Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड खेल

नेशनल गेम्स में उत्तराखंड बैडमिंटन टीम का धमाल, दोनों टीमें फाइनल में पहुंचीं

नेशनल गेम्स 2024 में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने नया इतिहास रचते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष टीम ने राजस्थान को 3-1 से हराया, जबकि महिला टीम ने असम को 3-1 से शिकस्त दी। अब शनिवार को दोनों टीमें स्वर्ण पदक के लिए कोर्ट में उतरेंगी। पुरुष टीम का मुकाबला कर्नाटक से होगा, जिससे पहले राउंड में उत्तराखंड जीत हासिल कर चुका है। महिला टीम का सामना हरियाणा से होगा। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ [more…]

आम मुद्दे राष्ट्रीय

केसीसी की पहुंच बढ़ी: 7.75 करोड़ किसान हो चुके हैं लाभान्वित, छोटे किसानों को बड़ा फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के अनुसार देश में मार्च 2024 तक 7.75 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सक्रिय हैं। इन कार्ड्स के जरिए किसानों को अब तक 9.81 लाख करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। यह आंकड़ा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की व्यापकता और प्रभाव को दर्शाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि 1.24 लाख केसीसी मत्स्य पालन और 44.40 लाख पशुपालन क्षेत्र के किसानों को जारी किए जा चुके हैं। किसान ऋण पोर्टल (KRP) के माध्यम से ऋण प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल किया गया है, जिससे 31 [more…]

Uncategorized

मोदी की अपील पर देशभर से समर्थन, फिटनेस मुहिम को मिला WHO और बॉलीवुड का साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को देशभर से जबरदस्त समर्थन मिला है। 28 जनवरी को देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने तेल की खपत 10% तक घटाने और मोटापे से बचाव की अपील की थी। अब इस अभियान को बॉलीवुड, चिकित्सा जगत और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का समर्थन मिल रहा है। पीएम मोदी ने डायबिटीज और हृदय रोगों में हो रही वृद्धि को लेकर चिंता जताई और नागरिकों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस पहल को अभिनेता अक्षय कुमार ने जीवनशैली में बदलाव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद

मद्महेश्वर/ उखीमठ/रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये है। इस अवसर पर मंदिर को सजाया गया था।कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली तथा देव निशानों ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल- दमाऊं सहित बाबा मद्महेश्वर के जय उदघोष के साथ प्रथम पड़ाव गौंडार को प्रस्थान किया इस अवसर पर ढाई सौ से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होने के अवसर पर अपने संदेश में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अतिक्रमणकारियों पर चला दून पुलिस का डंडा, 84 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था तथा आमजन के आवागमन को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर आज दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर अतिक्रमण के विरूद्व व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर फड/ठेली/दुकानों के सामान आदि लगाकर अतिक्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था व लोगों का आवागमन को बांधित करने वाले दुकानदारोंध्फड़ ठेली संचालकों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध पुलिस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में STF ने पकड़ी नकली शराब की फैक्ट्री

हल्द्वानी। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने मुखानी क्षेत्र में एक मकान में संचालित हो रही नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी। एसटीएफ ने मौके से एक युवक के गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर पूर्व में उत्तराखण्ड व आबकारी विभाग में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, कैमिकल, रॉ मटैरियल और उपकरण बरामद हुए हैं। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हमें पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि थाना मुखानी, जनपद नैनीताल क्षेत्र में कहीं किसी मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में 57.64 फीसदी मतदान

मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में बनाए गए कलेक्शन सेंटर में निर्वाचन सामग्री एवं ई.वी.एम. मशीन जमा कराते हुए। रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार के कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार सायं 6 बजे तक कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सफलता पूर्वक संपन्न हुए मतदान के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों-कार्मिकों को बधाई दी है। साथ ही सभी जनपद वासियों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने विधान सभा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में प्रमोशन, ढोंडियाल बने देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी

देहरादून। शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के अधीन उप शिक्षा निदेशक पद पर कार्यरत तीन अधिकारियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक, (वेतनमान 123100-215900, लेवल-13) पद पर पदोन्नत करते हुए नई तैनाती दी है।शासन ने तीनों अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण के निर्देश दिए हैं।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ गौचर मेले का समापन

चमोली। 72वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला-2024 बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। मेले का समापन नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि और बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया। मेले में जहां मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से लोकगीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां दी गई। वहीं दूसरी ओर जिला खेल विभाग की ओर से फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजपुर 11 देहरादून एवं खिर्सू एफसी के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों की ओर से 1-1 गोल किया गया। जिसके [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई में मिला तीसरा पुरस्कार

देहरादून। सार्वजनिक शौचालयों के रख -रखाव और स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार की ओर से आयोजित ‘क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश के सभी राज्यों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय के अधीन संचालित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की ओर से देशभर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक शौचालयों को चालू हालत में रखने, इन तक पहुंच को आसान बनाने के साथ ही साफ सफाई और सुरक्षा पर फोकस किया जा रहा [more…]