Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल एसटीपी में लगेगा ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम, स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हुआ निरीक्षण

भीमताल : नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के भीमताल स्थित 1.25 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से की जा रही है। गुरुवार को नमामि गंगे की संयुक्त टीम ने प्लांट का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 1 एमएलडी से अधिक क्षमता वाले सभी एसटीपी में रियल टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अनिवार्य किया गया है। वर्तमान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गुलाब घाटी और रानीबाग में जाम से मिलेगी राहत, सड़कों का होगा चौड़ीकरण

भीमताल : पर्यटन सीजन में गुलाब घाटी और रानीबाग क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम से अब जल्द राहत मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के निर्देश पर इन दोनों संवेदनशील स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण और सुधार कार्य किए जाएंगे। इसके लिए एनएच द्वारा डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।सर्किट हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठकबुधवार को सर्किट हाउस में सड़क संबंधी समस्याओं और परियोजनाओं को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जिसमें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अधिवक्ता हित में पास हुए कई प्रस्ताव, संघ की एकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी : रूवाली

भीमताल : जिला बार एसोसिएशन की पहली आमसभा गुरुवार को प्रताप भैया सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। अधिवक्ताओं ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सभा में अधिवक्ता हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। इनमें अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग, चैंबर निर्माण और वाहन पास की व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव शामिल रहे। सदस्यों ने इन मुद्दों पर एकजुटता [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल की बेटी जापान में दिखाएगी अपनी प्रतिभा

निहारिका का अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भीमताल । भीमताल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव की पूर्व छात्रा निहारिका का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जापान के लिए चयन हुआ है। निहारिका ने वर्ष 2023 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव की छात्रा रहते हुए शिक्षिका लक्ष्मी काला के निर्देशन में ‘ इको फ्रेंडली लीच प्रिवेंटिव स्मार्ट शू ‘ का मॉडल तैयार किया था। निहारिका के मॉडल का चयन जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए चयन होने के बाद नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डोब ल्वेशाल में प्राधिकरण का चला बुल्डोजर

अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त किया भीमताल । जिला विकास प्राधिकरण की ओर से भीमताल के डोब ल्वेशाल में बनाए गए अवैध निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त किया। जेई अंकित बोरा ने कहा कि सचिव के आदेश पर डोब ल्वेशाल में बुधवार को टीम ने नियमविरुद्ध बन रहे निर्माण कार्य को तोड़ दिया है। बोरा ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य नहीं कराने को कहा है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया पोखराड़ नदी पर काजवे निर्माण कार्य का शिलान्यास

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बरसात में नहीं रुकेगा आवागमन भीमताल : विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को धारी से क़सियालेख मोटर मार्ग के किमी 7 पर पोखराड़ नदी में वेंन्टड काजवे निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि ग्राम सभा कौल के अंतर्गत भालूगाड़ अमृत सरोवर क्षेत्र में बरसात के समय पोखराड़ नदी उफान पर आ जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन कई दिनों तक बाधित रहता है। ग्रामीणों के वाहन बहने का भी खतरा बना [more…]

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा की तैयारियों में कोई कोताही नहीं चलेगी : मुख्यमंत्री धामी

वनाग्नि, पेयजल संकट और अवैध गतिविधियों पर भी दिखेगा प्रशासनिक एक्शन भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ अहम बैठक कर चारधाम यात्रा, वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल संकट और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रा मार्गों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से सतत समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा न केवल आस्था [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन विभाग सतर्क, जनपद में सोमवार को नहीं हुई वनाग्नि की कोई घटना

भीमताल : भीषण गर्मी और सूखे मौसम के बीच राहत की खबर है। वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि सोमवार को जनपद हल्द्वानी में कहीं भी वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयासों से वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया है।डॉ. भार्गव ने जानकारी दी कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केन्द्रीय प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग, दक्षिणी कुमाऊं नैनीताल वन प्रभाग तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से किसी भी प्रकार की वनाग्नि की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में बनेंगे सस्ते आवास, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

भीमताल : आम लोगों को सस्ते और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में जिला विकास प्राधिकरण ने एक अहम निर्णय लिया है। प्राधिकरण की बैठक में नैनीताल, भीमताल एवं हल्द्वानी शहरों में किफायती आवासीय भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक रावत ने की।आयुक्त ने बताया कि नैनीताल और भीमताल में भवन निर्माण पर प्रतिबंध के चलते आम लोगों को किराये पर भवन मिलना मुश्किल हो गया है। होटल और दुकानों में काम करने वाले लोगों को भारी किराया चुकाना पड़ता है। ऐसे [more…]

उत्तराखण्ड

चौकी में बुलाकर पुलिस कर्मियों ने की मारपीट

ग्रामीणों ने घेरी रखी पुलिस चौकी भीमताल । धारी पुलिस चौकी में रविवार की शाम ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव किया। क्षेत्र के हिमांशु कुमार, चिराग बिष्ट, हिमांशु बिष्ट ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर उनको धारी पुलिस चौकी में बुलाकर मारपीट की। युवकों और ग्रामीणों ने धारी चौकी का घेराव के पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने पुलिस कर्मियों के खिलाफ [more…]