Archives
धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर इसी माह से भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह ग के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल जारी करने का निर्णय लिया है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार अब तक 16 हजार से ज्यादा नौकरी देने का भी रिकॉर्ड बना चुकी है। राज्य में बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में पुष्कर सिंह धामी सरकार सबसे धाकड़ साबित हो रही है। सरकार ने [more…]
Uttarakhand: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में ‘शिव-शक्ति’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए इस प्रोजक्ट की खास बातें
उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम जोर शोर से चल रहा है। यह रेल लाइन 126 किलोमीटर होगी। खास बात यह है कि इस रेल लाइन में 105 किलोमीटर की 17 सुरंगों को तैयार किया जा रहा है। रेल परियोजना पर सुरंगों की खुदाई का काम लगातार बढ़ रहा है और साथ ही नए रिकॉर्ड भी बनाया जा रहा है। सुरंग की खुदाई करने वाली दो मशीनों शिव और शक्ति ने भी इस परियोजना के काम में नया रिकॉर्ड तैयार किया है। टनल बोरिंग मशीन यानी टीबीएम शिव और शक्ति ने अगस्त महीने में 1080.11 रनिंग मीटर (आरएम) सुरंग [more…]
अंडरवर्ल्ड डाॅन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को जेल में दीक्षा मामले की जांच शुरू
देहरादून। उत्तराखंड सरकर ने अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवल्र्ड डाॅन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को जेल में महंत पद की दीक्षा देने के मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।गुरुवार के विशेष सचिव रिद्धिम अग्रवाल ने अपर महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग यशवंत चैहान को जांच अधिकारी नामितएक सप्ताह में जांच आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में अक्टूबर में नहीं होंगे निकाय चुनाव, राज्य सरकार ने तय की नई तारीख
उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। धामी सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को शपथ पत्र में यह जानकारी दी है। बताया गया है कि स्थानीय निकाय चुनाव 25 अक्टूबर तक पूरे नहीं होंगे। Uttarakhand Nikay Chunav updatesहाईकोर्ट में नए शपथपत्र को पेश करते कि उत्तराखंड में नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है। इसके अलावा 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया को भी 3 सितंबर से शुरू कर दिया गया है। परिसीमन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। सरकार ने शपथ पत्र में क्या बताया?सरकार ने बताया कि [more…]
Kedarnath Yatra: मानसून सीजन के बाद बाबा केदार के दर पर बढ़ी रौनक, भोले बाबा के जयकारों के साथ पहुंचे श्रद्धालु
केदार घाटी में बारिश कम होने बाद श्री केदारनाथ धाम यात्रा पटरी पर लौटने लगी है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। केदार बाबा के दर्शन कर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आ रहे हैं और अपने सुखद अनुभव साझा कर रहे हैं। Kedarnath Yatra started againगुवाहाटी से बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि पैदल रास्ता अब दुरुस्त हो गया है एवं लगातार यात्रा चल रही है। पैदल मार्ग पर पानी, बिजली, खाना, शौचालय सहित अन्य सभी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दर्शन भी बहुत अच्छे [more…]
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिमालय के संरक्षण के लिये सामुहिक प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा। हमारी पीढ़ियों [more…]
Uttarakhand: उत्तराखंड में भीषण हादसा, लोडर वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर; दो भाइयों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। एक बार फिर से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा हरिद्वार जिले के चुड़ियाला गांव के पास हुआ है। हादसे में स्कूटी पर सवार दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। Roorkee Scooty Loader Vehicle Collisionहादसे के बाद से दोनों युवकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय आरिफ उर्फ मोटा अपने चचेरे भाई शाहनवाज और शाहरूख के साथ स्कूटी पर सवार होकर भगवानपुर जा रहा था। जैसे ही [more…]
Uttarakhand Weather Update: आज उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया गया यलो अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। उधर लगातार बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने रही हैं। उत्तरकाशी का वरुणावत पर्वत लगातार दरक रहा है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में लगातार बारिश से जलभराव की समस्या सामने आ रही है। लोगों को घंटों तक जाम में जूझना पड़ रहा है। इस बीच राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। आज उत्तराखंड के तीन पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Uttarakhand Weather Update 7 Septemberमौसम विभाग [more…]
Uttarakhand: देश के 10 होनहार छात्रों में शामिल हुए अगस्त्यमुनि के अनिमेष, IIFT से करेंगे पीएचडी; बधाई दें
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान यानी आईआईएफटी के बारे में आपने सुना ही होगा। इस संस्थान में विलक्षण बुद्धि के छात्रों का चयन होता है। इन विलक्षण बुद्धि के छात्रों में अब रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि के रहने वाले अनिमेष भी शामिल हो गए हैं। Agastyamuni boy Animesh Chandra selected in IIFTजी हां अगस्त्यमुनि के होनहार युवा अनिमेष चंद्रा का चयन आईआईएफटी दिल्ली में हुआ है। अब अनिमेष इस प्रतिष्ठित संस्थान से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में पीएचडी करेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) को भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। आईआईएफटी इस संस्थान में [more…]
Uttarakhand: पहाड़ के शंभु दयाल की राम भक्ति, 35 करोड़ से अधिक बार लिख चुके हैं श्रीराम का नाम
आज बात करते हैं अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले शंभु दयाल जी की। शंभु दयाल (Ram Bhakt Shambhu Dayal) को राम नाम की रट लग गई। इतना ही नहीं, बीते 35 वर्षों में वे 35 करोड़ बार राम का नाम लिख चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभु दयाल कलियुग के सबसे बड़े राम भक्त हैं। लोग यह भी बताते हैं कि शंभु दयाल को राम नाम के अलावा और कुछ भी नहीं सुहाता। उन्होंने जीवन भर राम का नाम जपने की प्रतिज्ञा ली है। शंभु दयाल दावा करते हैं कि वे 35 करोड़ [more…]
