Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड रुद्रप्रयाग

Uttarakhand: यहां कई गांवों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, साइन बोर्ड पर लिखा- ‘यहां घूमना-व्यापार करना वर्जित’

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी के कई गांवों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर कुछ साइन बोर्ड लगाए गए हैं। आजकर ये साइन बोर्ड काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। साइन बोर्ड में साफ साफ लिखा है कि गांव में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और अगर ऐसे लोगों ने गांव में प्रवेश किया को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। केदारघाटी के कई हिंदू संगठन इसे लेकर एकजुट हो गए हैं। दरअसल, हाल ही में चमोली जिले के नंदप्रयाग की घटना से इलाके में काफी आक्रोश फैल गया था। एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा हिंदू लड़की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रर्वतन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग का चतुर्थ द्विवार्षिक अधिवेशन

देहरादून। आज प्रर्वतन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग उत्तराखण्ड का चतुर्थ द्विवार्षिक अधिवेशन काशीपुर स्थित आकाशा गार्डन में संपन्न हुआ। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि राजकीय कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण की देखरेख में प्रवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग उत्तराखण्ड की प्रान्तीय कार्यकारणी का चुनाव कराया गया। नई कार्यकारिणी में नीरज को प्रान्तीय अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह बोहरा को प्रदेश महामंत्री, प्रविन्द्र लाल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार के सम्प्रेषक चुना गया। जबकि, शंकर सिह पुंडीर के कोषाध्यक्ष, सुनील कोटनाला को सगंठन मंत्री, दीपक कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, चन्दन सिंह सुयाल को अध्यक्ष कुमाउं मण्डल, विजयपाल के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे: DM सविन बसंल

देहरादून। जिलाधिकारी  सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में देर सांय भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करते बच्चों को रेस्क्यू कर मुख्य धारा, शिक्षा के सार्वागीण विकास से जोड़े। वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करते बच्चों को रेस्क्यू करें। जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित कि भिक्षावृति करते तथा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सचिव ने ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर ठेकेदार को लगाई फटकार

नई दिल्ली। सचिव राज्य सम्पति विभाग विनोद कुमार सुमन ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” में निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुये कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। सचिव  विनोद कुमार सुमन ने निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास में विभिन्न कक्षो तथा गाडियों की पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस निरीक्षण के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड धर्म

द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित, गौरीकुंड में मां गौरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा। इसके साथ केदारनाथ धाम के अंतिम मोटर पड़ाव गौरीकुंड स्थित मां गौरी के मंदिर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी किये गए हैं। आदेशों में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मद्महेश्वर धाम के विकास और गौरीकुंड स्थित मां गौरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था से विस्तृत परियोजना आख्या (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश [more…]

उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता शीशपाल बिष्ट ने केदारनाथ आपदा के लिए जारी धनराशि को नाकाफी बताया

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने केदारनाथ आपदा के लिए जारी धनराशि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बहुत विलंब से मुआवजा राशि जारी की है। कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही थी। इतने विलंब से मुआवजे की घोषणा करने के बाद भी आपदा से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए उंट के मुंह में जीरे के समान 9 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है ,यह धनराशि भी केदारनाथ विधनसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जारी की गई है, जो की अपर्याप्त है। बिष्ट ने कहा कि आपदा में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

मुस्लिम समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर दून पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विकासनगर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें राकेश तोमर उत्तराखण्डी, अध्यक्ष रुद्रसेना देवभूमि फाउण्डेशन द्वारा मुस्लिम समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हुए धर्म एवं स्थान के नाम पर विभिन्न समुहों के बीच आपस मे शत्रुता का संप्रवर्तन करने व सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली बातें कहकर दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक विकासनगर संजीत कुमार द्वारा थाना विकासनगर पर राकेश तोमर उपरोक्त के विरुद्ध अंतर्गत धारा -196/299/353 (2) BNS मे अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

महिला उत्पीड़न की घटनाओं को विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च

देहरादून। उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महासचिव स्वाति नेगी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक कैंडिल मार्च निकाला। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि हिमालयी राज्यों मे उत्तराखण्ड महिला अपराध मे प्रथम स्थान है। जिस राज्य को बनाने में मातृशक्ति का अभूतपूर्व योगदान रहा हो, उस राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं से आज पूरा समाज कलंकित हो गया है। कुछ दिनों पूर्व रूद्रपुर में महिला उत्पीड़न के विरोध में आन्दोलन कर रही महिला कांग्रेस की प्रदर्शनकारियों पर जिस प्रकार लाठियां बरसाई गई, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड क्राइम

40 जिंदा कारतूस के साथ रानीखेत विधायक का भाई गिरफ्तार

बनबसा। सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 57वीं वाहिनी को एक बड़ी सफलता मिली है। सीमा चैकी बनबसा में तैनात एसएसबी के जवानों ने दो लोगों को अवैध सामान और 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति उत्तराखंड विधानसभा सदस्य का भाई बताया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसबी के सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भारत से नेपाल को जा रहे दो व्यक्तियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके सामानों की गहनता के साथ जांच की गई। जांच में अवैध सामानों के साथ 7.65 एमएम के अवैध 40 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड धर्म

मानसून के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि

बदरीनाथ/ केदारनाथ। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम यात्रा में मानसून के बाद आशातीत वृद्धि हो रही है, जिससे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उत्साहित है। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में बरसात के बाद अब तीर्थयात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हो रही है प्रत्येक दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन हेतु पहुंच रहे है। श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग दुरस्त है। कुछ एक जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही है लेकिन सड़क मार्ग सुचारू [more…]