Archives
एलआईसी का रिश्वतखोर इंजीनियर गिरफ्तार
देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) ने मंगलवार को एलआईसी के सहायक अधिशासी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भगवती प्रसाद को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर ने पेंडिंग बिलों के भुगतान के लिए 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि, बाद में वह 40 हजार रुपये में मान गया था। मंगलवार को शिकायतकर्ता हरिद्वार रोड पर स्थित एलआईसी के मंडल कार्यालय में रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान सीबीआई की टीम ने सहायक अधिशासी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भगवती प्रसाद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की ट्रैप टीम देर [more…]
उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश को फिर खुला समर्थ पोर्टल
देहरादून। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालय परिसरों एवं सम्बद्ध निजी व सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिये एक और मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने 11 से 14 सितम्बर तक एक बार फिर समर्थ पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया है। अभी तक प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से कोई भी छात्र-छात्राएं वंचित न रह जाय, इसके [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून बार एसोसिएशन के भवन का किया शिलान्यास और भूमि पूजन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को न्यायिक परिसर (पुरानी जेल) देहरादून में बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने सभी अधिवक्ततागणों को नए चैम्बर भवन के शिलान्यास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सहित पूरे देश में न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य को मजबूत करने का काम अनवरत रूप से किया जा रहा है। पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 8000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च की है। मुख्यमंत्री [more…]
गीतकार प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष व गीतकार प्रसून जोशी तथा फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से सम्बधित विभिन्न विषयों तथा प्रदेश में फिल्म निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होने राज्य की नई फिल्म नीति 2024 को फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए राज्य की फिल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए [more…]
ऊर्जा निगम का जेई 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने आज हर्बटपुर में यूपीसीएल के जेई परवेज आलम और उसके सहयोगी को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हएु रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जेई नये भवन में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए पैसे मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि नये भवन में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए हर्बटपुर में यूपीसीएल का जेई परवेज आलम द्वारा 15,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। आज विजिलेंस देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने जेई परवेज आलम व सहयोगी आदित्य नौटियाल को 15,000 रुपए रिश्वत [more…]
कांग्रेस को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में निकाय और केदारनाथ उपचुनाव पर चर्चा
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता और सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कॉडिनेशन कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। माहरा ने प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा किये गये कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए कहा कि कठिन समय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी के साथ काम किया है, जिसका नजीता बद्रीनाथ और मंगलौर का उपचुनाव है। इसी उमंग के साथ कांग्रेस पार्टी निकाय व केदारनाथ उपचुनाव में भी विजयी हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपने निकाय चुनावों में भी भाजपा को अपनी ताकत का अहसास [more…]
Uttarakhand Weather: देहरादून समेत 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी धूप खिलने से उमस बढ़ रही है तो अचानक मौसम बदलने से भारी बारिश का दौर भी शुरू हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर से उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा एसडीआरएफ और प्रशासन को भी मुस्तैद रहने की सलाह जारी की गई है। Uttarakhand Weather Update 10 September मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी [more…]
Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में 9 नवंबर से पहले लागू होगा नया कानून, CM ने दिया बड़ा अपडेट; जाने खास बातें
उत्तराखंड में 9 नवंबर से पहले समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में जानकारी दी है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में 09 नवम्बर 2024 से पहले समान नागरिक संहिता कानून को लागू कर दिया जाएगा। Uniform Civil Code law will be implemented in Uttarakhand देहरादून में न्यायिक परिसर (पुरानी जेल) देहरादून में बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन के शिलान्यास के दौरान सीएम धामी ने यह बात कही। सीएम ने कहा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून के अलावा धर्मांतरण कानून, [more…]
