Archives
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने गंगोत्री और यमुनोत्री में की विशेष पूजा-अर्चना
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के साथ ही उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सांसद नरेश बंसल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की प्रार्थना की। उतरकाशी मुख्यालय के दीनदयाल पार्क में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करने के बाद सांसद बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस को भाजपा हर वर्ष ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाती है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा इसे ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में भी मनाती है, जिसमें [more…]
केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे भाजपा नेताः माहरा
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह, भाजपा सहयोगी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ एवं मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई बयानबाजी की कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में निन्दा करती है। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस तरह की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी की लोकप्रियता से भयभीत है, इसीलिए अपने नेताओं से उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करवा रही है। भाजपा नेताओं द्वारा [more…]
CISF जवान पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 28 अगस्त को CISF जवान पर धारधार हथियार से जानलेवा हमले के आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। 28 अगस्त को CISF जवान अरविंद कुमार पुत्र गुरमुख सिंह निवासी शिवराजपुर, थाना कुण्डा, सुभाष चैक पर घर वापस जाने के लिए मैजिक का इंतजार कर रहा था। तभी उसने देखा कि सड़क के दूसरी तरफ एक युवक अंधेरे में खड़ी बाइक से तेल चुरा रहा था। अरविंद ने अपना मोबाइल फोन निकालकरयुवक का फोटो खींचने लगा। यह देख वह युवक अरविंद के पास आया और धारधार हथियार से अरविंद की गर्दन और पेट पर जानलेवा [more…]
पंचायत मंत्री से मिला उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधिमंडल
देहरादून।उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपनी मांगों के संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मिला। उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया। पंचायती राज मंत्री महाराज ने उनसे वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए परीक्षण करवाने के साथ ही उसे विधि विभाग को भेज दिया था। संविधान के अनुरूप ही मांगों विचार किया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज [more…]
उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, दो हाथी दांत के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ, यूपी एसटीएफ तथा वाइल्ड लाइफ क्राइम कस्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने आज एक ज्वाइंट आपरेश में बरेली क्षेत्र से तीन वन्य जीव तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद किए हैं। तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज, बरेली में वन्यजीव अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिल रहा था, जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। आज [more…]
उत्तराखंड से ITF खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं द हैरिटेज स्कूल की छात्रा दीया चौधरी
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड की पन्द्रह वर्षीय छात्रा दीया चौधरी ने अकरा घाना में आयोजित जे 30 इंटरनेशनल टेनिस फैडरेशन टूर्नामेंट जीतकर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने कैरियर की लंबी छलांग लगाकर अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करते हुए खिताब पर कब्जा कर दीया चौधरी उत्तराखंड से आईटीएफ खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान दीया चौधरी ने जबरदस्त प्रतिभा और धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सभी मैचों में एक भी [more…]
ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश। ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी से मारपीट और जानलेवा हमले के एक और आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे का बेटा है। सुनील उर्फ गंजा इस समय इसी मामले में जेल में बंद है। 02 सितम्बर 4 को संदीप भंडारी पुत्र दयाल सिहं भंडारी निवासी 14 बीघा, मुनिकी रेती, टिहरी गढवाल ने योगेश डिमरी को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट किए जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0स0- 456ध्24 धारा 109(1)ध्352 बी0एन0एस0 बनाम सुनील गंजा [more…]
मुख्यमंत्री ने दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को केक खिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दृष्टि बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने स्वयं द्वारा तैयार किया गया माॅडल उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान [more…]
