Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री ने 119 प्राथमिक शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेशभर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का लाभ मिलेगा। यह बात प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज एस.सी.ई.आर.टी. सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समरोह में कही। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नव नियुक्त अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एनएसएस स्वयंसेवियों ने गरीब बच्चों की सहायता कर मनाया “दान उत्सव”

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला कैंपस में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चल रहे दान उत्सव कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश नेगी के दिशा निर्देशन में गरीब असहाय लोगों को उनकी आवश्यकता का सामान वितरित कर किया गया। एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को स्टेशनरी का सामान, महिलाओं व बच्चों को कपड़े, कंबल इत्यादि वितरित कर सहायता की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ हेमलता भट्ट एवं डॉ अनु राही ने बताया की दान उत्सव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ईईएसएल से छिना स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य

कल प्रातः 11 बजे नगर निगम परिसर से रवाना होंगी वार्डवार मय वाहन 35 टीमें देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल ने सम्पूर्ण व्यवस्था आंकलन के पश्चात अपने संकल्प को कायम रखते हुए शहर की स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत की  जिम्मेदारी अब नगर निगम को दे दी है,एक ही शाम में ईईएसएल से यह कार्य वापस लिया गया है जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। नई लाईट लगाने का कार्य फिलहाल दिसम्बर 2024 तक ईईएसएल के पास ही रहेगा। बहरहॉल बैकअप में डीएम के निर्देशानुसार निगम नई लाईट/उपकरण का रेट कान्टेªक्ट भी करेगा। नगर निगम देहरादून क्षेत्र में खराब बहुताधिक संख्या में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी संविन बंसल का बड़ा एक्शन

देहरादून। जिलाधिकारी संविन बंसल ने 04 अक्टूबर के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान 8 चिकित्सक, 2 नर्सिंग स्टाफ, 10 आउटसोर्स कर्मी एवं 2 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० प्रदीप कुमार चन्दोला का अन्यत्र जनपद में स्थानान्तरण की संस्तुति की है। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की कुल 165 बेडों की क्षमता के सापेक्ष चिकित्सालय में मात्र 74 मरीज ही भर्ती पाये गये। चिकित्सालय स्थित शौचालयों एवं वार्डों में में सफाई व्यवस्था न्यून [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय का बाबू निलम्बित, एआरटीओ का तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऋषिकेश में तैनात वरिष्ठ सहायक कमल प्रसाद गौड़ को निलंबित कर उप जिलाधिकारी, डोईवाला कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। साथ ही एआरटीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय के कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांग है। जिलाधिकारी ने 04 अक्टूबर को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्क्रूटनी कक्ष में तैनात कमल प्रसाद गौड़, वरिष्ठ सहायक बिना कोई कार्य करते हुए उदासीन स्थिति में थे, जबकि कक्ष के बाहर लगभग 35-40 व्यक्ति प्रतीक्षा करते व्यथित पाये गये। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का आगाज़

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 7 से 10 अक्टूबर तक रंगारंग सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य आगाज़ हुआ। सांस्कृतिक सप्ताह में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी इनमें रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्विज, वाद-विवाद, नृत्य, गीत एवम् सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस स्थित सभागार में किया गया। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सांस्कृतिक सप्ताह के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रति [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिली एक दर्जन फैकल्टी

देहरादून। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करते हुये राज्य सरकार ने एक दर्जन और मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इनमें से 07 संकाय सदस्यों को सोबन सिंह जीना राजकीय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च, अल्मोड़ा तथा 05 फैकल्टी को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वारा में संविदा के माध्यम से नियुक्ति दी गई है। मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की तैनाती से छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन जहां सुचारू होगा वहीं मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नियमित फैकल्टी की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू

देहरादून। स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण अस्थायी रूप से बंद की गई प्रमुख विभागों की वेबसाइटों को रविवार को सुचारू कर दिया गया है। आज अपनी सरकार, ई-,ऑफिस, ई-रवन्ना पोर्टल, चारधाम पंजीकरण जैसी मुख्य साइट को सुचारू कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार को सीएम हेल्पलाइन को सुचारू कर दिया गया था। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण उत्तराखंड शासन की कई महत्वपूर्ण साइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। शनिवार को राजस्थान से देहरादून लौटने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एनआईसी, आईटीडीए, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुष मिस्टर और वंदिता मिस फ्रेशर बने

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। स्टूडेंट काऊंसिल की ओर से आयोजिक फ्रेशर पार्टी में आयुष मिस्टर फ्रेशर बने जबकि वंदिता के सिर मिस फ्रेशर का ताज सजा। मिस्टर स्पार्कल का खिताब मयंक ने जीता जबकि मिस स्पार्कल वंशिका एवं अनामिका संयुक्त रूप से रहे। इस मौके पर डीन प्रो.गीता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि फ्रेशर पार्टी का मकसद जहां एक ओर नई प्रतिभाओं की पहचान होती है वहीं नए बच्चों का पुराने से परिचय कराना होता है। इस औपचारिक मुलाकात में स्टूडेंट [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में प्राइवेट आयुष डाक्टर भी रोगियों को दे सकेंगे एलोपैथिक दवाइयां

देहरादून। उत्तराखंड में निजी पंजीकृत आयुष चिकित्सक भी आकस्मिक एवं आपातकालीन स्थिति में रोगियों की जान बचाने के लिए मार्डन औषधियों (एलोपैथिक) का प्रयोग कर सकेंगे। निदेशालय ने शासन से प्राइवेट आयुष चिकित्सक को भी आपातकालीन स्थिति में एलोपैथिक दवाओं के प्रयोग की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। देखें पत्र