Archives
हरिद्वार में ज्वैलरी शाॅप में डकैती में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स के यहां पांच करोड़ की डकैती में शामिल एक बदमाश की रविवार देर रात के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई। जबकि, एक मौके से फरार हो गया। रविवार रात साढ़े नौ बजे पुलिस BHEL तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार दो लोग पुलिस टीम पर फायर कर धनौरी रोड की तरफ भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया। आगे जाकर बाइक एक जगह पर रपट गई और बदमाश [more…]
बाइक पर बैठकर दून के ट्रैफिक का हाल जानने निकले डीएम और एसएसपी
पल्टन बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में छोटी-2 पार्किंग की संभावनाओं को तलाशने के दिए निर्देश पल्टन बाजार एवं सीएमआई चौक पर पिंक बूथ और पिंक टॉयलेट बनानेे के दिए निर्देश जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने तथा फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्य कर रही एजेंसियों को दी हिदायत देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आवास से एक ही मोटरसाईकिल पर सवार [more…]
उत्तरकाशी में कल बंद रहेंगे स्कूल
उत्तरकाशी। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने एहतियातन दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में एवं [more…]
Uttarakhand News: देहरादून में दो रिश्वतखोर अफसर गिरफ्तार, 15-15 हजार रुपये के लिए बेच दिया ईमान
उत्तराखंड में रिश्वतखोरी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। देहरादून से एक बार फिर से रिश्वतखोरी की शर्मनाक खबरें सामने आई हैं। सवाल ये ही है कि आखिर रिश्वतखोरी का भूत कर्माचारियों के सिर से कब उतरेगा। Employee arrested by CBI while taking bribe in Dehradunपहली खबर भारतीय जीवन बीमा निगर (एलआईसी) के अधिशासी अभियंता से जुड़ी है। अधिशासी अभियंता भगवती प्रसाद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि भगवती प्रसाद ने एक ठेकेदार से लंबित बिलों के भुगतान के बदले 57 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। ठेकेदार [more…]
डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून।प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों एवं संभावित इलाकों में माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाते हुये डेंगू पर नियंत्रण बनाये रखने के निर्देश दे दिये गये है। जिसकी स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर प्रत्येक दिन मॉनिटिरिंग की जायेगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत [more…]
Uttarakhand: श्रीनगर और कोटद्वार को मिले नए कोतवाल, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने जारी किए आदेश
पौड़ी गढ़वाल जिले में तीन पुलिस अफसरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने इसे लेकर तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस अफसरों को अब जल्द ही अपने दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं। Srinagar and Kotdwar new Kotwalपौड़ी गढ़वाल के एसएसपी एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के कोतवाल होशियार सिंह पंखोली को एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। अब श्रीनगर गढ़वाल कोतवाली के नए कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव होंगे। मणिभूषण श्रीवास्तव इससे पहले कोटद्वार के [more…]
बालश्रम की सूचना पर DM ने सहायक श्रम आयुक्त को लगाई फटकार
बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे प्रतिष्ठान, दुकान पर बालश्रमिक पाए जाने पर तय की जाएगी जवाबदेही बालश्रम कराते पाए जाने वालों पर की जाएगी विधिक कार्यवाही देहरादून। जनपद में बालश्रम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। जनपद में बालश्रम की सूचना पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को जनपद में छापेमारी के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि बालश्रम पर रोक लगाने हेतु छापेमारी की कार्यवाही के साथ-साथ विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाएं। दुकानो, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलो पर बालश्रम अपराध सम्बन्धी पोस्टर, पम्पलेट चस्पा कराये, जिसमें [more…]
Uttarakhand: ‘अब उत्तराखंड में अपराधियों को गोली से मिलेगा जवाब’, शुरू हुआ सत्यापन अभियान; DGP ने दी चेतावनी
उत्तराखंड में अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। इसे लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी चिंता व्यक्त की है। सीएम धामी ने इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी अभिनव कुमार से बात की है। DGP Abhinav Kumar gave strict warning to criminalsअब डीजीपी अभिनव कुमार ने भी साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सभी जिलों के पुलिस को पंजीकरण अभियान चलाने के आदेश दिया गया है। बाजारों में दुकानों में काम करने वालों, कूड़ा बीनने वालों और फड़ रेहड़ी वालों का सत्यापन किया जा [more…]
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व
देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 338वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। इसके पश्चात [more…]
Uttarakhand: उत्तराखंड में तैयार हुई साइबर कमांडो फोर्स, इन 10 जांबाजों का हुआ चयन; मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
उत्तराखंड में इस समय साइबर अपराध बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं। मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से साइबर अपराधी कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चाहे फिर वो केदारनाथ में हेली टिकट के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी हो या देहरादून में साइबर बैंक फ्रॉड, शहर से लेकर पहाड़ तक में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। Cyber commando force formed in Uttarakhandऐसे में इन साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड में साइबर कमांडो की फौज तैयार की गई है। इसके पहले चरण में 10 साइबर कमांडों को चयनित किया गया है। इस टीम में कौन [more…]
