Archives
विमान में बम की झूठी धमकी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
डोईवाला। डोईवाला कोतवाली पुलिस ने जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में बम होने की फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया में प्रसारित करने पर अज्ञात के खिलाफ धारा 132/351(3)/353(2) बीएनएस दर्ज किया है। आज डोईवाला कोतवाली में NPS मुंग पुत्र श्री NGK थंग (उप-कमाण्डेट/कासो) CISF यूनिट ASG देहरादून(जौलीग्रान्ट) ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कल 15 अक्टूबर को “X” HANDLE (सोशल मीडिया) पर एक फ्लाइट में बम होने की फर्जी/भ्रामक पोस्ट अपलोड की गई। उक्त पोस्ट के तथ्यों की जांच करने पर पोस्ट फर्जी व भ्रमक पायी गई। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर डोईवाला कोतवाली पुलिस ने [more…]
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान
देहरादून। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही देशभर में 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। यह सीट भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन से रिक्त चल रही है। जबकि, 47 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट (केरल की वायनाड सीट) पर 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा और उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर 20 [more…]
केदारघाटी में सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए 4836.63 लाख के कार्य स्वीकृत
देहरादून। केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग, सड़क मार्ग एवं अन्य स्थानों पर हुई क्षति को दुरुस्त करने एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 4836.63 लाख रुपए की धनराशि जारी हो गई है। लोक निर्माण विभाग की 29 एवं सिंचाई विभाग की 12 कार्ययोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। अतिवृष्टि के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मामले पर अपडेट ले रहे हैं एवं गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव को भी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग विपरीत परिस्थितियों के बीच लगातार [more…]
खनन से राजस्व प्राप्ति में भारी वृद्धि, पिछले वर्ष की तुलना में 78 प्रतिशत की वृद्धि
देहरादून। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितम्बर) में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने 456.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष 2023-24 (माह अप्रैल-सितम्बर) की तुलना में 200.65 करोड़ रुपये अधिक है। यह वृद्धि 78 प्रतिशत के करीब है, जो राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2022-23 में निदेशालय ने 472.25 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति की। वहीं, वर्ष 2023-24 में 645.42 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया था। यह राशि गत वर्ष (2022-23) की तुलना में 173.17 करोड़ रुपये अधिक है, जो लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि है। मुख्यमंत्री [more…]
किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कलां में एक दिन में ही बना डाले 350 मेंबर
देहरादून। किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कलां में 4 व 5 अक्टूबर 2024 को सदस्य बनाए जाने के संबंध में जिला अधिकारी को कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा वह पीयूष गौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कलां 4 वह 5 अक्टूबर को भाजपा नेताओं के दबाव में वार्ड मेहूवाला एवं पिथूवाला में एक दिन में 350 लोगों के सदस्यता ग्रहण कराई गई, इसके पूर्व में ना तो किसी तरह का विभाग द्वारा सूचना दी गई ना ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया। कांग्रेसियों ने चुनाव में अनियमिताएं [more…]
अर्पित कुमार के शानदार खेल की बदौलत जीता दून इंटरनेशनल स्कूल
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश सिंह मैमोरियल इंटर स्कूल सॉकर टूर्नामेंट में दून इंटरनेशनल स्कूल और जॉर्ज पब्लिक स्कूल की टीम ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। यहां सहस्त्रधारा रोड़ स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश सिंह मैमोरियल इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के चौथे दिन दून इंटरनेशनल स्कूल एवं विंहिल ग्लोबल स्कूल खेले गये मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी शुरूआती दौर से ही विपक्षी टीम के खिलाड़ियों पर हावी रहे और गोल करने के लिए मूव बनाकर आक्रमण [more…]
दून के प्रमुख व्यस्त्तम चौराहों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली प्रतिबन्धित
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर आये दिन प्रदर्शन,जुलूस, शोभायात्रा, रैली, आदि का आयोजन किया जाता है, जिस कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका प्रभाव सबसे अधिक प्रमुख मार्गों एवं चौराहों के आस-पास के यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण चौराहों के चारों ओर का मार्ग पूर्णतः अवरूद्ध हो जाता है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत मंथन के उपरान्त शहर में वर्षों से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए जन मानस के हित में शहर [more…]
मोरी में वज्रपात से 43 भेड़-बकरियों की मौत
उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के धारा गांव के जंगल में वज्रपात होने से 43 भेड़-बकरियों की मृत्यू हुई है। जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम के द्वारा के द्वारा मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित भेड़पालकों रू. एक लाख बहत्तर हजार की राहत राशि वितरित की है। तहसील मोरी के अंतर्गत धारा गांव के निकटवर्ती बायलुड़ी तोक के जंगल में गत सायं करीब 6 बजे अचानक वज्रपात होने के कारण धारा, जखोल व फिताड़ी गांव के भेड़पालकों की भेड़-बकरियों की मृत्यू होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर आज राजस्व एवं [more…]
सितारगंज सीएचसी बना उप जिला चिकित्सालय, मोरी को मिला सीएचसी का दर्जा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय और उत्तरकाशी जिले के मोरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत कर दिया गया है। अब दोनों अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के साथ डॉक्टरों की तैनाती होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्षेत्रीय जनता ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत [more…]
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को झटका, UKPSC इस महीने नहीं कराएगा ये भर्ती परीक्षा
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेण्डर के अनुसार उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत अपर निजी सचिव के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु प्रथम चरण की परीक्षा माह अक्टूबर, 2024 में प्रस्तावित थी परन्तु अपरिहार्य कारणों से प्रश्नगत परीक्षा माह अक्टूबर, 2024 में आयोजित किया जाना संभव नहीं है। प्रश्नगत परीक्षा की तिथि के लिए पृथक से विज्ञप्ति जारी की जायेगी।
