Author: Chaiwala
किक बॉक्सिंग में औरों मार्शल आर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों का जलवा
देहरादून से दस पदकों के साथ लौटे विजेता, आरोह कुलेठा ने जीते तीन स्वर्ण भीमताल: राजधानी देहरादून में आयोजित तीसरी उत्तराखंड स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में औरों मार्शल आर्ट अकैडमी, भीमताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में राज्यभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें भीमताल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे खास रहा। आरोह कुलेठा ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। उन्होंने म्यूजिकल फॉर्म्स, लाइट कॉन्टैक्ट और किक लाइट श्रेणियों में स्वर्ण, जबकि पॉइंट फाइटिंग में कांस्य पदक [more…]
दूरस्थ गांवों में पहुंचे विधायक कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर वहां के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धैना, पडायल, कुलोन, दिगोली, तल्ला कांडा और ढोलीगांव समेत कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और सड़कों की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। समस्याएं सुनने के बाद विधायक कैड़ा ने मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश [more…]
गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का किया गया निरीक्षण, जून तक पूरे होंगे काम
भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश कुमार खरे, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तु, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल एवं काठगोदाम रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर बृजेश कुमार शामिल रहे।इस दौरान एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि पुल के दाहिने तट पर चल रहे सुरक्षा कार्य जून माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके साथ [more…]
गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का किया गया निरीक्षण, जून तक पूरे होंगे काम
भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश कुमार खरे, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तु, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल एवं काठगोदाम रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर बृजेश कुमार शामिल रहे।इस दौरान एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि पुल के दाहिने तट पर चल रहे सुरक्षा कार्य जून माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके साथ [more…]
नाइसेला में बहुद्देशीय शिविर आयोजित, मौके पर ही निपटीं जन समस्याएं
अपर जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी भीमताल : शासन के निर्देशों के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नाइसेला में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनता को योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देना और जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना रहा।शिविर में पहुंचे अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जन समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा [more…]
सांसद अजय भट्ट ने किया जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण
15 जून तक सड़क और पुल निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश स्थानीय लोगों को परियोजना से जोड़ने की बात कही भीमताल: नैनीताल-अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को बहु-उपयोगी जमरानी बांध परियोजना और टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सांसद भट्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि गेहरा-अमृतपुर सड़क तथा अमिया गांव में बन रहे मोटर पुल का निर्माण कार्य आगामी 15 जून तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। साथ ही [more…]
भीड़ापानी से खुजेठी-बलना मोटर मार्ग पर जल्द शुरू होगा डामरीकरण
सीएम धामी ने स्वीकृत किए 3.28 करोड़, विधायक कैड़ा ने जताया आभार भीमताल : क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से खराब पड़े भीड़ापानी से खुजेठी-बलना मोटर मार्ग पर अब डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्य के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। इस पर स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में आने वाला यह मोटर मार्ग काफी समय से बदहाल स्थिति [more…]
ओखलकांडा में खाई में गिरा बारात का वाहन चार की मौत
हादसे में चार घायलों को हल्द्वानी भेजा विधायक ने मृतकों का कराया पोस्टमार्टम भीमताल । ओखलकांडा के हरीशताल से पटरानी जा रहा जा रहा बारात का एक वाहन सोमवार की दोपहर एक बजे पटरानी के पास 100 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत एक की हल्द्वानी एसटीएच में मौत हुई। साथ ही चार घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भर्ती कराया है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि हादसे में चालक दया कृष्ण पुत्र परिणाम (70) वर्ष निवासी पटरानी, दीवान राम उम्र (40) वर्ष [more…]
हल्द्वानी नगर निगम का अवैध फड़-ठेला अभियान, 20 जब्त, 10 पर चालान
भीमताल : नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध फड़-ठेले और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस अभियान में नैनीताल रोड, क्रियाशाला, सुशीला तिवारी अस्पताल के पास और कोल टैक्स क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अवैध फड़-ठेलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए और 10 ठेले वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान शहर में अव्यवस्था और यातायात में रुकावट को रोकने [more…]
मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूखंडों की जांच शुरू, कई जगह मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 100 वर्ग गज से कम भूखंडों की रजिस्ट्री और निर्माण की जांच के लिए सोमवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से क्षेत्रीय स्तर पर टीमों का गठन कर हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई जगह मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण और स्टांप पर भूमि क्रय करने के मामले सामने आए हैं। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र स्थित ग्राम देवला तल्ला पंजाया में 15 प्लॉटों की जांच की गई, जिसमें दो व्यक्तियों ने रजिस्ट्री बैनामे की प्रति [more…]



