Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, 82 वाहन चालान, 6 सीज

परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, कई मार्गों पर हुई कार्रवाई भीमताल : परिवहन विभाग ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 82 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि नियमों की अनदेखी करने वाले 6 वाहनों को सीज कर लिया गया। नैनीताल क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक, हल्द्वानी में एआरटीओ जितेंद्र सिंघवान और कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल के नेतृत्व में चेकिंग की गई। टीमों ने ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, रिफ्लेक्टर की अनुपस्थिति, गलत या अधूरी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, भीमताल में जिला उद्योग मित्र की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने अधिकारियों को दिए निर्देश भीमताल : विकास भवन भीमताल में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय उद्योगों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई और उद्योग मित्रों से सुझाव आमंत्रित किए गए। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित बिंदुओं की स्थिति की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में लापरवाही नहीं चलेगी और कार्यों की गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए।बैठक के दौरान [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल से मिले केएमवीएन के एमडी, परियोजनाओं की दी जानकारी

राजभवन नैनीताल में शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यटन विकास पर हुई चर्चा भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को निगम द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी।भेंटवार्ता के दौरान विनीत तोमर ने बताया कि निगम क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाओं पर काम कर रहा है, जिससे स्थानीय रोजगार सृजन के साथ ही राज्य की आर्थिकी को भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी विकास खंड में सीडीओ का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर पॉलीहाउस तक दिए दिशा-निर्देश मनरेगा से चाय उत्पादन में बढ़ा रोजगार, सीएचसी पदमपुरी में रैफर केसों के नियमित रिकॉर्ड पर जोर भीमताल : मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकास खंड धारी के विभिन्न विभागीय कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने सीएलएफ ‘दिशा’ का निरीक्षण किया, जहां आउटलेट पर डिस्प्ले सामग्री की पैकेजिंग में सुधार के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी का निरीक्षण किया, जहाँ अभिलेखों में 23 मरीजों का पंजीकरण दर्ज मिला और एक डिलीवरी केस को रैफर किया गया था। इस पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बलियानाला में सुरक्षात्मक कार्यों का सांसद ने किया स्थलीय निरीक्षण

डीपीआर संशोधित कर बढ़ाई गई योजना की लागत केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से तेजी से हो रहा काम भीमताल : नैनीताल शहर के बलियानाला क्षेत्र में दशकों से जारी भू-स्खलन की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बलियानाला में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। सांसद भट्ट ने सेक्शन-A में स्थित विभिन्न बेंच (El 1880, El 1866, El 1852) पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल से सीडीओ नैनीताल ने की शिष्टाचार भेंट

महिला समूहों और होम स्टे पर हुई चर्चा भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन नैनीताल में जनपद नैनीताल की मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा हुई। सीडीओ ने राज्यपाल को अवगत कराया कि जनपद में सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर राज्यपाल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन

वीर जवानों को किया नमन भीमताल : भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की बड़ी भागीदारी के साथ विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मिनी स्टेडियम से हुई, जो गोरखपुर चौराहे और बाजार से होती हुई रामलीला मैदान तक पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और जयघोष [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जुताई के दौरान करंट लगने से बैल की मौत, मुआवजे की मांग

भीमताल : धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुदुली स्थित बसकनला गांव में शुक्रवार को खेत में जुताई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा किसान मोहन चंद्र के खेत में हुआ। जानकारी के अनुसार, खेत में जुताई के दौरान अचानक बैल विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बैल बुरी तरह झुलस गया, जो वर्तमान में घर में घायल अवस्था में पड़ा है। घटना की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंधेरे में डूबी मल्लीताल-डाठ रोड, मोबाइल की लाइट से चलने को मजबूर पर्यटक

भीमताल : पर्यटन सीजन चरम पर है, लेकिन मल्लीताल-डाठ रोड पर अंधेरे ने सैलानियों की राह मुश्किल कर दी है। हालात ऐसे हैं कि पर्यटक मोबाइल की टॉर्च जलाकर रास्ता तय करने को मजबूर हैं। डाठ से मल्लीताल की ओर लौट रहे पर्यटक हिमेश ने बताया कि रात होते ही पूरे रास्ते पर घुप्प अंधेरा छा गया। मजबूरी में मोबाइल की लाइट जलाकर होटल लौटना पड़ा। एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति नई नहीं है, लंबे समय से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भवाली में विकास व सांस्कृतिक संरक्षण के लिए जिलाधिकारी वंदना का जताया आभार

पारंपरिक ‘ऐपन’ बोर्ड बने इलाके का आकर्षण, संगठनों ने सराहा योगदान भीमताल : भवाली में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए जिलाधिकारी वंदना के प्रयासों को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने उनका आभार व्यक्त किया। होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल और भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनकी कार्यशैली और दूरदर्शिता की प्रशंसा की। जिलाधिकारी वंदना ने नवंबर में अपने दौरे के दौरान भवाली के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इनमें नगर क्षेत्र की दुकानों में पारंपरिक कुमाऊंनी [more…]