Author: Chaiwala
यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दो करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी। हल्द्वानी के यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कई चैंकाने वाले खुलासे किए हैं। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। कल 17 नवम्बर 2024 को यूट्यूबर सौरभ जोशी निवासी ओलिविया कालोनी रामपुर रोड हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर उन्हें [more…]
चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिला डॉ. आरएस टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान
देहरादून। आरटीआई क्लब देहरादून द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहरादून के तस्मिया अकादमी, एक इंदर रोड में आयोजित इस समारोह में उल्लेखनीय कार्य के लिए छात्रों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पारदर्शिता सूचकांक के आधार पर वर्ष 2024 हेतु डॉ आर0 एस0 टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान से चिकित्सा शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। आज सचिवालय में आरटीआई क्लब देहरादून के पदाधिकारियों द्वारा यह सम्मान सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ आर [more…]
बैठकों में सचिवों की गैर मौजूदगी पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सख्त
सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति हेतु सख्त निर्देश जारी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 की बैठक देहरादून। सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 से सम्बन्धित बैठक सहित सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की गैर मौजूदगी तथा बैठकों को गम्भीरता से ना लेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठकों में सचिवों की अनिवार्यतः उपस्थिति हेतु निर्देश जारी किए हैं। सीएस राधा रतूड़ी ने भविष्य में सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में अपेक्षित सचिवों के अनुपस्थिति पर [more…]
फिर दिखा मुख्यमंत्री धामी का गैरसैंण प्रेम
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैंण पहुंच गए। मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य गठन के बाद से अब तक किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या सूचना के गैरसैंण का दौरा नहीं किया। लेकिन मुख्यमंत्री धामी का बार-बार गैरसैंण आना उनके इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है। यह उनके नेतृत्व की समर्पित सोच [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ह्दय रोगियों का BMV तकनीक से सफल उपचार
देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने रुमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित 26 वर्षीय गर्भवती महिला और 16 वर्षीय युवती के सिकुड़े वाल्व का बैलून माइट्रल वाल्वो-टामी (बी.एम.वी) तकनीक से सफलतापूर्वक उपचार किया है। बैलून माइट्रल वाल्वो-टामी (बी.एम.वी) तकनीक हार्ट रोगियों के उपचार की एक एडवांस तकनीक है। रुमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित गर्भवती महिला प्रियंका (26 वर्ष) का 2017 में ओपन हार्ट के द्वारा वॉल्व रिपेयर किया गया था। कुछ सालों के बाद यह वाल्व दोबारा सिकुड़ गया। बहुत से अस्पतालों ने पीड़ित महिला को दोबारा इलाज के लिये बड़े शहरों के अस्पताल में [more…]
श्री बदरीनाथ धाम से उद्धव जी, कुबेर जी और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंची
• योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 19 नवंबर से शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी पांडुकेश्वर/ जोशीमठ। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बीते कल रविवार 17 नवंबर रात्रि को शीतकाल हेतु बंद होने के बाद आज सोमवार प्रात: सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा बदरी विशाल के उदघोष के साथ श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी आज दोपहर बाद बदरीनाथ से योग बदरी पांडुकेश्वर मंदिर पहुंच गयी है देव डोलियों का स्थान -स्थान पर भब्य स्वागत हुआ। ज्ञातब्य उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे [more…]
शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग में मिले 157 अतिथि प्रवक्ता
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग में 157 और अतिथि शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की जायेगी। इन शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों को जनपदवार शीघ्र नियुक्ति देने के निर्देश दे दिये हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने का निर्णय [more…]
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद के दिन रहे मौजूद श्री बदरीनाथ मंदिर को भब्य रूप से 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया 18 नवंबर प्रात: देव डोलियां योग बदरी पांडुकेश्वर तथा जोशीमठ प्रस्थान करेगी श्री बदरीनाथ धाम। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट सेना के भक्तिमय बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ विधि- विधान से जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ आज रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। आज कपाट बंद होने के दिन दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। स्थानीय लोक कलाकारों तथा महिला मंगल दल बामणी, [more…]
देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने सैक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश कर एक घर से तीन महिलाओं और दो पुरूषों के गिरफ्तार किया है। कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) में केस दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस को हल्द्वानी में कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यपार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर कल एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल की प्रभारी को उ0नि0 मंजू ज्याला ने अपनी टीम [more…]
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दून के छात्रों को दिया संसद में आने का न्यौता
देहरादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को नंदा की चौकी स्थित द टौंस ब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुति और स्कूल के कार्यों की सराहना की। स्कूल के सभागार में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने बैंड की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि ने प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर परिसर में पौधा भी रोपा। इसके साथ ही हवन यज्ञ कार्यक्रम में भी उन्होंने [more…]




