Author: Chaiwala
सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर पूरे लोकसभा क्षेत्र में मनाया गया उत्सव, हवन से लेकर स्वच्छता अभियान तक दिखा उत्साह
श्रमिकों को किया गया सम्मानित, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री ने दी बधाई भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिवस पर गुरुवार को पूरे संसदीय क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं हवन-यज्ञ हुआ, तो कहीं धार्मिक और सामाजिक आयोजन कर उनके दीर्घायु की कामना की गई।कार्यक्रम की शुरुआत हल्द्वानी के एपीएस स्कूल से हुई, जहां विद्यालय परिवार ने आतंकी ताकतों के समूल अंत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करने का संकल्प लेते हुए श्री भट्ट का जन्मदिन मनाया।इसके [more…]
अवैध ऑटो और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 6 ऑटो जब्त, 62 चालान
नगर निगम, प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, बिना पंजीकरण के फड़ हटाए भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में प्रवर्तन एवं सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे तीन-पहिया वाहनों और सड़कों पर फैलते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर 80 से अधिक ऑटो रिक्शा की जांच की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 45 चालान किए गए और नियमों का उल्लंघन करने [more…]
जिले में वनाग्नि की कोई घटना नहीं, विभाग अलर्ट मोड पर
भीमताल : गुरुवार को जनपद नैनीताल में कहीं भी वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है। यह जानकारी वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग व जिला प्रशासन की टीमों के सक्रिय प्रयासों से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वन संरक्षक ने बताया कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केंद्रीय, तराई पश्चिमी, पश्चिमी रामनगर, दक्षिणी कुमाऊं नैनीताल वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।डॉ. भार्गव ने जनता से अपील की कि यदि [more…]
दुष्कर्म पीड़िता की काउंसलिंग शुरू, प्रशासन ने उठाए संवेदनशील कदम
भीमताल : मल्लीताल क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर जनमानस में गहरी पीड़ा है। घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी वंदना से मुलाकात कर पीड़िता व उसके परिवार के लिए मानसिक उपचार व काउंसलिंग की मांग की।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तुरंत पीड़िता और उसके परिजनों से संपर्क कर मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग एवं उपचार सुनिश्चित करें। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पीड़िता व परिवार की [more…]
नैनीताल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 150 चालान किए गए
भीमताल : जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर गुरुवार को नैनीताल नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध चिह्नांकन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने किया।अभियान में राजस्व विभाग, विकास प्राधिकरण, नगर पालिका, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण के दौरान कुल 150 अतिक्रमणकर्ताओं के चालान किए गए। इनमें से 100 चालान नगर पालिका और 50 झील विकास प्राधिकरण द्वारा किए गए।चालान मुख्य रूप से भवन का नक्शा स्वीकृत न कराए जाने, सड़कों और नालों पर किए गए [more…]
सेंचुरी मिल लालकुआं में श्रमिक दिवस पर चला मतदाता जागरूकता अभियान
भीमताल : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर गुरुवार को सेंचुरी पल्प एंड पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, लालकुआं में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और अनिवार्य मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करना था।मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वीप समन्वयक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने स्वीप अभियान की जानकारी दी और कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत [more…]
भीमताल में शिक्षकों ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
भीमताल : पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के आह्वान पर गुरुवार को नगर भीमताल में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर खंड विकास कार्यालय स्थित शहीद पार्क तक पहुंचा।कैंडल मार्च का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताना और सरकार से दोषियों को कठोर सजा देने की मांग करना था। इस दौरान शिक्षकों और नगरवासियों ने देश की एकता और अखंडता के समर्थन में नारे लगाए।मार्च में करीब डेढ़ सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। [more…]
विधायक कैड़ा ने किया झड़गांव – पतलोट मोटर मार्ग डामरीकरण का शिलान्यास
लंबे समय से खराब चल रहे मार्ग से मिलेगी राहत, ₹1.49 करोड़ की लागत से होगा निर्माण भीमताल : विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत साल झड़गांव से पतलोट तक लंबे समय से जर्जर पड़े मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधिवत शिलान्यास किया। इस कार्य पर ₹1.49 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग मल्ला झड़गांव और काफली क्षेत्र को जोड़ता है, जो कई वर्षों से खस्ताहाल था। जगह-जगह गड्ढों के चलते मार्ग पर वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो [more…]
एडीबी सहायता से हल्द्वानी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
सचिव चंद्रेश यादव ने दिए तेजी से कार्यों को पूरा करने के निर्देश भीमताल : जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव पंचायतीराज एवं बाल विकास, तथा कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए और जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने मंगलवार को एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) से सहायता प्राप्त हल्द्वानी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गति को तेज करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।सचिव ने विशेष रूप से हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 48 में चल रहे पेयजल, सीवरेज और सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण [more…]
विधायक कैड़ा ने किया लोहनीधार-कोटला मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण
लंबे समय से खराब सड़क से मिली राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के अंतर्गत लोहनीधार से बेडचूला, सुनी, कटना होते हुए कोटला तक की सड़क के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ी इस सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी, जिसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए ₹2.88 करोड़ की स्वीकृति शासन से दिलाई।गौरतलब है कि इस मोटर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके थे, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों [more…]




