Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जेनिथ 2026: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम

विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद रोमांटिक गीतों और लव सॉन्ग्स ने युवाओं को बनाया दिवाना हाईवोल्टेज साउंड और दूधिया रोशनी के बीच युवाओं ने उठाया जमकर लुत्फ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को आयोजित ‘जेनिथ 2026’ का अंतिम दिन पूरी तरह संगीत और रोमांटिक गीतों की प्रस्तुतियों के नाम रहा, जहां प्रसिद्ध बालीवुड गायक मिशाल मिश्रा कॉन्सर्ट ने माहौल को यादगार बना दिया. विशाल मिश्रा ने कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्री महंत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका

 SGRRU की तरफ से आशा भोसले को भावभीनी श्रदांजलि मंगलवार को होगी बालीवुड गायक विशाल मिश्रा प्रस्तुति की जोरदार प्रस्तुति देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 27 व 28 अप्रैल को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जैनिथ-2026 के पहले दिन सोमवार को श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का पहला दिन उत्तराखण्ड की लोक गायिका प्रियंका मेहर और डीजे निक की जोरदार प्रस्तुतियों के नाम रहा। मंगलवार केा बालीवुड गायक विशाल मिश्रा की जोरदार प्रस्तुति होगी। श्री गुरु राम [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दुग्ध उत्पादकों को मिली प्रोत्साहन राशि

3500 किट वितरित, 78 लाभार्थियों को 1.17 लाख के चेक दिए गए भीमताल। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जनसेवा व विकास कार्यों को याद किया गया।कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल क्लब में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान स्वच्छ दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: डीएम

लाइसेंस, पेंशन व भूमि विवादों पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश भीमताल , 25 अप्रैल। हल्द्वानी में सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान सशस्त्र लाइसेंस के यूआईएन नंबर न होने तथा अन्य राज्यों से जारी लाइसेंस के कारण उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम ने स्पष्ट किया कि यूआईएन नंबर एनओसी के [more…]

उत्तराखण्ड

नकलविहीन परीक्षा से ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन संभव: जीएस मर्तोलिया

स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश, हर स्तर पर निगरानी के पुख्ता इंतजाम भीमताल , 25 अप्रैल। हल्द्वानी में प्रस्तावित 17 मई की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा ही उन्नत प्रशासन की आधारशिला है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। [more…]

उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में गूंजे भूमि विवाद व अवैध कनेक्शन के मामले, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

20.85 लाख की धनराशि वापस दिलाई, सोलर कंपनियों पर भी सख्ती के संकेत भीमताल , 25 अप्रैल। हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। भूमि विवाद, अवैध जल कनेक्शन, सोलर कंपनियों की लापरवाही और भरण-पोषण जैसे गंभीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान बगड़ मल्ला क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरकारी पेयजल लाइनों से होटलों को अवैध कनेक्शन दिए जाने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जल संस्थान के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चार दिन में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

व्यवस्थाओं पर प्रशासन की पकड़, अफवाहों से सावधान रहने की अपील भीमताल, 25 अप्रैल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद मात्र चार दिनों में ही 1,24,782 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।जिला प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। हैलीपैड, पैदल मार्ग और संवेदनशील ट्रैफिक क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक बल तैनात किया गया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कार्यकर्ताओं की एकजुटता से जीतेंगे विधानसभा चुनाव : हरीश रावत

भीमताल । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को भीमताल पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुटता का आह्वान किया।हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मजबूती और एकजुटता के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की कथित जनविरोधी और विकास विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान, योगदान को किया गया नमन

भीमताल। राजकीय शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई भीमताल द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह में शिक्षकों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।मुख्य अतिथि डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक होता है और सेवानिवृत्ति के बाद भी उसका अनुभव समाज के लिए अमूल्य धरोहर बना रहता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

देहरादून। दून विश्वविद्यालय ने अपनी साहित्यिक और वाद-विवाद समिति ‘वात्सल्य’ के माध्यम से आज ‘गौरा देवी स्मारक राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता’ के चौथे संरकरण का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन “नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) एक समावेशी और प्रगतिशील ‘विकसित भारत’ के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है” विषय के अंतर्गत किया गया। पूरे भारत के संस्थानों से प्रतिनिधि, जिनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (नई दिल्ली), ICAR-IVRI विश्वविद्यालय (बरेली, UP), रामजस कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली), मोतीलाल नेहरू कॉलेज (नई दिल्ली), और उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालय और कॉलेज शामिल थे, ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक टीम [more…]