Author: Chaiwala
उत्तराखंड के युवाओं को नशाखोरी की ओर धकेलना चाहती है सरकार: डॉ0 प्रतिमा सिंह
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने उत्तराखण्ड की धामी सरकार पर प्रदेश के युवाओं को नशाखोरी की ओर धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने पहले वैनों के माध्यम से घर-घर शराब पहुंचाकर पूरे प्रदेश को नशे के आगोश में धकेलने का काम किया और अब सरकार के मातहत अधिकारियों द्वारा राजधानी के कुछ चुनिंदा बडे होटलों को शराब बार देर रात तक खोलने के आदेश देकर युवा पीढ़ी के भविष्य को चौपट करने का काम किया जा रहा है। डॉ0 प्रतिमा सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि राजधानी देहरादून में आज [more…]
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डॉ0 तरूण बेठा व डॉ0 तनबीर मोहम्मद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉं0 दिव्या अग्रवाल, त्वचा रोग विभाग के डॉं0 एस0डी0एस0 रावत, हड्डी रोग विभाग के डॉ0 जितेन्द्र सिंह चौहान, नेत्र रोग विभाग के डॉ0 अमनजोत सिंह ने कैदी रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी हुई। शिविर का 261 पुरूष व महिला कैदी रोगियों ने लाभ उठाया। शिविर [more…]
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सीमांत जनता को समर्पित किया शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार भवन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने आज सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुआनी में शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय के नवनिर्मित भवन को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर डा. भागवत ने एक चंदन का पौधा भी लगाया। सीमांत जनजाति समुदाय ने डा. भागवत का परम्परागत रीति रिवाज से स्वागत किया। अनंत मुकेश अंबानी सभागार में कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन भागवत ने देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए कहा कि यहां देव लोग रहते है, पवित्र कार्य में हम सब भागीदार हो रहे। उन्होंने कहा कि हम सबका [more…]
नैनीतालः प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी ब्लाकों के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
भीमताल। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद नैनीताल के सभी विकासखंडों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार भीमताल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचित पदाधिकारी को सामूहिक रूप से संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज तिवारी ने शपथ दिलाई। बैठक में जनपद नैनीताल की ओर से प्रदेश निर्वाचन में अध्यक्ष पद जनपद नैनीताल की दावेदारी का समर्थन सर्वसम्मति से किया गया। इससे पूर्व जनपदीय चुनाव शीघ्र संपन्न किए जाने को लेकर स्थान, तिथि एवं चुनाव की अन्य सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई, जिसमें इस वर्ष चुनाव रामनगर में कराए जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया [more…]
एएनएम के 391 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित
देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड में समूह ग के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 391 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पद हेतु प्रकाशित विज्ञप्ति एवं सेवा नियमावली के मानकों के आधार पर बैचवार श्रेष्ठता क्रम में अभिलेख सत्यापन के आधार पर श्रेष्ठता सूची (मैरिट लिस्ट) तैयार की गई है। श्रेष्ठता सूची में उर्ध्व एवं क्षैतिज आरक्षणों को लागू करते हुए जनपदवार अन्तिम परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जनपदवार चयनित अभ्यर्थियों की सूची, जनपदवार कट-ऑफ अंको का विवरण एवं श्रेणी-उपश्रेणीवार कट-ऑफ अंको का [more…]
दून पुलिस की गिरफ्त में आया कबूतरबाज
देहरादून। दून पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है।गुरदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी माजरी ग्रांट डोईवाला ने कल 15 नवंबर 24 को थाना बसन्त विहार में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रेनी इमिग्रेशन कंपनीबसंत विहार के मालिक आनंद गुप्ता पुत्र स्व. हरि ओम गुप्ता निवासी पितांबरपुर बड़ोंवाला और उनकी पत्नी तानिया गुप्ता ने विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर उनके समस्त डॉक्यूमेंट और 24 लाख रुपए अलग-अलग माध्यम से लिए। दोनों ने उन्हें नौकरी स्किल्ड वर्कर के रूप में ब्रिटेन में लगाने का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा। उनके [more…]
यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे का निर्माण कार्य शुरू
बड़कोट। यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना का स्थल पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यमूुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. द्वारा इस रोपवे के लिए खरसाली में प्रस्तावित लोअर टर्मिनल पर भूमि-पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरूआत करा दी गई है। राज्य सरकार के द्वारा यमुनोधी धाम के लिए रोप -वे के निर्माण का जिम्मा पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मोड पर एक निजी कंपनी यमुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. को सौंपा गया है। यमुनोत्री धाम के लिए इस बहुप्रतीक्षित रोप-वे परियोजना की कुल लंबाई 3.9 किमी होेगी और इसकी डिजायन क्षमता प्रति एक घंटे में एक तरफ 580 लोगों को परिवहन [more…]
हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकारः न्यायमूर्ति तिवारी
बड़कोट/उत्तरकाशी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और हर नागरिक तक इस अधिकार की पहुंच सुनिश्चित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दिशा में विधिक साक्षरता शिविर महत्वपूर्व भूमिका निभा रहे हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी बड़कोट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता एवं बहुद्देश्यीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों को कानून की जानकारी के साथ-साथ उन्हें एक ही स्थान पर राज्य [more…]
वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की नींव, वेदों में छिपा है सभी चुनौतियों का समाधानः राज्यपाल
हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज हरिद्वार के कनखल में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन-2024 में प्रतिभाग किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देश के 14 राज्यों से चारों वेदों की 10 शाखाओं के विद्वान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वेदों के विशिष्ट विद्वानों को सम्मानित किया और परिसर में लगी वेदों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वेदों का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की नींव हैं। [more…]
निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक
चमोली। जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि निकाय चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किया जाए। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन संबंधी दायित्वों का भली भांति निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि नगर निकायों के सभी अधिशासी अधिकारी मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं [more…]




