Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के राष्ट्र निर्माण में महत्व पर मंथन

श्रीनगर (गढ़वाल)। संस्थान का नवाचार परिषद द्वारा विज्ञान भारती (विभा) उत्तराखंड के सहयोग से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं नवाचारकर्ताओं ने एक साझा मंच पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के राष्ट्र निर्माण में महत्व पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. टी. सी. उपाध्याय के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसके पश्चात प्रो. हेमवती नंदन ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर मंथन

‘फीटल ईको’ बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष देहरादून। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिवसीय सीएमई (कन्टीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और शोध आधारित जानकारियों पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने “फीटल ईको” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की जांच और उसके महत्व को रेखांकित किया। सीएमई के दौरान फीटल ईको का लाइव डैमो दिखाकर विशेषज्ञों ने इसके मेडिकल पक्ष को भी विस्तारपूर्वक समझाया। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी विदाई

खट्टे-मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एलाइड एण्ड हेल्थ केयर के फिजियोथेरेपी विभाग में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक, प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक सफर, सीख, अनुभवों और विभाग के साथ जुड़ी यादों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता, सम्मान और स्नेह का विशेष वातावरण के बीच सीनियर्स ने अपने अनुभव सांझा किए। सीनियर्स ने कहा कि विभाग में बिताया गया समय न केवल उनके शैक्षणिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विश्व मंच पर चमका SGRR का सितारा दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत

दिगम्बर और अमिन्दर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र उत्तराखण्ड की प्रतिभा को देश दुनिया में दिला रहे पहचान देहरादून। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) ग्रुप के पूर्व छात्र दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) प्रतियोगिता में दिगम्बर सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के खिलाड़ी अंगा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चंपावत की घटना से आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

भीमताल : चंपावत में कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की ग्राम प्रधान एवं भीमताल ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्षा राधा कुल्याल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। राधा कुल्याल ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में निर्माण कार्यों की समीक्षा: आयुक्त दीपक रावत सख्त, गंदगी पर जताई नाराजगी

समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश, सीसीटीवी निगरानी के आदेश भीमताल, 06 मई। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल नगर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, अन्यथा कार्रवाई तय मानी जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने माल रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क सुधारीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। [more…]

उत्तराखण्ड

बीडीसी बैठक में उठीं जनसमस्याएं, सीडीओ ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल : विकास खंड रामनगर में बुधवार को प्रमुख क्षेत्र पंचायत श्रीमती मंजू नेगी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल का स्वागत कर किया। बैठक में पेयजल, सिंचाई, कृषि, सड़क, बिजली, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण और शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और विभागीय लापरवाही के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे तत्परता के साथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओलावृष्टि से तबाही: मंत्री कैड़ा ने गांव-गांव जाकर लिया जायजा, नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश

भीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने धारी, सुन्दरखाल, सुन्दरनगर, दाडीम, ओड़ाखान, तल्लारामगढ़, झूतिया, बोहराकोट और डाकबंगला समेत कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में किसानों की आड़ू, पुलम, खुमानी, मटर, मिर्च, टमाटर और आलू की फसलें पूरी [more…]

उत्तराखण्ड

नैनीताल में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, 24×7 कंट्रोल रूम और त्वरित रिस्पॉन्स पर जोर

भीमताल, 06 मई: मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं प्रशासन) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहते हुए समन्वित कार्ययोजना बनाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारी और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी [more…]

उत्तराखण्ड

निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, 12 और विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस

महंगी किताबें थोपने और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप, अब तक 50 स्कूलों पर कार्रवाई भीमताल, 06 मई: नैनीताल जनपद में निजी विद्यालयों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर 12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही अब तक जिले के कुल 50 निजी विद्यालयों पर कार्रवाई की जा चुकी है।नोटिस पाने वाले विद्यालयों में वेदान्तंम इंटरनेशनल स्कूल दमुवाढूंगा, चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल बरेली रोड, न्यू बाल [more…]