Archives
दमुवाढूँगा वासियों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, सर्वे कार्य होगा तेज
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, विधायक बंशीधर भगत भी रहे मौजूद भीमताल : दमुवाढूँगा वासियों को जल्द ही जमीन का मालिकाना हक मिलने की राह साफ होती नजर आ रही है। शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित दमुवाढूँगा क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक में आयुक्त दीपक रावत ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 में दमुवाढूँगा को राजस्व ग्राम घोषित किया जा चुका है। इसके उपरांत सर्वे कार्य [more…]
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण
ऊंचापुल व कठघरिया चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त भीमताल : नगर निगम, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को ऊंचापुल चौराहा और कठघरिया चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में संचालित किया गया।पूर्व में किए गए चिन्हांकन के बावजूद कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इस पर सख्ती दिखाते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माणों [more…]
धामी सरकार की फिल्म नीति बनी उम्मीद की किरण
‘दून एक्सप्रेस’ से जुड़े स्थानीय कलाकार, महिला सशक्तिकरण पर आधारित है कहानी भीमताल : उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कला, संस्कृति और सामाजिक संदेशों की गूंज से भर उठी है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’ का मुहूर्त नवरात्र के शुभ अवसर पर रुद्रपुर के एमिनिटी स्कूल में विधिवत रूप से किया गया। नारियल फोड़कर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया गया।फिल्म के निर्माता दीपक पांडे ने बताया कि ‘दून एक्सप्रेस’ एक प्रेरणादायक फिल्म है, जो एक 10 वर्षीय बच्ची के संघर्ष, साहस और आत्मबल की मार्मिक कहानी को चित्रित करती [more…]
लाइफ जैकेट उतार नाव में बीयर पी रहे थे चार सैलानियों का हुआ चालान
भीमताल पुलिस ने चारों का काटा चालाना भीमताल । थाना पुलिस भीमताल ने शनिवार की दोपहर भीमताल झील में पैडल बोट चलाते समय झील में अपनी लाइफ जैकेट उतारकर बीयर पीने वाले चार सैलानियों के पुलिस एक्ट में चालान काटे है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि रामकेश पुत्र रघुनाध निवासी प्रताप नगर सेक्टर 22 तहसील सांगानेर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान, कमलेश कुमार पुत्र लाला राम निवासी ग्राम खोघाटी पो० बैनाडा तहसील बस्सी थाना कनोता जिला जयपुर राजस्थान, विशाल पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त और मुकेश कुमार पुत्र गणेश नारायण निवासी उपरोक्त को झील [more…]
डीएलएड प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों को डायट आवंटित
देहरदून। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् ने द्विवर्षीय डी.एड.एड. प्रशिक्षण 2022-23 प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों (औपबंधिक) की 07, 08 एवं 09 अप्रैल, 2025 को राज्य स्तरीय काउंसलिंग करवाई थी। काउंसलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों के चयनित वर्ग एवं आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र में उल्लेखित विवरणों एवं काउंसलिंग में उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों एवं प्रमाणपत्रों तथा अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए जनपद विकल्प पत्र में दिए जनपद विवरण के आधार पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में वर्गवार एवं श्रेणीवार सीट उपलब्धता के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किए गए हैं। [more…]
गौचर, जोशियाड़ा, श्रीनगर और पौड़ी के लिए थुम्बी एविएशन शुरू करेगी हेलीकॉप्टर सेवा
देहरादून। उत्तराखण्ड में एयर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) द्वारा उत्तराखण्ड हवाई संपर्क योजना के तहत गौचर, जोशियाड़ा, श्रीनगर एवं पौड़ी को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने हेतु टेंडर जारी किया गया है, जिसमें निविदा के माध्यम से थुम्बी एविएशन को आवंटित किया गया है। उसकी जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी UCADA द्वारा दी गई है। इस पहल के तहत सहस्त्रधारा हेलीपैड से 30 अप्रैल 2025 से सहस्त्रधारा से गौचर, सहस्त्रधारा से जोशियाड़ा और 15 मई 2025 को सहस्त्रधारा से पौडी व सहस्त्रधारा से श्रीनगर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। यात्रियों को यह सेवा सुगमता से [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हैल्थ कैम्प में 1803 मरीजों का चेकअप
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड में आयोजित हुआ विशाल शिविर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया लाभ। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख [more…]
भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में खोले जाएंगे नए फायर स्टेशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून पुलिस लाइन में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तृतीय ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स के दौरान पदक जीतने वाले 7 एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता 2 अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड फायर सर्विस में सम्मिलित 20 नए फायर टैण्डरों एवं अग्निशमन वाहनों को जन-जागरूकता हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों द्वारा दिखाए गए करतबों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में जल्द [more…]
डेंगू रोकथाम को माइक्रोप्लान पर काम करें अधिकारी
निजी अस्पतलों को आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने होंगे डेंगू के आंकड़े देहरादून। प्रदेश में डेंगू रोकथाम के लिये जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके साथ ही रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर डेंगू संभावित/प्रभावित क्षेत्रों में विशेष फोकस करने को कहा गया है। प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को भी डेंगू मरीजों के आंकड़े आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज कराने होंगे, जिसकी मॉनिटिरिंग संबंधित जनपद के मुख्यचिकित्साधिकारी करेंगे। जनजागरूकता अभियान को तेज करने के लिये विभागीय कार्मिकों के साथ ही वालंटियर्स की टीम भी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू [more…]
सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज
श्रीनगर औऱ देहरादून में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य विभाग चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। विभाग श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दे रहा है। अब तक श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और दून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के [more…]
