Archives
एचजीएस भीमताल में सीबीएसई की क्षमता निर्माण कार्यशाला
मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थियों के भावनात्मक कल्याण पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण भीमताल। एचजीएस भीमताल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से ‘छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना’ विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यालय के करीब 58 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट, रिसोर्स पर्सन एवं बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा तथा सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम की पीजीटी साधना रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य [more…]
जंगलिया में बच्चों ने सीखा प्रकृति और स्वच्छता का महत्व
नीलकंठ जीरो वेस्ट सोसायटी की ओर से छह दिवसीय ‘पड़ोस से प्रकृति तक’ कार्यक्रम भीमताल । नीलकंठ जीरो वेस्ट सोसायटी नैनीताल की ओर से ग्राम पंचायत जंगलिया में ‘पड़ोस से प्रकृति तक’ विषय पर छह दिवसीय साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने आसपास के वातावरण, प्रकृति और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण का निरीक्षण कराया गया। इसके साथ ही उन्हें अलग-अलग समूहों में बांटकर विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। बच्चों से पर्यावरण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रश्न [more…]
आपदा से किसानों की फसल और खेतों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फसलों का तत्काल सर्वे कराने की मांग भीमताल, 9 सितंबर। विगत दिनों आई भारी बारिश और आपदा से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किसानों और काश्तकारों की तैयार फसलों के साथ खेत, खलिहान और खेतों की मेड़ों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मनोज शर्मा ने कहा कि साल दर साल आपदा से किसान और काश्तकार [more…]
राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में जीडी गोयनका के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते छह स्वर्ण और तीन कांस्य पदक, उत्तराखंड 71 पदकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन भीमताल । जम्मू में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल नैनीताल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की ओर से 14 विद्यार्थियों की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें नौ खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और तीन [more…]
डम्पी और प्रेम ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाजी
प्रभारी प्रधानाध्यापक ने दोनों विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत भीमताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ोंन के दो विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा नौ की छात्रा डम्पी और कक्षा छह के छात्र प्रेम सिंह चुलगाई ने राज्य स्तरीय परीक्षा में सफलता प्राप्त की। मंगलवार को विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने दोनों विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत [more…]
हुनर को पहचान, आत्मनिर्भरता की उड़ान
रामनगर की पुष्कर सोसायटी से जुड़ीं 200 से अधिक महिलाएं, स्थानीय उत्पादों को बाजार और सरकारी सहयोग की उम्मीद भीमताल। यदि हुनर को सही मंच और बाजार मिल जाए तो महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की तस्वीर बदलने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। रामनगर की पुष्कर सोसायटी इसी सोच के साथ महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता और आशीष गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के हाथों से तैयार स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही [more…]
मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि नगर पालिका भीमताल को निश्शुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी भीमताल। क्षेत्र में बेसहारा और निराश्रित गौवंश के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की पहल पर नौकुचियाताल क्षेत्र के सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि नगर पालिका परिषद भीमताल को निश्शुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी मिल गई है। भूमि हस्तांतरण को लेकर शासन स्तर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि यह [more…]
हल्द्वानी में जुटेंगे पांच हजार पूर्व सैनिक, 10 सितंबर को होगा गौरव सेनानियों का मिलन समारोह
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी जानकारी, शहीदों की विधवाओं को मिलने वाली अनुदान राशि 10 से बढ़ाकर 50 लाख रुपये भीमताल, 08 सितंबर। कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को उपनल कार्यालय हल्द्वानी में मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे वाटिका गार्डन, हल्द्वानी में “भारतीय सैन्य बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों के गौरव सेनानियों का मिलन समारोह” आयोजित किया जाएगा। समारोह में करीब 5000 पूर्व सैनिकों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है और [more…]
मध्यस्थता से समाधान अभियान 31 दिसंबर तक, राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को
समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारण पर जोर, प्री-लिटिगेशन मामलों का भी होगा समाधान भीमताल, 8 सितंबर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए दो महत्वपूर्ण विधिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि ‘मध्यस्थता से समाधान-Mediation 3.0’ अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा, जबकि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर (शनिवार) को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशन में देशभर में तीसरी बार Mediation 3.0 [more…]
ज्योलिकोट में जल जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
निजी अस्पतालों को प्रतिदिन भर्ती मरीजों की रिपोर्ट देने के निर्देश, पीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं भीमताल, 08 सितंबर। ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने जिले के सभी निजी चिकित्सालयों को जल जनित रोगों से संबंधित भर्ती मरीजों की दैनिक रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयुष्मान कार्ड के तहत भर्ती मरीजों की सूचना भी प्रतिदिन उपलब्ध कराने को कहा गया है। क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में निजी [more…]
