Archives
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कई अहम निर्देश
देहरादून । उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। उच्च शिक्षा से डिग्री प्राप्त करने के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उनके कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। विदेशों में मानव संसाधन की आवश्यकता के अनुसार युवाओं को विदेशी भाषा के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाए। विदेशों में रोजगार के लिए राज्य से दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विदेशी दूतावासों से सम्पर्क कर विभिन्न देशों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। ये निर्देश [more…]
उत्तराखंड के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में होगी विधायक खेलकूद प्रतियोगिता
देहरादून। राज्य की समस्त विधानसभाओं में विधायक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इससे खिलाड़ियों को एक मंच के साथ ही नई प्रतिभाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। युवाओं में बढ़ते ई-कल्चर (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) को पी-कल्चर (प्ले ग्राउंड संस्कृति) में बदला जाए। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए। युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें साहसिक खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण, सेना, अर्द्धसेना और पुलिस [more…]
भीमताल में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र
भीमताल : गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भीमताल ने आज 20 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया। इस पत्र में पेंशनर्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं, जिनमें प्रमुख हैं,गोल्डन कार्ड योजना में सुधार: ओपीडी, पैथोलॉजी जांच, जन औषधि एवं दवाओं को निशुल्क किया जाए, गोल्डन कार्ड धारकों के लिए छूट: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार्ड में 50% और पारिवारिक पेंशन धारकों के लिए 30% छूट दी जाए, अस्पतालों में गोल्डन कार्ड का समुचित उपचार: चयनित अस्पतालों द्वारा गोल्डन कार्ड धारकों को [more…]
भीमताल में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र
भीमताल : गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भीमताल ने आज 20 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया। इस पत्र में पेंशनर्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं, जिनमें प्रमुख हैं,गोल्डन कार्ड योजना में सुधार: ओपीडी, पैथोलॉजी जांच, जन औषधि एवं दवाओं को निशुल्क किया जाए, गोल्डन कार्ड धारकों के लिए छूट: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार्ड में 50% और पारिवारिक पेंशन धारकों के लिए 30% छूट दी जाए, अस्पतालों में गोल्डन कार्ड का समुचित उपचार: चयनित अस्पतालों द्वारा गोल्डन कार्ड धारकों को [more…]
राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार : मनोज शर्मा
भीमताल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भीमताल विधानसभा से कांग्रेस के नेता मनोज शर्मा ने मीडिया के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है और विपक्षी नेताओं की आवाज़ को दबाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।मनोज शर्मा ने “नेशनल हेराल्ड” की संपत्तियों की जब्ती और कांग्रेस नेताओं, विशेषकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और उन्हें [more…]
विधायक राम सिंह कैड़ा ने पीडब्लूडी अधिकारियों से की बैठक
मोटर मार्गों पर डामरीकरण में गुणवत्ता पर दिया जोर भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल स्थित टी.आर.सी. नौकुचियाताल में पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों से कड़ी चेतावनी दी।विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों पर डामरीकरण के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लेकिन कई ग्रामीणों से इन मार्गों पर कार्य [more…]
सांसद अजय भट्ट ने किया महिला चिकित्सालय हल्द्वानी का निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भीमताल : सांसद अजय भट्ट ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में नवनिर्मित भवन के कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए। भवन में 6 प्राइवेट और 48 जनरल वार्ड बनाए जाने हैं। सांसद ने सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से शेष धनराशि आवंटित करने का आग्रह किया, जिससे काम में गति लाई जा सके।सांसद ने भवन निर्माण में गुणवत्ता पर जोर दिया और कहा कि धनराशि मिलते ही कार्य समय पर पूर्ण किया जाए। साथ ही, महिला चिकित्सालय में एस.एन.सी.यू और एच.डी.यू वार्डों में स्टाफ की [more…]
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया गौलापार स्थित खेल परिसरों का निरीक्षण,
ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए दिए अहम निर्देश भीमताल : खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित विभिन्न खेल अवस्थापनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खेल परिसरों को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने गौलापार स्टेडियम के उस हिस्से का निरीक्षण किया, जो पिछले साल प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था, और मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।मंत्री ने एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, ताइक्वांडो हॉल और स्विमिंग पूल [more…]
ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने को लेकर हल्द्वानी में समीक्षा बैठक
भीमताल : गर्मी में संभावित पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में मा. दर्जा राज्यमंत्री व पेयजल उपाध्यक्ष दिनेश आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी जिलों से आए अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं जून तक पूरी कर ली जाएंगी। वहीं जिन योजनाओं में बजट की समस्या है, उन्हें मई माह में बजट मिलते ही शुरू किया जाएगा।मा. उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष परिवारों को शीघ्र संयोजन उपलब्ध कराया जाए [more…]
मानसून से पहले हटेगा कृष्णापुर रॉक, उपजिलाधिकारी ने दिए एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल : शहर में संभावित आपदा से निपटने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कृष्णापुर रॉक का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अब तक कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी जताई और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुमित मदवाल से जानकारी ली। अभियंता ने बताया कि रॉक को मोनोलीथिक स्ट्रट के माध्यम से रोकने की योजना तैयार की गई है और शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही [more…]
