Author: Chaiwala
सभासदों संग बैठक में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
सीवर व सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी के निर्देश भीमताल : नगर की जमीनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को नगर के सभासदों संग बैठक कर वार्डवार समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक में सीवर लाइन लीकेज, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण, जल बिल और नाले-दीवारों की मरम्मत जैसी प्रमुख समस्याएं उठाई गईं।जिलाधिकारी ने कहा कि नगर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और वह 15 जुलाई के बाद स्वयं सभी वार्डों का औचक निरीक्षण करेंगी।———————————————सीवर मरम्मत के लिए मिली 72 लाख की धनराशि बैठक में सबसे ज्यादा [more…]
वन विभाग ने पकड़ा 67 टीन अवैध लीसा
भीमताल : भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सलड़ी के हरीनगर के पास वन विभाग ने लीसे से भरे वाहन को पकड़ा। विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर लीसे के 67 अवैध टिन को कब्जे में लिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया मुखबिर से अवैध रूप से लीसे की तस्करी की सूचना मिली थी। भीमताल के सलडी के पास हरीनगर मार्ग पर वाहन खड़ा हुआ मिला। उन्होंने कहा कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मौके से लीसा जब्त कर दूसरे वाहन से लीसे को ले जाया गया [more…]
दोपहर धरना प्रदर्शन करने बाद एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण
भीमताल : ब्लॉक भीमताल की ग्राम सभा हैडियागांव के तोक घिंगरानी में बुधवार को ग्रामीणों ने पिछली आपदा से क्षेत्र में हुए नुकसान को सही नहीं करने पर धरना प्रदर्शन कर पंचायत चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाते सुरक्षा दीवार नहीं बनाने पर नारेबाजी की। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसडीएम नवाजिश खलीक मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। उन्होंने क्षेत्र को आपदा घोषित करने के निर्देश पटवारी को दिए। साथ ही जल्द समस्या हल करने [more…]
एसडीएम को बेची मंहगी रेट में शराब अब होगी कार्रवाई
भीमताल में एसडीएम ने की कार्रवाई भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल एसडीएम नवाजिश खलीक को भीमताल के गोरखपुर चौराहे पर स्थित एक अंग्रेजी शराब संचालक की ओर से ओवर रेट में शराब बेचना भारी पड़ गया। ग्राहक बनकर पहुंचे एसडीएम नवाजिश खलीक को दुकान संचालक ने तय रेट से अधिक रेट में शराब बेच दी। शराब महंगे रेट में बेचने की वजह पूछने पर संचालक एसडीएम से तड़ में बात करने लगा। एसडीएम ने बताया कि वह नैनीताल एसडीएम है तो संचालक की बोलती बंद हो गई। एसडीएम ने बताया कि संचालक की शिकायत मिली थी [more…]
87 भवन मानचित्रों को मिली स्वीकृति, “स्वयं शिविर” में उमड़ी भीड़
भीमताल : शहरवासियों को भवन मानचित्र संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में “स्वयं शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 87 भवन मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें 4 वाणिज्यिक एवं 83 आवासीय मानचित्र शामिल हैं। शिविर में उत्तराखंड जलागम परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री शंकर कोरंगा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने मौके पर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली का निरीक्षण भी किया।प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 55 मानचित्रों [more…]
गौलापार में पंचायत चुनाव को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न
141 अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, आचार संहिता के अनुपालन के निर्देश भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र (बागजाला) में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 27 जोनल, 77 सेक्टर और 37 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित कुल 141 अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतें और [more…]
भीमताल में पंचायत चुनाव शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित
भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में निर्वाचन से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने हेतु पंचायत चुनाव शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। यह प्रकोष्ठ भीमताल स्थित विकास भवन में कार्यरत रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनामिका ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति या मतदाता पंचायत चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत [more…]
भीमताल में दावेदारों ने खरीदे नामांकन पत्र
ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और सदस्य ग्राम पंचायत ने खरीदे पत्र भीमताल (नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शंखनाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की ब्रिकी के साथ शुरू हो गई है। मंगलवार को भीमताल ब्लॉक में ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिसमें ग्राम प्रधान 60, बीडीसी सदस्य 32 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 39 नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। सुबह 10 बजे शाम चार बजे तक ब्लॉक मुख्यालय में दावेदारों की भीड़ लगी रही। नामांकन पत्रों की ब्रिकी के साथ दावेदारों ने तैयारियां शुरू [more…]
महिला सुरक्षा के लिए चला प्रवर्तन अभियान, 20 चालान, 40 किलो प्लास्टिक जब्त
भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के दिशा-निर्देशों पर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान एवं उपजिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर और मुखानी क्षेत्र में संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने और शराब सेवन करने की अनुमति देने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कुल 20 चालान जारी किए गए। वहीं, अभियान के तहत करीब 40 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक [more…]
सूर्यानाला में जलस्तर बढ़ने से दो वाहन फंसे, एक व्यक्ति बहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
एसडीआरएफ, पुलिस और राहत दल ने किया त्वरित बचाव, यात्री सुरक्षित निकाले भीमताल : लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते सोमवार सुबह करीब 9:38 बजे काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज हाईवे स्थित सूर्यानाला में अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज बहाव के चलते नाले का पानी हाईवे पर चढ़ गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। तेज बहाव के कारण एक यात्री जीप और दो दोपहिया वाहन नाले में फंस गए। इसी दौरान एक दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति के बहने की सूचना भी आपदा नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई। नाले में [more…]



