Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

250 मीटर से ज्यादा ज़मीन खरीदने वाले बाहरी लोगों की रिपोर्ट तलब

देहरादून। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड के समस्त जिलाधिकारियों को उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (अनुकूलन एवं उपान्तरण आदेश, 2001) (संशोधन) अधिनियम, 2007 के उल्लंघन के प्रकरणों में यथोचित विधिक कार्रवाई के संबंध में संक्षिप्त विवरण राजस्व परिषद, उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का आदेश दिए हैं।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू में नवरंग डांडिया 2.0 की धूम

गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों से यादगार बना नवरंग डांडिया बंगाली, गुजराती व नवरात्री व्यंजन के साथ पहाड़ी व्यंजन भी बने कार्यक्रम का आकर्षण देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को नवरंग डांडिया 2.0 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने गरबा व डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। तेज रोशनी से नहाए जगमग पंडाल में एक ओर गरबा नृत्य तो दूसरी ओर पंजाबी, गुजराती बंगाली सहित पहाड़ी पकवान दर्शकों के लिए आकर्षण का विशेष [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आर्थिकी एवं पारिस्थितिकी में संतुलन के लिए मुख्यमंत्री ने किया ‘त्रि-स्तम्भीय और नौ-सूत्रीय रणनीति कार्यक्रम का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आर्थिकी और पारिस्थतिकी में संतुलन के लिए ‘त्रि-स्तम्भीय और नौ-सूत्रीय रणनीति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य में ईकोलॉजी और इकॉनामी में संतुलन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में नियोजन विभाग द्वारा तीन स्तम्भों समुदाय सशक्तिकरण अभियान, नवाचार एवं तकनीकि अभियान तथा वित्तीय स्वायत्तता एवं साक्षरता अभियान पर रणनीति बनाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हम सबको अपना विशेष योगदान देना है। राज्य सरकार द्वारा विकास के साथ ही पर्यावरण संतुलन पर विशेष [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली-कुमाऊंनी संगीत की मची धूम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को कल्चरल वीक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली- कुमाऊंनी लोक गीत संगीत से सुरों की महफिल में चार चांद लगा दिए। छात्रा अनामिका राज द्वारा द्रापदी चीर हरण के मंचन की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। प्रस्तुति को देखकर भाव विभोर हो गए। गुरुवार देर शाम को एसजीआरआरयू के प्रांगण में नवरंग डांडिया 2.0 की महफिल सजेगी। विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं और फेकल्टी सदस्य नवरंग डांडिया कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। बुधवार को एकल नृत्य और समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्रा अनुष्का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून मेडिकल कॉलेज में दूर हुई मेडिकल फैकल्टी की कमी

देहरादून। राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की समस्या को दूर करते हुये विभिन्न संकायों में रिक्त पदों के सापेक्ष 15 फैकल्टी तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जिससे मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू होगी साथ ही बेस टीचिंग चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर उपचार भी मिल सकेगा। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापरक मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सरकार ने मेडिकल फैकल्टी के रिक्त पदों को शत-प्रतिशत भरने का निर्णय लिया है। जिसके तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संकाय सदस्यों के पदों को तेजी से भरा जा रहा है। इसी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को बांटे आर्थिक सहायता के चेक

नौगांव।आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के अंतर्गत उपकेंद्र नौगांव प्रथम में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं को सम्मानपूर्वक एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत 500-500 रुपए के चेक प्रदान किया गए। एएनएम पूजा परमार राणा के द्वारा स्वयं के व्यय से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली तीन गर्भवती महिलाओं को पोषाहार (अंडे, चना, गुड़, अनार आदि) वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ रोहित भंडारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव ने सरकार द्वारा प्रधानमंत्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भैया दूज के दिन बंद होंगे श्री केदारनाथ और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट

श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन बंद होते हैं • द्वितीय केदार मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि भी विजय दशमी के दिन तय होगी श्री बदरीनाथ / केदारनाथ धाम/ देहरादून । श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि शनिवार 12 अक्टूबर को विजय दशमी/ दशहरे के दिन श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की जायेगी। कपाट बंद होने की तिथि तय करने हेतु दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू हो जायेगी।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स पर असमंजस दूर हुआ

अब 38वें नेशनल गेम्स के साथ उत्तराखंड में ही होंगे विंटर नेशनल गेम्स देहरादून। लंबे इंतजार के बाद भी जब 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर असमंजस दूर नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद पहल करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी उषा से मुलाकात कर पूरा मामला उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री की पहल पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार के आयोजन की तारीखों के प्रस्ताव को सहर्ष मंजूरी दे दी है। अब उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होंगे। यही नहीं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रुड़की रोडवेज बस अड्डे से 95 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने रुड़की रोडवेज बस स्टेशन के पास से 317 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के मुख्य नशा तस्कर और दो स्थानीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 95 लाख रुपए बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर थाना सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत रुड़की रोडवेज बस स्टेशन के पास से 3 व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित 317 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि [more…]