Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नया लालढांग-झिरना में बंदोबस्त कार्य का एडीएम ने किया निरीक्षण, अभिलेख प्रक्रिया में तेजी के निर्देश

भीमताल। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील रामनगर के नया लालढांग एवं नया झिरना गांव में संचालित बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदोबस्त एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।बताया गया कि वर्ष 1994 में ग्राम लालढांग व झिरना के निवासियों को राजस्व एवं वन विभाग के बीच भूमि विनिमय के तहत तत्कालीन राजस्व ग्रामों से हटाकर रामनगर-काशीपुर मार्ग से सटे वन क्षेत्र नया लालढांग एवं नया झिरना में विस्थापित किया गया था। वर्तमान में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खुर्पाताल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दूसरे दिन भी जारी रहा अभियान

भीमताल। खुर्पाताल क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिन तक चले अभियान में प्राधिकरण की जमीन से अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई की गई।बताया गया कि हाल ही में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान प्राधिकरण की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उनके निर्देशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाए।सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में दस इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी बने

देहरादून। पुलिस मुख्यालय द्वारा दस इंस्पेक्टरों को ‘‘पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान लेवल-10) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। प्रदोन्नति पाने वाले इंस्पेक्टर, नागरिक पुलिस, अभिसूचना एवं सशस्त्र पुलिस मे दल नायक के अलावा प्रतिसार निरीक्षक पद पर तैनात थे।   पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इन्हें मिली पदोन्नति1- चन्द्र मोहन, टिहरी गढवाल2- भावना कैंथोला, अल्मोड़ा3- होशियार सिह, पीटीसी नरेन्द्रनगर4- देवेन्द्र सिह, चम्पावत5- चंचल शर्मा, उत्तरकाशी6- अंजना नेगी, नैनीताल7- उमेश मलिक, पिथौरागढ8- संतोष कुमार बगडवाल, अभिसूचना मुख्यालय9- वेद प्रकाश, रूद्रप्रयाग10- संजय कुमार उप्रेती,एसडीआरएफ पुलिस मुख्यालय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

संसारी माता मंदिर और प्राचीन गैबी नाथ मंदिर में हनुमान जयंती पर सुंदर कांड का पाठ

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी स्थित संसारी माता मंदिर और प्राचीन गैबी नाथ मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आज विष्णु राय व उनकी धर्मपत्नी रीता राय द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। पंडित अर्जुन पोड़ेल गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग और मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना द्वारा पूजा-अर्चना की गई और देश-प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। सुंदर कांड पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। महंत कमल कुमार गिरी ने बताया की प्राचीन गैबी नाथ मंदिर में ब्रह्मलोक एन्क्लेव चन्द्रबनी सेवलाकलां में दीपक प्रधान एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नवजात के पिता के बयान से यूट्यूब चैनल ‘राय शुमारी’ की खबर की खुली पोल

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन ने SSP को तहरीर देकरयूट्यूब चैनल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की राय शुमारी यूट्यूब चैनल पर 5 करोड़ की मानहानि का दावा भी ठोकेगा अस्पताल प्रबंधन देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक समाचार प्रसारित करने पर कड़ा रुख अपनाया है। अस्पताल प्रबंधन ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर  यूट्यूब चैनल ‘राय शुमारी’ के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं, अस्पताल प्रबंधन यूट्यूब चैनल ‘राय शुमारी’ पर 5 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा भी करने जा रहा है। एसएसपी को दी तहरीर में अस्पताल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डोईवाल का प्रभारी बीईओ और स्कूल की संचालक एक लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने आज डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट और एक स्कूल की मालिक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत अध्ययनरत छात्रों के प्रतिपूर्ति के बिलों के भुगतान के एवज में मांगी गई थी। गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश के संचालक ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उनके स्कूल में आरटीआई के तहत पढ़ रहे बच्चों के बिलों का भुगतान करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। विजिलेंस ने शिकायत की पुष्टि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

संस्कार और शिक्षा का संगम: पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव की धूम

रंगारंग कार्यक्रमों से सजी संध्या, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान; “छात्राएं देश का भविष्य”— डॉ. हरीश सिंह बिष्ट भीमताल। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट एवं प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वन पंचायत भूमि कराई मुक्त

भीमताल। क्षेत्र में वन पंचायत की भूमि पर बिल्डर्स द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को चिन्हित किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, भूमि विवाद से अतिक्रमण तक कई मामलों का मौके पर निस्तारण

भीमताल , 28 मार्च। कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सड़क, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, पेयजल, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और विकलांगता प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मनोज मनराल (न्यू आदर्श कॉलोनी, रामपुर रोड) द्वारा कॉलोनी के गेट विवाद का मामला उठाया गया, जिस पर आयुक्त ने मौके पर ही समाधान कराया। प्रदीप चंद जोशी (बद्रीपुरा) की भूमि विक्रय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

5.37 करोड़ से कसियालेख–पोखराड़-धारी मोटर मार्ग का डामरीकरण शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार

भीमताल। धारी ब्लॉक के कसियालेख से चौखुटा–पोखराड़–धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। करीब 5 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के शुरू होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।बताया गया कि लंबे समय से मोटर मार्ग की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंत्री से डामरीकरण की मांग की थी। इसके बाद मंत्री ने लोक निर्माण विभाग [more…]