Archives
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के डिस्पोजल रेट में उत्तराखण्ड देश में पहले नम्बर पर
योजना के तहत 174 मेगावाट की परियोजनाओं पर कार्य गतिमान टिहरी, उत्तरकाशी और चम्पावत जिलों में हो रहा काफी अच्छा कार्य देहरादून। सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया है कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की गाइडलाइन में संशोधन के बाद इस योजना के प्रति लोगों की तेजी से रूचि बढ़ी। अभी इस योजना के तहत 174 मेगावाट की परियोजनाओं पर कार्य गतिमान हैं। इस योजना के तहत टिहरी, उत्तरकाशी और चम्पावत जिला में काफी अच्छा कार्य हो रहा है। मोरी तहसील के कुकरेड़ा गांव में सोलर के साथ अदरक की खेती का कार्य भी हो रहा है। एक ही [more…]
अश्विनी मिस फ्रेशर और आकाश बने मिस्टर फ्रेशर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ बेसिक एंड एप्लाईड सांइसेज द्वारा ’रूबरू’ शीर्षक से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। ’रूबरू’ यानी किसी से आमने-सामने मिलना। रूबरू शीर्षक को समझते हुए नए साथियों ने नई शुरूआत का आगाज किया। नई शरुआत मेें जितना रोमांच होता है, नई शुरूआत उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फ्रेशर्स पार्टी में नव आगन्तुकों का स्वागत किया गया। नव आगुन्तक छात्र-छात्राएं (फ्रेशर्स), वरिष्ठ छात्र-छात्राओं (सीनियर) व फेकल्टी सदस्यों के साथ पूरी सादगी और ताजगी के साथ परिचित हो पाए। फ्रेशर्स पार्टी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के [more…]
गांधी जयंती पर संस्कार ग्लोबल स्कूल के बच्चों को फल बांटे
देहरादून। गांधी जयंती पर आज भारूवाला ग्रांट वार्ड 79 के अंतर्गत जाली गांव में संस्कार ग्लोबल स्कूल के बच्चों को फल वितरित किये गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड़ ने कहा कि अहिंसा की पुजारी महात्मा गांधी को देश ही नहीं पूरे विदेश में भी सम्मान दिया जाता है। बैरिस्टर बनने के बाद 1893 में गांधी एक कानूनी मामले के लिए साउथ अफ्रीका गए। लेकिन वहां जब उन्हें नस्लभेदी टिप्पणियों और भेदभाव का सामना करना पड़ा, तो उनके जीवन की दिशा ही बदल गई। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय को उनके [more…]
टावर, वायरलैस पेसमेकर आरबिटल के लिए अन्य राज्यों से इन्दिरेश अस्पताल पहुंच रहे हार्ट पेशेंट
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में हाईटैक हार्ट ट्रीमेंट लेने के लिए मरीज़ देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ह्दय रोग विभाग 2 कैथ लैब संचालित हैं। कैथ लैब में टावर, आरबिटल, लीडलैस पैसमेकर जैसे अत्याुधनिक हार्ट प्रोसीजर सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। पिछले दिनों उत्तराखण्ड समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, बिहार , मध्य प्रदेश, पंजाब, केरल व राजस्थान आदि क्षेत्रों से पहुंचे दो दर्जन से अधिक मरीज़ हाईटैक हार्ट ट्रीटमंेट का लाभ ले चुके हैं। पेशेंट सुमित्रा देवी उम्र 81 वर्ष निवासी लखनउ, उत्तर प्रदेश को लंबे समय से [more…]
शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षिक
देहरादून।विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत प्रवक्ता संवर्ग में 292 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती देने के निर्देश दे दिये गये हैं। इन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी तथा गणित विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष की जायेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिये राज्य सरकार ने प्रवक्ता संवर्ग में 851 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती का निर्णय [more…]
राज्य सरकार अगले बजट सत्र में लाएगी भू-कानून : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में नगर निकाय क्षेत्र से बाहर ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति खरीद सकता है, परंतु ऐसा संज्ञान में आया है कि एक ही परिवार में अलग-अलग नामों से भूमि क्रय करके उक्त प्राविधानों का उल्लंघन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसकी जांच करायेंगे और जिन भी व्यक्तियों ने ऐसा किया है उनकी भूमि राज्य सरकार में निहित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य [more…]
हिंदी कहानी लेखन में प्रिया प्रथम, रोजी द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रिया पंवार प्रथम, रोजी द्वितीय एवं आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।प्रतियोगी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर डॉ गीता रावत ने कहा कि हिंदी भाषा भारत के अलग-अलग राज्यों के धर्मों, जातियों, संस्कृति, वेशभूषा व खान-पान वाले लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। देश को एक रखती है। इतना ही नहीं हिंदी विदेशों में बसे भारतीयों को आपस [more…]
उत्तराखंड में जजों के ट्रासंफर
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने कई जजों के तबादले किए हैं। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। ट्रासंफर राहुल कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, ऋषिकेश को सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन), देहरादून रिंकी साहनी, सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन), देहरादून को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन), देहरादून सईद गुफरान, अतिरिक्त न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, देहरादून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून संजीव कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून प्रथम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून। संदीप सिंह भंडारी, प्रथम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून को द्वितीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून। संदीप सिंह भंडारी को सीबीआई मामलों की सुनवाई के लिए पहले से प्रदत्त [more…]
नैनीताल हाईकोर्ट में सेक्शन अधिकारियों का प्रमोशन
नैनीताल। उच्च न्यायालय नैनीताल में 5 अनुभाग अधिकारियों मृत्युंजय सिंह, जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव राव भट्ट और सुगाता ढौंडियाल को 67,700-2,08,700 (स्तर-11) के वेतनमान में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है।
एम्स ऋषिकेश के खाते में एक और उपलब्धि, दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में आया निदेशक का नाम
ऋषिकेश। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनियाभर के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में इस बार एम्स ऋषिकेश की प्रोफेसर मीनू सिंह को भी जगह दी गई है। प्रोफेसर मीनू सिंह वर्तमान में एम्स संस्थान की कार्यकारी निदेशक हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। यह सूची केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से सर्वे के बाद जारी की गई। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में हुए शोध का सर्वे कराने [more…]
