय वनस्पति और जीवों पर चंद्रमा के चक्रों के प्रभावों के बारे में जानकारी मिलेगी। यह कार्यक्रम सभी आयु समूहों के लिए खगोल विज्ञान को [more…]
साध्वी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वॉयरल करने वाला ‘बाबा’ गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल स्थित आश्रम की संपत्ति पर कब्जे की नीयत से ट्रस्ट की अध्यक्ष साध्वी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वॉयरल करने के आरोपी वकील से ‘बाबा’ बने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाईकोर्ट इलाहाबाद में 10 साल प्रैक्टिस कर चुका आरोपी सांसारिक माया छोड़कर साधु बना था। जनपद हरिद्वार में एक से बढ़कर एक आश्रम हैं जो पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं लेकिन इन आश्रमों में से कुछ की राजनीति भी कमोबेश उतनी ही बड़ी है। विगत वर्षों में आश्रमों की बेशकीमती संपत्तियों को हथियाने के एक से बढ़कर [more…]
मर्चुला बस हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने सोमवार को मर्चुला में बस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए हादसे में काल कवलित लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वय राजीव महर्षि ने यहां जारी वक्तव्य में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों व घायलों को तत्काल ज़रूरी मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने [more…]
अब 16 और 17 दिसंबर को होंगे सहकारी समितियों के चुनाव
देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव के चलते प्रदेश की 674 सहकारी समितियों के चुनाव 21 व 22 नवंबर की बजाय 16 व 17 दिसंबर को होंगे।सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के इसका आदेश जारी कर दिया है।
नेहरू कॉलोनी में बनेगा एमडीडीए का नया ऑफिस
शाह कल्याणपुर में 1.181 हेक्टेयर भूमि की (लैंड पुलिंग) को भी अनुमोदन प्रदान किया देहरादून। गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में 110 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में प्राधिकरण कार्यालय को आगामी भविष्य में नए स्थान पर शिफ्ट करने से लेकर विभिन्न विकास कार्यों, मानचित्र इत्यादि के प्रकरणों को बोर्ड ने अपना अनुमोदन प्रदान किया। सोमवार को प्राधिकरण सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की मदों में पुनरीक्षण को बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। बोर्ड द्वारा प्राधिकरण [more…]
108 आपातकालीन सेवा की जवाबदेही होगी तय : डॉ. धन सिंह रावत
क्रिटिकल मरीजों को सीधे रैफर्ड अस्पताल तक पहुंचायेगी एम्बुलेंस देहरादून। अल्मोड़ा में हुये बस हादसे के मध्यनज़र आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों की भी जवाबदेही तय की जायेगी। किसी भी दुर्घटना के बाद मौके पर तय समय सीमा के अंतर्गत न पहुंचने वाले 108 एम्बुलेंस वाहनों पर पैनाल्टी भी लगाई जायेगी। कुछ एम्बुलेंस को बैकअप में भी रखा जायेगा। गम्भीर मरीजों को एम्बुलेंस सीधे रैफर्ड अस्पताल में पहुंचायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत [more…]
11 जिलों से भूमि संबंधित रिपोर्ट प्राप्त, हरिद्वार और नैनीताल कल तक देंगे रिपोर्ट
भूमि खरीद संबंधी अनुमति का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ Z A L R Act के Sec 166/167 तहत मुकदमा दर्ज करने के कड़े निर्देश देहरादून। भू कानून के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भू कानून के प्रावधानों के विपरीत भूमि की खरीद फरोख्त अथवा भूमि खरीद सम्बंधित अनुमति के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर Z A L R Act के Sec 166/167 के तहत मुकदमा दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि विशेष प्रयोजन हेतु भू अनुमति प्राप्त [more…]
पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ निलंबित
देहरादून। अल्मोड़ा बस दुर्घटना के बाद शासन ने पौड़ी के प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कुलवंत सिह और अल्मोड़ा की परिवहन कर अधिकारी (प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) नेहा झा को शासन ने निलंबित कर दिया है। दोनों के परिवहन आयुक्त कार्यालय देहरादून में अटैच किया गया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण परिवहन विभाग के दोनों अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया गया है।
अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 36 लोगों की मौत
तीनों घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के किरात से रामनगर आ रही एक बस सुबह साढ़े आठ बजे मर्चुला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर घायल हो गए, जिनमें से तीनों घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य [more…]




