Author: Chaiwala
राजभवन गोल्फ कोर्स में गूंजे विजयी शॉट्स, समर्थ जैन बने ओवरऑल चैंपियन
राज्यपाल ने विजेताओं को किया सम्मानित, 177 खिलाड़ियों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा भीमताल : राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में तीन दिवसीय 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। देशभर से आए 177 गोल्फरों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन बने समर्थ जैन, जबकि नुसरत अब्बासी उपविजेता रहे।रविवार को हुए समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल व राजभवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स [more…]
माइंड पावर यूनिवर्सिटी में भारतीय रिजर्व बैंक का वित्तीय साक्षरता शिविरछात्र-शिक्षकों को बचत
निवेश और डिजिटल बैंकिंग की दी विस्तृत जानकारी भीमताल : माइंड पावर यूनिवर्सिटी सभागार में भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून के तत्वावधान में शनिवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बैंक के जिला प्रबंधक भरतराज आनंद ने बचत, निवेश, बीमा और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग जैसे विषयों पर छात्रों और शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में छात्रों ने भी वित्तीय मामलों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने पूरी तरह संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद हल्द्वानी के वित्तीय साक्षरता सलाहकार सुरेश कुमार बिष्ट ने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता [more…]
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ककोड़, नैथना, चमोली गाजा, लुगड़, ककोड़ गाजा समेत कई गाँवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़कों की दुर्दशा को लेकर विधायक के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में [more…]
पत्रकारों के कल्याण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही सरकार : संयुक्त निदेशक
गोल्डन हेल्थ कार्ड, बीमा योजना और नई मान्यता नीति पर जोर भीमताल : मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शनिवार को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने पत्रकारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही है। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों को स्वास्थ्य और बीमा संबंधी लाभ देने के लिए गोल्डन हेल्थ कार्ड और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी योजनाएं शुरू की जा रही हैं। [more…]
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में दिखा उत्साह, 99 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग
प्राकृतिक सौंदर्य और बेहतर व्यवस्थाओं ने जीता प्रतिभागियों का दिल भीमताल : राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को कुल 99 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। इनमें 9 महिला प्रतिभागी भी शामिल रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे इन गोल्फरों ने जहां गोल्फ के खेल में अपना कौशल दिखाया, वहीं नैनीताल स्थित राजभवन गोल्फ कोर्स की मनोरम वादियों का भरपूर आनंद भी उठाया। प्रतिभागियों ने बताया कि राजभवन गोल्फ कोर्स का वातावरण बेहद शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक है। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं, आतिथ्य और सत्कार की जमकर [more…]
ट्राउट पालन बनेगा किसानों की आय का नया जरिया : राज्यपाल
भीमताल : शनिवार को राजभवन नैनीताल में केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भीमताल के निदेशक अमित पाण्डे और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.एस. पतियाल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। अधिकारियों ने राज्यपाल को संस्थान के अनुसंधान, विकास और कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु और प्राकृतिक संसाधन ट्राउट जैसे शीतजल मछली पालन के लिए बेहद उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन के जरिए प्रदेश के किसान, युवा और उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं [more…]
नैनीताल और कैंची धाम में होटल बुकिंग के नाम पर हर दिन लाखों की साइबर ठगी
होटलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग रहे हैं पर्यटकों से पैसे, बढ़ी कारोबारी चिंता भीमताल : उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल और आस्था का प्रमुख केंद्र कैंची धाम इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर हैं। गर्मियों की छुट्टियों में जहां भारी संख्या में पर्यटक इन स्थलों का रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर होटल बुकिंग के नाम पर हर दिन लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। साइबर अपराधी नैनीताल के प्रमुख होटलों की हूबहू फर्जी वेबसाइटें तैयार कर, पर्यटकों से ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर मोटी [more…]
दूरस्थ गांव नाई में लगा जनसुनवाई शिविर, जिलाधिकारी ने मौके पर ही निपटाईं कई समस्याएं
सड़कों की गुणवत्ता जांच के आदेश, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा के दूरस्थ गांव नाई में शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 80 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।जनसुनवाई के दौरान पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत बनी सड़कों की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी धारी तथा लोक निर्माण विभाग नैनीताल व भवाली के अधिशासी अभियंताओं की संयुक्त टीम गठित कर [more…]
हल्द्वानी में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन समन्वय समिति की तिमाही बैठक सम्पन्न
भीमताल : जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन समन्वय समिति की तिमाही बैठक शुक्रवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों और बैंकों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने कहा कि सभी अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को अपने-अपने स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विकल्प तलाशने और किसानों को आसान [more…]
राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा राज्य का स्थापना दिवस
राज्यपाल ने गोवा वासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को करता है मजबूत भीमताल : राजभवन नैनीताल में शुक्रवार को गोवा राज्य का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में निवास कर रहे गोवा प्रदेश के नागरिकों ने प्रतिभाग किया और अपनी सांस्कृतिक उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने भी भाग लिया और उपस्थित गोवा वासियों से संवाद कर पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस [more…]




