Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करें विभाग : आयुक्त रावत

खुले गड्ढों, जलभराव और खतरनाक पेड़ों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश भीमताल : मानसून से पूर्व शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से आयुक्त एवं मा. मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने गुरुवार को नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एडीबी, सिंचाई समेत विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जरूरी कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि बरसात के दौरान आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में आयुक्त ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह को निर्देशित किया कि शहर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया रामगढ़ ब्लॉक का दौरा, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के ल्वेशाल, डालकन्या, खैरदा, प्यूड़ा सहित कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान, बिजली-पानी की आपूर्ति, जर्जर सड़कों और शिक्षा व्यवस्था जैसी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक मुख्यतः फल, सब्जी व अन्य कृषि उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। यहां के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दूसरी बार माउंट एवरेस्ट फतह कर सूबेदार अंकुर रावत ने रचा इतिहास

भारतीय सेना के पर्वतारोही सूबेदार अंकुर रावत ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 18 मई 2025 को सुबह 3:05 बजे माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) की चोटी पर तिरंगा फहराकर दूसरी बार इस ऊंचाई को छुआ। यह उपलब्धि उन्होंने एनसीसी एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत हासिल की। रुड़की के विनीत नगर निवासी और पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी सूबेदार रावत इससे पहले 2016 में एवरेस्ट और 2019 में माउंट मकालू (8485 मीटर) फतह कर चुके हैं। अब वे उत्तराखंड से ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने एवरेस्ट पर दो बार तिरंगा फहराया है। इस बार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एच.एन. इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान

सांसद अजय भट्ट ने दी 5 लाख रुपये की सौगात भीमताल : एच.एन. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में बुधवार को आयोजित समारोह में वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल-उधमसिंह नगर से लोकसभा सांसद अजय भट्ट रहे। सांसद भट्ट ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और शिक्षा ही उन्हें सही दिशा देती है। उन्होंने विद्यालय को कम्प्यूटर कक्ष व फर्नीचर हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम में छात्र हर्ष भट्ट, जिसने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें, विधायक कैड़ा ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

भीमताल : विधानसभा भीमताल में सोमवार शाम हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के खेतों में खड़ी फल और सब्जियों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।विधायक कैड़ा ने अधिकारियों से बातचीत में कहा कि यह क्षेत्र फल, सब्जी और काश्तकारी पर आधारित है। यहां के अधिकांश ग्रामीण अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह खेती पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट ने किया सनी बाजार नाले निर्माण कार्य का शुभारंभ

भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को एडीबी सहायता प्राप्त हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 59 स्थित सनी बाजार नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सांसद भट्ट ने कहा कि इस नाले के निर्माण से बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। यह कार्य क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 59 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, किसान बेहाल

भीमताल : सोमवार शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि ने ओखलकांडा ब्लॉक में भारी तबाही मचाई। क्षेत्र के खेतों में तैयार सब्जियां और फल पूरी तरह से नष्ट हो गए। हालात इतने खराब हैं कि कई किसानों की पूरी फसल खेतों में ही सड़ गई। इससे किसान गहरे आर्थिक संकट में आ गए हैं। ग्राम पंचायत कुकना के प्रधान मदन सिंह नौलिया ने बताया कि ओखलकांडा के किसान आलू, मटर, टमाटर, गोभी और शिमला मिर्च जैसी नकदी फसलों पर निर्भर हैं। लेकिन ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी पूरी फसल तबाह हो गई है। इससे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा ब्लॉक में चलेंगी रोडवेज बसें, सांसद अजय भट्ट से मिला आश्वासन

भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों को जल्द ही ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिल सकती है। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मदन परगाई ने सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपकर हल्द्वानी से खनस्यूं व पतलोट तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की। मदन परगाई ने कहा कि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कमी के चलते ग्रामीणों को निजी वाहनों में खतरनाक ढंग से सफर करना पड़ता है। ओवरलोडिंग के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। यदि रोडवेज की बसें चलने लगेंगी, तो न केवल लोगों [more…]

उत्तराखण्ड

ओलावृष्टि ने नष्ट कर दी किसानों की फसलें

भीमताल में ओलावृष्टि से भारी नुकसान भीमताल । भीमताल, जंगलियागांव, धारी और रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें और फल बर्बाद हो गए है। भीमताल में ओलावृष्टि से लोगों के वाहनों के शीशे भी टूट गए। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। जंगलियागांव की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। इससे किसान परेशान हैं। अलचौना के किसान आनंदमणि भट्ट ने कहा खेतों में लगी टमाटर, शिमला मिर्च, बीन की फसलें खराब होने से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसानों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लावारिसों के वारिस बने समाजसेवी, किया अज्ञात पुरुष का अंतिम संस्कार

205 से अधिक लावारिस शवों का कर चुके हैं संस्कार भीमताल : सच्ची मानवता की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक संस्था क्रियाशाला सेवा समिति, मुखानी (हीरानगर, हल्द्वानी) के सहयोग से बुधवार को एक अज्ञात पुरुष लावारिस शव का विधिवत दाह संस्कार रानीबाग इलेक्ट्रिक श्मशान गृह में किया गया।समाजसेवियों हेमंत गोनिया, संतोष बल्यूटिया, अमित रस्तोगी व वंश गोनिया की टीम ने पूरे विधि-विधान और संस्कार सामग्री के साथ मृत आत्मा की शांति के लिए अंतिम क्रिया संपन्न कराई। यह लावारिस शव पिछले तीन दिनों से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी के मोर्चरी हाउस में सुरक्षित [more…]