Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

दून लाइब्रेरी में उत्तराखण्ड की जल व्यवस्था पर चर्चा, ठोस नीति बनाने पर ज़ोर

दून पुस्तकालय (लाइब्रेरी) में सोमवार को सरकार से उत्तराखण्ड के लिए ठोस जल नीति बनाने की माँग की गई। वक्ताओं ने राज्य में घटते भूजल भंडार और समग्र रूप से जल संसाधनों के कुप्रबंधन पर चिंता व्यक्त कीं। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, उत्तराखंड और हिमालय के संदर्भ में महत्वपूर्ण मुद्दों पर समय-समय पर चर्चा का आयोजन करता रहा है। पूर्व में अब तक केदारनाथ आपदा के आलोक में प्राकृतिक आपदा और उसके बाद वनाग्नि पर ऐसे दो गोलमेज सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। सोमवार को इसी क्रम में उत्तराखंड की जल व्यवस्था पर तीसरा गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

अनाधिकृत निर्माण पर MDDA सख्त, निर्माणाधीन कांप्लेक्स सील

देहरादून। अवैध निर्माण पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की कार्रवाई जारी है। एमडीडीए ने सोमवार को ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर इंडियन बैंक के सामने एक अनाधिकृत संपत्ति को सील कर दिया। यह संपत्ति सुनील ग्रोवर और शंभू पासवान की है। यह कार्रवाई एसडीएम ऋषिकेश के आदेश पर की गई। इस दौरान एमडीएम के एई शशांक सक्सेना, जेई प्रिंस कुमार व संजय जगूड़ी और सुपरवाइजर वीरेंद्र खंडूरी के अलावा एम्स चैकी का पुलिस बल मौजूद था।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

DGP का कप्तानों को आदेश- फुट पैट्रोलिंग बढ़ाएं, रात एक बजे तक स्वयं करें गश्त पार्टियों की चेकिंग

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में अपराधों की प्रभावी रोकथाम और आम नागरिकों के मध्य सुरक्षा का माहौल स्थापित करने के लिये गश्त (फुट पैट्रोलिंग) प्रभावी रूप से की जाए, जिससे जन सामान्य में सुरक्षा के प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न हो सके। उन्होंने समस्त जनपद प्रभारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था के सबंध में कई अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए। 1-प्रायः रात्रि के समय आपराधिक तत्वों की सक्रियता बढ़ जाती है और चोरी, लूट, डकैती तथा महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार की घटनाएं घटित होती है। इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ट्रैफिक मैनेजमेंट की बैठक में सचिव गृह ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए दिए सुझाव

देहरादून। सचिव गृह शैलेश बगोली ने सोमवार को प्रदेश एवं विशेषकर देहरादून और अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य सम्बन्धित एजेंसियों के साथ बैठक की। सचिव गृह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की समस्या के निराकरण के लिए शीघ्र ही अल्पावधिक एवं दीर्घावधिक योजनाएं तैयार की जाएं। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात निदेशालय देहरादून सहित सभी जनपदों में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए कार्य करेगा। सचिव गृह ने यातायात संकुलन को दूर करने के लिए आधुनिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

मेडिकल कॉलेजों को मिले 104 लैब टैक्नीशियन

देहरादून। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 लैब टैक्नीशियन मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के उपंरात चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। चयनित लैब टैक्नीशियनों की तैनाती से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को मेडिकल रिपोर्ट सटीक व समय पर मिल सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को सुदृढ़ [more…]

उत्तराखण्ड

वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

ऊधमसिंह नगर। उधमसिंह नगर पुलिस ने गदरपुर क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमले के आरोपी को बन्दूक और चार जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक पेशेवर लकड़ी तस्कर और वाहन चोर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास के मुकदमे विभिन्न न्यायालयों मे विचाराधीन है। थाना बाजपुर में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। 06 सितम्बर 2024 की शाम पीपलपड़ाव जंगल मे वन विभाग की गश्ती टीम पर कुछ बदमाशों ताबडतोड फायरिंग की, जिसमें वन विभाग के रेंजर और कुछ अन्य कर्मी घायल हो गए थे। वन रेंजर, पीपलपड़ाव रेंज, [more…]

Estimated read time 1 min read
आम मुद्दे उत्तराखण्ड

UKSSSC से चयनित 78 अमीनों को PWD में मिली नियुक्ति

‘देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) से चयनित अमीनों को उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग में वेतनमान ₹ 25500-81100 (वेतन मैट्रिक्स 4) पर नियुक्ति दे दी गई है। नए नियुक्त अमीनों को समय-समय पर शासन द्वारा स्वीकृत मंहगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देय होंगे।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एएनएम पूजा परमार ने आत्महत्या के विचारों से निपटने के बताए तरीके

नौगांव। नौगांव ब्लाक मुराड़ी, मस्सू, डामटा, उपराड़ी, कोटि बनाल, राना गांव आदि के 20 गांवों में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत बुरांस परियोजना के सहयोग से समूह की महिलाओं ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम का संदेश दिया। इस आयोजन में गांव की आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, ग्राम प्रधान और अन्य समुदाय के सदस्यों ने सक्रिया रुप से भाग लिया। एएनएम पूजा परमार ने मुराडी गांव में आत्महत्या के विचारों से निपटने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। एएनएम राणा ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था बुरांस परियोजना के हर संभव सहयोग का भरोसा [more…]

उत्तराखण्ड

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SIMS) ने एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसका उ‌द्देश्य फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समुदाय के भीतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। यह शिविर SIMS परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोगी और आगंतुक शामिल हुए। डॉ. आलोक त्यागी, जो एक प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट हैं, ने कमर दर्द की रोकथाम और प्रबंधन पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उनके संबोधन में विशेष रूप से वर्तमान समय में जीवनशैली में बदलाव और चिकित्सीय तकनीकों पर प्रकाश डाला गया। डॉ. नरेश परिहार ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

संपत्ति के विवाद में सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या

सितारगंज। सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति के बंटवारे को बड़े भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। गुरेन्द्र पाल पुत्र मेहर सिंह (58) निवासी वार्ड नंबर 7 हाथीखाना मौहल्ला छोटे गुरूद्वारे के पास सितारगंज की सितारगंज मुख्य बाजार में पाल इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से दुकान है। रविवार को एक व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर स्वयं मौके से फरार हो गया। पुलिस ने खून से लतपथ गुरेन्द्र सिंह [more…]