Author: Chaiwala
दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन
रानीबाग़ में 500 कैडेटों ने लिया भाग, श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कृतिका बोरा और आशीष चन्याल सम्मानित भीमताल : रानीबाग़ में आयोजित 79 उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी, नैनीताल का दस दिवसीय सम्मिलित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (कैम्प एन-04) रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में कैडेटों की सैन्य और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।समारोह में कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी न केवल अनुशासन और नेतृत्व सिखाता है, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी कैडेटों [more…]
सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर सड़क संपर्क, ऑर्गेनिक खेती को बताया ‘वोकल फॉर लोकल’ का उदाहरण भीमताल : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का दौरा कर स्थानीय जनसमस्याओं को सुना और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद भट्ट ने मंगोली-थापला मार्ग के 9.3 किलोमीटर लंबे हिस्से के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ [more…]
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की परिचय बैठक सम्पन्न
पंचायत चुनाव में एकजुटता का लिया संकल्प भीमताल : भारतीय जनता पार्टी भीमताल मंडल की ओर से रविवार को श्री सिद्धि विनायक बैंकट हॉल में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की “परिचय बैठक” का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने न केवल अपने विचार रखे, बल्कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट एवं कमलेश सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दया कृष्ण शर्मा, कैप्टन [more…]
गोरखपुर चौराहे से बंजारों को हटाया जाए
भीमताल । नगर के गोरखपुर चौराहे पर सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे बंजारों को हटाने की भीमताल व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा और ईओ उदयवीर सिंह से की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि गोरखपुर चौराहे पर सड़क किनारे रहने वाले बंजारे क्षेत्र में गंदगी के साथ माहौल खराब कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि बंजरों को पहले भी क्षेत्र से हटाया गया था पर वह अब दोबारा वहीं रहने लग गए है। जोशी ने पालिका से बंजरों को हटाने के लिए कहा है। इस दौरान महिला [more…]
मानसून से पहले सुधार ले नालों की दशा
एसडीएम ने सिडकुल और बाजार का निरीक्षण किया भीमताल । मानसून शुरू होने से पहले सोमवार को एसडीएम केएन गोस्वामी ने भीमताल नगर क्षेत्र में नालों की सफाई कराने को लेकर सिंचाई विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने सिडकुल क्षेत्र में नालों की सफाई कराने को कहा। उन्होंने नाले में सीवर डालने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही बिरला संस्थान के नालों, जगदंबा कालोनी में जलभराव की समस्या हल करने के लिए नालों की गहराई बढ़ाने को कहा। एसडीएम ने मल्लीताल बाजार और [more…]
भीमताल एसटीपी पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का कार्य पूर्ण, निरीक्षण में कार्य संतोषजनक
जल गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतर रहा एसटीपी, संचालन में सुधार के निर्देश भीमताल : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत भीमताल में स्थापित 1.25 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम की अधिष्ठापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस संबंध में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा 18 मई को संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा किया गया कार्य संतोषजनक पाया गया। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 1 एमएलडी से अधिक क्षमता वाले एसटीपी में रीयल [more…]
बरसात से पहले नगर की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण
नालों की सफाई व सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भीमताल : बरसात के मौसम से पहले नगर में सफाई और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम खालिक ने पाया कि नगर के तीन से चार नालों में अभी तक ठीक से सफाई नहीं हो पाई है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश [more…]
कसियालेख-सूपी मार्ग पर डामरीकरण कार्य का विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण
निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश भीमताल : क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए कसियालेख से सुपी-पाटा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बताते चलें कि कसियालेख से बूढ़ीबना, सुपी, लोद, गल्ला होते हुए पाटा तक का मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में था। मार्ग पर गड्ढों और जर्जर सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। इसके साथ [more…]
ऑपरेशन सिंदूर नारी शक्ति की वीरता का प्रतीक : भावना मेहरा
भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि भीमताल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। भारी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री भावना मेहरा ने किया। भावना मेहरा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या मानवता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत देश की वीर महिला सैन्य अधिकारियों ने आतंकियों को [more…]
लुगड से पातीजाला मोटर मार्ग पर जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य : विधायक कैड़ा
भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड, पटरानी, चमोली गाजा, मेवाड़ी गाजा, पातीजाला और हरीशताल गाजा सहित कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने लंबे समय से जर्जर पड़े लुगड-पातीजाला-चमोलीगाजा मोटर मार्ग की दुर्दशा पर नाराजगी जताई।ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। मार्ग खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को अपने कृषि उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता [more…]



