Archives
उत्तराखंड: अर्थव्यवस्था ने लगाई लंबी छलांग
देहरादून। 24 वर्षों की विकास यात्रा में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने लंबी छलांग लगाई है। आज अर्थव्यवस्था का आकार 24 गुना बढ़ा है। इसी प्रकार प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है। इससे साफ है कि उत्तराखंड राज्य में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। दो दशक दस माह के कालखण्ड में तमाम उतार चढ़ावों का सामना करते हुए उत्तराखंड ने हार नहीं मानी है। पहाड़वासियों के पहाड़ जैसे हौसले ने विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ने दी। आज राज्य की अर्थव्यवस्था (जीएसडीपी) लगातार सुधार की ओर है। अर्थव्यवस्था का बढ़ता आकार राज्य की समृद्धि को बयां कर [more…]
संवेदनशील सरकार: वर्षों बाद हुई घर वापसी तो भर आई आंखें
नारी निकेतन में रह रही महिलाओं को परिवार से मिलाने का प्रयास कर रही है सरकार फैमिली रीयूनियन प्रोग्राम के तहत अब तक 23 महिलाओं को मिल चुका है बिछड़ा परिवार देहरादून। इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसका अपना परिवार न हो। लेकिन वक्त की मार कई बार, इंसान को घर परिवार से इतना दूर कर देती है कि फिर वापसी की उम्मीद दिनों दिन क्षीण होती जाती है। महिला बाल कल्याण विभाग के अधीन देहरादून के केदारपुरम में संचालित नारी निकेतन में भी ऐसी कई दिल तोड़ने वाली कहानियां है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की [more…]
SGRRU खेलोत्सव: योगिक साइंस की क्रिकेट में खिताबी जीत
बास्केटबाॅल में नर्सिंग एवम् मैनेजमेंट की खिताबी जीत देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का चौथा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं के नाम रहा। क्रिकेट के फाइनल में स्कूल आफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी ने खिताबी जीत दर्ज की। कबड्डी के नाॅक आउट मुकाबलों में स्कूल आफ एग्रीकल्चर, स्कूल आफ मैनेजमेंट एवम् स्कूल आफ फार्मेसी ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर चौथे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ आर.पी.सिंह, [more…]
ज्योतिर्मठ में सुरक्षात्मक कार्यों की DPR तैयार, IIT रुड़की से परीक्षण कराने के बाद जल्द शुरू होंगे
चमोली। ऐतिहासिक एवं धार्मिक शहर ज्योतिर्मठ की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। भूधंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ शहर में सुरक्षात्मक कार्याे के लिए डीपीआर तैयार करने का काम लगभग पूरा हो गया है। आईआईटी रुड़की से डीपीआर का परीक्षण पूरा करने पर जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को ज्योतिर्मठ में स्थानीय लोगों को प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए यह बात कही। ज्योतिर्मठ में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यो को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में स्थानीय लोगों के साथ बैठक हुई। जिसमें कार्यदायी संस्थाओं ने [more…]
IPS में प्रोन्नत सरिता डोबाल और हरीश वर्मा को DGP ने पहनाए बैच
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों सरिता डोबाल तथा हरीश वर्मा को भारतीय पुलिस सेवा के बैच पहनाये और प्रोन्नति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, आनंद शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक एवं पी रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था भी उपस्थित रहे।
दून इंटरनेशनल स्कूल और निर्मला आश्रम दीपमाला स्कूल सेमीफाइनल में
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के अंतर्गत दून इंटरनेशल स्कूल व निर्मला आश्रम दीपमाला स्कूल ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के अंतर्गत खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला क्वार्टर फाइनल मैच दून इंटर नेशनल स्कूल एवं द हैरिटेज स्कूल के बीच खेला गया और मैच के शुरूआती दौर से ही दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर रणनीति बनाते हुए गोल [more…]
शिक्षा विभाग में निकली बम्पर नौकरियां, UKPSC ने जारी की प्रवक्ता के 613 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 के अंतर्गत रिक्त 613 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथिः 18 अक्टूबर, 2024ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि: 07 नवम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)आवेदन शुल्क- Net Banking/Debit Card/Credit Card/UPI द्वारा जमा किए जाने की अंतिम तिथिः 07 नवम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन किए जाने की प्रारम्भिक तिथिः 19 नवम्बर, 2024ऑनलाइन [more…]
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने घोषित किया इन दो भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023 और प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ग) परीक्षा-2023 का परीक्षाफल घोषित कर दिया है।
’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’: अब नैनीताल मॉडल का अनुसरण करेंगे बाकी जिले
देहरादून । ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नैनीताल(हल्द्वानी) के मॉडल का अब प्रदेश की सभी जनपदों में अनुसरण किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों को नैनीताल मॉडल पर अपने-अपने जिलों में संवेदीकरण कार्यशाला एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से समस्त जिलाधिकारी को जारी पत्र में कहा गया है कि नैनीताल के हल्द्वानी शहर में ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजनान्तर्गत बालिकाओं के साथ ’’संवेदीकरण कार्यशाला’’ एवं असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करने के प्रयोग/मॉडल के सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध [more…]
उपनल कर्मचारियों के मामले में प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका
देहरादून। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 25,000 कर्मचारियों के मामले में सरकार की ओर से दाखिल विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज कर दिया है। उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में करीब 25 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों ने समान काम के लिए समान वेतन और नियमितीकरण को लेकर पूर्व में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर वर्ष 2018 में नैनीताल हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने और उन्हें नियमित करने के लिए नियमावली बनाने [more…]
