Author: Chaiwala
खबर का असर: भीमताल में शुरू हुआ बंदर पकड़ो अभियान
भीमताल। नगर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक और लोगों को काटने की घटनाओं को लेकर उठाई गई आवाज का असर अब दिखाई देने लगा है। समाचार पत्रों में “भीमताल में लोगों को काटने आ रहे बंदर” शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। वन विभाग के रेंजर मेलकानी के निर्देश पर रविवार सुबह काठगोदाम रेस्क्यू सेंटर की टीम भीमताल पहुंची। टीम के सदस्य गिरीश चंद्र और भरत कुमार के नेतृत्व में वार्ड नंबर दो के डांठ, सांगुड़ी [more…]
शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सांसद ने सड़क सुधार के दिए निर्देश
भीमताल , 23 अगस्त। अमर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज डौनपरेवा में श्रद्धांजलि सभा और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिनेश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवार के आश्रितों को सम्मानित किया गया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 23 अगस्त का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों [more…]
दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त
भीमताल, 23 अगस्त। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत हुई सुनवाई में दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, दो अन्य मामलों में परिस्थितियों को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ जारी नोटिस निरस्त कर दिए गए। जिला बदर किए गए आरोपियों में पलविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, थाना रामपुर शामिल है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 307/120बी बीएनएस [more…]
जंगलिया गांव में हर रविवार चल रहा स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। मौसम की परवाह किए बिना स्कूली बच्चे हर रविवार को गांव में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा एकत्र करने और ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प निभा रहे हैं। रविवार को ग्राम पंचायत के तोक खोपटा कान से छोटा कैलाश द्वार होते हुए पंचायत घर जंगलिया गांव तक करीब तीन किलोमीटर सड़क के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने सड़क किनारे बिखरे कूड़े को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने [more…]
आयुक्त की जनसुनवाई में भूमि विवाद समेत कई मामलों का मौके पर निस्तारण
भूमि विवाद सुलझने पर फरियादी ने जताया आभार, वन पंचायतों के गठन के दिए निर्देश भीमताल, 22 अगस्त। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, बकाया धनराशि, आपराधिक तत्वों पर अंकुश, दिव्यांग प्रमाण पत्र, अतिक्रमण समेत नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बिल्डर से भूमि विवाद का हुआ समाधान पिछली जनसुनवाई में ग्राम सल्ट, अल्मोड़ा निवासी लीला देवी ने शिकायत की थी कि उन्होंने काशीपुर के चांदपुर [more…]
निजी स्कूलों की फीस शिकायतों की होगी जांच, 31 अगस्त को वेंडी पब्लिक स्कूल में स्थलीय जांच
डीएम ने दिए पारदर्शी जांच और अभिभावकों की शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश भीमताल, 22 अगस्त। निजी विद्यालयों की फीस को लेकर मिल रही शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा के लिए शनिवार को विकास भवन, भीमताल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विकासखंड स्तर पर निजी विद्यालयों की ओर से विभिन्न मदों में किए गए शुल्क समायोजन और शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि विकासखंड के 39 निजी विद्यालयों ने विभिन्न मदों में शुल्क का समायोजन किया है। इसके भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को नामित किया [more…]
ल्वेशाल में उद्यमशाला चौपाल, 26 महिलाओं ने लिया हिस्सा
09 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड के लिए जुटाए दस्तावेज, महिलाओं को प्रशिक्षण व बाजार से जोड़ने की दी जानकारी भीमताल, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 के द्वितीय दिवस शनिवार को ग्राम पंचायत ल्वेशाल में चौपाल का आयोजन किया गया। इससे पहले आईईसी वैन के माध्यम से भीमताल विकासखंड की ग्राम पंचायतों हरियागांव, मेहरागांव, अल्चौना, चाफी और नगरीगांव में योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। आईईसी वैन के जरिए ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उपलब्ध प्रशिक्षण, क्षमता वर्धन, वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद वैन ग्राम पंचायत ल्वेशाल [more…]
31 अक्टूबर तक बजट का पूरा सदुपयोग करें अधिकारी, सड़कों को करें गड्ढामुक्त : डीएम
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई भीमताल, 22 अगस्त। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिला योजना, राज्य व केंद्र पोषित योजनाओं, बीस सूत्री कार्यक्रम तथा मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवंटित बजट का 31 अक्टूबर तक पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित दायरे में आने वाली शिकायतों को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए। शिकायतों [more…]
गांव-गांव पहुंचेगा उद्यमिता का संदेश, भीमताल में एमयूवाई चौपाल शुरू
आईईसी वैन को हरी झंडी, 100 से अधिक स्थानीय उद्यमियों ने लिया हिस्सा भीमताल, 21 अगस्त। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को विकास भवन भीमताल में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (एमयूवाई) चौपाल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण, क्षमता विकास, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का [more…]
सरस मेले में पहाड़ की महिलाओं के हुनर को मिला बाजार
लखपति दीदियों के उत्पादों से सजा रामनगर, पांच दिन तक चलेगा मेला भीमताल, 21 अगस्त। रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में शुक्रवार को पांच दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद और लखपति दीदियों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। [more…]
